Connect with us

कोरबा

ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में कोरबा का शानदार प्रदर्शन, भविष्य राज और वंश राठौर ने जीता स्वर्ण पदक

Published

on

कोरबा। प्रदेश की राजधानी रायपुर के जुनेजा इनडोर स्टेडियम में दिनांक 19/11/2025 से 20/11/2025 तक ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसके लिए कोरबा जिले से कुल 32 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जिसमें शहर के ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के 10 कराते फाइटर एवं लेवल अप एकेडमी से 22 कराते फाइटर शामिल थे।

चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा व कराते के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत शर्मा शामिल हुए। प्रतियोगता में पश्चिम बंगाल , उड़ीसा, असम,महाराष्ट्र, बिहार समेत अन्य राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें शहर के फाइटरों ने धूम मचाते हुए सब जूनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने अलग अलग वजन वर्ग में पदक प्राप्त किया। कोरबा जिला कराते संघ के उपाध्यक्ष एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के डायरेक्टर अजीत शर्मा के मुताबिक भविष्य राज एवं वंश राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह खुशाल सिंह राठौर (कांस्य पदक), फरहान रजा (कांस्य पदक), अर्घ्य सिंह (कांस्य पदक), फ्रांसिस कुजूर( कांस्य पदक), अमन टोप्पो (रजत पदक), कुनाल गोस्वामी (रजत पदक ) हासिल किया। अन्य फाइटर समर्थ अग्रवाल, अंश चंद्रा का खेल सराहनीय रहा। इस दौरान कोच अजीत शर्मा, अध्यक्ष अविनाश बंजारे, कोच प्रेम राज बंजारे, देव आशीष कोच, रानी मरकाम ,टीम मैनेजर अनुज अग्रवाल साथ में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कोरबा के फाइटरों के पदक जीतकर जिला समेत एकेडमी व स्कूल का गौरव बढ़ाने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी गभेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू, प्राचार्या स्मिता वि नायर, सिद्धार्थ राजवाड़े, जिला कराते संघ अध्यक्ष अविनाश बंजारे, विवेकानंद गोपाल, पीयूष पाण्डेय, रविन्द्र ध्रुव (स्पोर्ट्स ऑफिसर), प्रेम राज बंजारे, देव आशीष, चीफ कोच महेश देवांगन, कोच मोहम्मद आरिफ, पूजा मिश्रा, रानी मरकाम, दीपक रोहिदास, शेन एलेक्स, हार्दिक दुरेजा, मुस्कान जायसवाल, शुभम प्रजापति, ईश्वर दास महंत आदि सभी ने सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।


सेंट जेवियर्स के छात्र भविष्य को पहले प्रयास में मिला गोल्ड

ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में सब जूनियर के ग्रुप में 40 किलो वर्ग के फाइटर में भाग लेकर तीन राज्यों के फाइटरों को हराते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 6वीं के छात्र भविष्य राज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से उप प्राचार्य डीके आनंद समेत सभी शिक्षकों ने भविष्य राज का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में घर के छज्जे पर लटका मिला कोबरा:रेस्क्यू के लिए तोड़ना पड़ा छज्जा, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बरमपुर गांव में गुरुवार देर रात एक घर में कोबरा घुस गया। करीब 5 फीट लंबा कोबरा कच्चे मकान के छज्जे पर लटका फुंकार रहा था। सांप को देखकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए और बाहर भाग गए। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रकाश यादव का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे के छज्जे से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में देखने पर करीब 5 फीट लंबा कोबरा छज्जे से लटका दिखाई दिया और फुंकार मार रहा था।

मकान कच्चा और खपरैल का होने के कारण कोबरा आसानी से अंदर घुस आया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर मानस यादव और उमेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोबरा छज्जे की दरार में छिपा हुआ था, जिससे रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

17 फीट ऊंचाई पर चढ़कर किया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम को करीब 17 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम उठाना पड़ा। सांप तक पहुंचने के लिए घर के एक हिस्से को हल्का तोड़ना भी पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

जंगल में छोड़ा गया कोबरा

रेस्क्यू के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बरसात में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की छत, स्टोर रूम, अनाज रखने की जगह और छज्जों में पहुंच जाते हैं।

लोगों से की अपील

स्नेक कैचर ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं। उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

पिता से पूछा-मां मुझसे नाराज क्यों है, फिर फूट-फूटकर रोया:सुबह किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला बेटा, सेलून में करता था काम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को फोन कर पूछा, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद उसने कॉल काट दी।

शुक्रवार सुबह जब उसके माता-पिता किराए के कमरे पर पहुंचे, तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

सेलून में करता था काम

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास (24) है, जो ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून में काम करता था। रोहन टीपी नगर में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से वह बरपाली का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है।

देर रात पिता को किया था फोन

रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रोहन की पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे उसने फिर कॉल किया। कॉल पर वह रो रहा था और बार-बार पूछ रहा था, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद उसने फोन काट दिया।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला

शुक्रवार सुबह जब रिश्तेदारों ने कई बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर माता-पिता तुरंत उसके कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलने पर रोहन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के सिंचाई कॉलोनी में लाखों की चोरी:सूने मकान का ताला तोड़कर सोना, चांदी, नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित भारत लाल साहू, जो सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं, सिंचाई कॉलोनी के क्वार्टर नंबर एचपीटी A2/25 में रहते हैं। वह किसी काम से घर से बाहर गए थे और मकान में ताला लगा था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

अलमारी तोड़कर ले गए गहने और नकदी

शुक्रवार (24 जुलाई ) सुबह घटना की जानकारी मिलने पर भारत लाल साहू घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी भी तोड़ी गई थी और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, करीब 30 से 35 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार कुल नुकसान करीब 2 से 2.5 लाख रुपये का हुआ है।

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा जिले में हाल के दिनों में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। सूने मकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677