Connect with us

कोरबा

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित हुई बैठक

Published

on


कोरबा। वार्ड 22 शिवाजी नगर, निगम कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला सदस्यता प्रभारी गोपाल मोदी के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें वार्ड 25 के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देना और स्थानीय वार्ड में नए सदस्यों को जोडऩा था।
इस बैठक में कोसाबाड़ी मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वार्ड 25 की प्रभारी दीदी मंजू सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश विशिष्ट आमंत्रित सदस्य ज्योति वर्मा, मंडल सदस्यता प्रभारी सुभाष राठौड़, मंडल महामंत्री सुमन सोनी, संयोजक विलास बुटोलिया और सह संयोजक दुर्गेश राठौर जैसे प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इनके साथ-साथ बूथ अध्यक्ष दीपक कश्यप, अप्पू सिंह ठाकुर, महिला प्रमुख राखी तिवारी, रुखमणि देवी राठौर, रामेश्वरी लहरे और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

पूर्व पार्षद संतोष राय, भाजपा मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा, अयोध्या प्रसाद सोनी, सज्जन पुजारी, विनय रॉय और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान वार्डवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान की सफलता के लिए अपने-अपने वार्ड में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी ने पार्टी की विचारधारा और लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए, नए सदस्यों को जोडऩे के लिए उत्साहपूर्वक काम करने का निर्णय लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा-कटघोरा मार्ग पर नियमों की अनदेखी:खुले ट्रकों से उड़ रही फ्लाई ऐश, बढ़ा प्रदूषण और हादसों का खतरा, प्रशासन, प्रदूषण बोर्ड पर निष्क्रियता का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा-कटघोरा मार्ग पर पावर प्लांटों से निकलने वाली फ्लाई ऐश (राखड़) का परिवहन खुलेआम नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। बिना ढके ट्रकों में राखड़ ढोए जाने से सड़क पर प्रदूषण फैल रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ट्रकों से उड़ने वाली राखड़ राहगीरों की आंखों और श्वसन तंत्र में जाती है

ट्रकों से उड़ने वाली राखड़ राहगीरों की आंखों और श्वसन तंत्र में जाती है

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा परिवहन

नियमानुसार फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले वाहनों को पूरी तरह तिरपाल से ढकना अनिवार्य है, ताकि राखड़ हवा में न उड़े। लेकिन कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चल रहे अधिकांश ट्रकों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कई वाहन केवल औपचारिकता के तौर पर तिरपाल लगाते हैं, जो रास्ते में हवा से हट जाता है।

उड़ती राखड़ से बढ़ रहे हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रकों से उड़ने वाली राखड़ सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। राखड़ आंखों में जाने से बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

गांवों में बढ़ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

सड़क किनारे बसे गांवों के लोग लगातार उड़ती धूल और राखड़ के बीच रहने को मजबूर हैं। फ्लाई ऐश के महीन कण हवा में घुलकर लोगों के फेफड़ों तक पहुंच रहे हैं। इसके कारण दमा, सांस की एलर्जी, खांसी और संक्रमण जैसी बीमारियों के मामलों में वृद्धि हो रही है।

अधिकांश ट्रक केवल नाममात्र का तिरपाल इस्तेमाल करते हैं, जो हवा से उड़ जाता है।

अधिकांश ट्रक केवल नाममात्र का तिरपाल इस्तेमाल करते हैं, जो हवा से उड़ जाता है।

आंधी के बाद राख की परत से ढक जाता है इलाका

ग्रामीणों का कहना है कि आंधी-तूफान के बाद हालात और खराब हो जाते हैं। उड़ती राखड़ पूरे क्षेत्र में फैल जाती है और घरों, दुकानों, स्कूलों तथा अन्य भवनों पर राख की परत जम जाती है। इससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

स्थानीय निवासियों ने उड़ती राखड़ और सड़क किनारे जमा ढेरों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा जिला प्रशासन से कई बार शिकायतें की हैं। हालांकि, हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है।

ओवरलोड ट्रकों और बिना ढके परिवहन पर कोई कार्रवाई या चालान नहीं किया जा रहा है, जिससे पावर प्लांट संचालक और ट्रांसपोर्टर मनमानी कर रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:12 से ज्यादा दुकानों से बर्गर-मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

Published

on

कोरबा। कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार को शहर के चिन्हित इलाकों में अचानक दबिश दी। इस दौरान बर्गर, पैकेट बंद खाद्य सामग्री और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और कॉलोनी की दुकानों में जांच की। इस दौरान बर्गर बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और खुले में रखी मिठाइयों के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राजनांदगांव स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच के दौरान टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने, एक्सपायरी डेट, लाइसेंस और पैकेजिंग पर दी गई जानकारी की जांच करने को कहा। जिन दुकानदारों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले या मानकों में कमी पाई गई, उन्हें नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

डोमिनोज और केएफसी से लिए गए खाद्य नमूने

इस माह की शुरुआत से भी कई नमूने लिए गए हैं। पाम मॉल स्थित डोमिनोज पिज्जा से चिकन बर्गर और केएफसी से चिकन पॉपकॉर्न राइस बॉल के नमूने लिए गए, साथ ही दोनों फर्मों को वेज और नॉनवेज काउंटर अलग रखने के निर्देश दिए गए।

कई दुकानों से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग

दादर स्थित कौशल बेवरेज से अमरकंटक वाटर बोतल, कमला सुपर मार्ट से टोस्ट, बिस्कुट, जेलगांव स्थित समलेश्वरी स्टोर से सरसों तेल, घी और टीपी नगर स्थित जियो मार्ट से रॉक सॉल्ट, रस्क के नमूने जांच हेतु रायपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा जांच अभियान

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों की दुकानों, मेलों और हाट-बाजारों में भी सैंपलिंग की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना लाइसेंस और बिना पैकिंग वाली खाद्य सामग्री न खरीदें।

Continue Reading

कोरबा

12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती की ओर कदम

Published

on

कोरबा/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और किसान कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि महाविद्यालय, कटघोरा में “12 साल बेमिसाल किसान सम्मेलन एवं जैविक खेती पर कार्यशाला” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करते हुए केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भानुप्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिससे देश का अन्नदाता अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बना है। वक्ताओं ने कहा कि आज आवश्यकता रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहेगी, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि और लोगों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न उपलब्ध कराने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। कार्यशाला में किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने किसानों से आह्वान किया कि वे “समृद्ध किसान-सशक्त भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जैविक खेती को जनआंदोलन का स्वरूप दें और केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, रामनारायण सराफ, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, अभिषेक गर्ग, डिलेन्द्र यादव, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार एवं समजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677