Connect with us

कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” के अंतर्गत 52 गिरफ्तारी वारंटी, 33 स्थायी वारंटी सहित कुल 85 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

Published

on

वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों की शिकायत पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही

कोरबा। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस के द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के पालन में जिलेभर में विशेष दबिश अभियान चलाया गया। दिनांक 15.03.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई कार्यवाही के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 52 गिरफ्तारी वारंटी, जिनमें 33 स्थायी वारंटी शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में कुल 85 वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर कोरबा पुलिस के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सोमू तिवारी एवं छोटका प्रजापति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जा रही है तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती हैं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ की 40,000 महिलाओं से ठगी…आयोग ने CS को थमाया-नोटिस:पूर्व-गृहमंत्री ननकीराम ने NRLM योजना में गड़बड़ी और अफसरों पर गलत जानकारी देने लगाए आरोप

Published

on

रायपुर/कोरबा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी 40 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं से अरबों रुपए की ठगी का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव (CS) को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का आरोप है कि, कोरबा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम पर NRLM की हजारों महिलाओं को झांसे में लिया गया। महिलाओं को आजीविका का लालच देकर उनसे अरबों रुपए निवेश कराए गए और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

कंवर का कहना है कि यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि मोदी सरकार की योजना को फ्लॉप करने की एक बड़ी साजिश है।

पूर्व गृहमंत्री ने की थी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से शिकायत।

पूर्व गृहमंत्री ने की थी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से शिकायत।

तत्कालीन अफसरों पर गलत जानकारी देने का लगाया आरोप

शिकायत में ननकीराम कंवर ने कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, कलेक्टर ने शासन और आयोग को इस मामले में गलत और गुमराह करने वाली जानकारी भेजी। जब यह मामला आयोग के सामने आया, तो 16 अक्टूबर 2025 को आयोग ने राज्य सरकार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

17 मार्च को सीएस को आयोग के सामने पेश होना पड़ेगा।

17 मार्च को सीएस को आयोग के सामने पेश होना पड़ेगा।

17 मार्च को सीएस की पेशी

आयोग ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, 30 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने पीड़ितों को न्याय दिलाने या दोषियों पर कार्रवाई करने की कोई सूचना नहीं दी है। इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने मुख्य सचिव को 17 मार्च को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व गृहमंत्री ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

पूर्व गृहमंत्री ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

CBI जांच की मांग

वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने आयोग से मांग की है कि, दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पूरे घोटाले की जांच CBI जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। जिससे ठगी के अंतरराष्ट्रीय या अंतर्राज्यीय कनेक्शन का खुलासा हो सके।

नोटिस की कॉपी

Continue Reading

कोरबा

3 अवैध कबाड़ ठिकानों पर चला बुलडोजर:कोरबा के राताखार-रामनगर और कोरकोमा में प्रशासन ने की कार्रवाई, बिना अनुमति संचालित किया जा रहा था

Published

on

कोरबा। कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित तीन अवैध कबाड़ यार्डों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के तहत कोतवाली राताखार क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू के अवैध रूप से निर्मित यार्ड को ध्वस्त कर दिया गया। यह यार्ड बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था और यहां बड़ी मात्रा में कबाड़ का संग्रह होता था।

रामनगर इलाके में तनवीर कबाड़ी के ठिकाने पर भी बुलडोजर चलाया गया। यहां भी अवैध कब्जे में बनाए गए ढांचे को हटाया गया। इसके अलावा कोरकोमा क्षेत्र में संचालित एक अन्य अवैध कबाड़ ठिकाने पर भी कार्रवाई करते हुए अवैध ढांचे को ध्वस्त किया गया।

अवैध कबाड़ यार्डों पर निगम की कार्रवाई

नगर निगम के डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक ने बताया कि शहर में बिना अनुमति संचालित कबाड़ यार्डों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राताखार, रामनगर और कोरकोमा क्षेत्रों में कार्रवाई से पहले संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए थे।

पुलिस बल की तैनाती, निगम को मिला सहयोग

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि नगर निगम से पुलिस बल की मांग संबंधी पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद 30 से 40 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया, जिन्होंने नगर निगम के साथ मिलकर कबाड़ दुकानों पर कार्रवाई में सहयोग किया।

पहले भी हुई थी सीलिंग और गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने शहर में कई कबाड़ ठिकानों को सील करने की कार्रवाई की थी। इसी अभियान के दौरान, रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने के मामले में कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद से प्रशासन ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अपनी सख्ती और बढ़ा दी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में कार सवार ने मानसिक रोगी को घसीटा:पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बचा, सिग्नल पर पकड़ा कॉलर, एक्टिवा सवार पर भी किया हमला

Published

on

कोरबा। कोरबा के टीपी नगर मुख्य चौक पर एक मानसिक रोगी युवक ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े एक कार सवार का कॉलर पकड़ लिया। जब कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाई, तो युवक कुछ दूर तक घसीटता रहा और पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बचा।

इसी दौरान उसने एक एक्टिवा सवार परिवार पर भी हमला कर दिया। उसने चलती एक्टिवा पर सवार व्यक्ति को पकड़ा और फिर पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया। एक्टिवा पर एक महिला और बच्चा भी सवार थे, जो इस घटना से भयभीत हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक राहगीरों को लगातार परेशान कर रहा था।

मुड़ापार का रहने वाला बताया जा रहा युवक

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मानसिक रोगी युवक मुड़ापार का रहने वाला है और अक्सर टीपी नगर चौक के आसपास घूमता रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ जाती है, जिसके बाद वह लोगों को परेशान करने लगता है। कुछ लोगों ने नशे की हालत को भी इसकी वजह बताया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677