Uncategorized
मुस्लिम समाज बाकी मोगरा ने तिरंगा परचम कुशाई (झंडा फहरा) कर मनाया महापर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
संपूर्ण भारत में हिंदू मुस्लिम एकता और चैन ओ अमन के लिए मांगी गई दुआएं
बाँकी मोगरा:– देश प्रदेश, राज्य, जिला समेत कोरबा जिला के क्षेत्र बाकी मोगरा में आजादी का महापर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
आजादी का महापर्व के मौके पर मुस्लिम समाज के मदरसा जामे गौसिया बाकी मोगरा में मुस्लिम समाज द्वारा तिरंगा परचम कुशाई (झंडा फहरा) कर राष्ट्रगान गाकर, दुआ मांगा और मिठाई बाटकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।
तिरंगा परचम कुशाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए समाज के संरक्षक सैयद इजहारुल हक मीर द्वारा झंडा फहराया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन कर्ता समाज के अध्यक्ष मेराज खान की रही। समाज के पदाधिकारी उपाध्यक्ष शकील अंसारी, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, सह सचिव नजीर कुरैशी, सह सचिव कय्यूम मंसूरी, कोषाध्यक्ष साबीर अंसारी, ईदगाह कमेटी के सचिव शेखू अंसारी प्रमुख सहयोगी रहे।
पूरे मुस्लिम समाज के इमाम साहब (गुरुजी) द्वारा पूरे भारत देश के हिफाजत, अमन, चैनों सुकून, और शांति, के लिए प्राथना (दुआ) कर लड्डू बाटा गया।

कार्यक्रम में समाज प्रमुख (वरिष्ठ) इजहार अली, जाहिद अंसारी, मकसूद कुरैशी, हाजी वाहिद खान, पप्पू खान, खालिक, आजाद अंसारी, इनायतुल्ला कुरैशी, राजा, नईम, जुब्बी, शमीम अंसारी, बिट्टू, शाहिद, नसीम, जावेद, वारिश बच्चे और समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे।


नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने न.पा.प. के मुख्य अधिकारी को स्थाई अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र, देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :- नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत आगजनी जैसे आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड (दमकल) वाहन उपलब्ध नहीं होने के वजह से क्षेत्र में कभी बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है या आगजनी की घटना होने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच पाती है जिसके वजह से घटनास्थल पर पूरी तरह क्षति हो जाती है।
• जन सुरक्षा दृष्टि से पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की अच्छी पहल।
• आगजनी की स्थिति में दमकल वाहन देर से पहुंचने की समस्या हर बार होती है।
• हाल ही में क्षेत्र में टायरो पर भीषण आग लगने की घटना घटी थी।
• क्षेत्र के सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारीगण को इस विषय पर गंभीरता से करना चाहिए मनन।

इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने पूरे क्षेत्र के सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के मुख्य अधिकारी को पत्र लिख कहा कि हमारा क्षेत्र एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां एक भी अग्निशमन वाहन नहीं है। जिससे आगलगी की घटना होने पर जिला मुख्यालय से ही दमकल वाहन ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाते हैं पर इनके आते आते घटनास्थल पर पूरी तरह से क्षति हो जाती है।
जन सुरक्षा और भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका में स्थाई रूप से कम से कम एक फायर ब्रिगेड (दमकल) वाहन की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे क्षेत्र में होने वाली अप्रिय घटना से राहत मिल सके या बचा जा सके या आगलगी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

क्षेत्रीय व्यापारीगण – से चर्चा करने पर बताया कि बांकी मोगरा के मुख्य चौक में बड़े संख्या में व्यापारी गण एवं दुकानें स्थित है। व्यापारियों ने भी स्थाई रूप से दमकल वाहन उपलब्ध कराने की सहमति देते हुए कहा कि हमारे मुख्य चौक में बड़ी मात्रा में दुकानें स्थित है साथ ही शॉपिंग मॉल मैरिज हॉल, हॉस्पिटल जैसे स्थानों पर आग से बचनें के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी है क्षेत्र में होटल, मॉल, मार्केट काम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल जैसे जगहों पर अगर अचानक कभी भी इस तरह का कोई अप्रिय घटना घट सकती है। दूर जिला मुख्यालय से दमकल आते आते हमेशा देर हो जाता है तब तक तो व्यापारी को या जिनके यहां आगजनी हुई हो उनको बड़ी क्षति हो सकती है इसलिए बांकी मोगरा में भी स्थाई रूप से दमकल जरूर उपलब्ध होना चाहिए, साथ ही व्यापारिगणों ने भी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से निवेदन की है कि क्षेत्र के सुरक्षा के लिए कम से कम एक दमकल जरूर उपलब्ध कराएं।
नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा मुख्य अधिकारी को पार्षद अश्वनी मिश्रा के ज्ञापन पर और क्षेत्र के बड़ी आबादी की सुरक्षा दृष्टि से अग्निशमन वाहन स्थाई रूप से उपलब्ध कराने या विभागीय सुविधा अनुसार समाधान निकालना चाहिए ।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने ज्ञापन की प्रतिलिपि अनेकों विभाग तक पहुंचाकर इस बड़ी समस्या का अवगत कराया।
Uncategorized
झंडा फहराकर मनाया 91 वां स्थापना दिवस,संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प, किसान सभा के सदस्यता अभियान का आगाज
कोरबा। अखिल भारतीय किसान सभा के 91 वां स्थापना दिवस पर जिले में किसान सभा का झंडा फहराते हुए सदस्यता अभियान शुरू किया गया। भू विस्थापितों, किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प भी किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने लिया।

किसान सभा के अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने स्थापना दिवस पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज संपूर्ण देश के साथ जिले में किसान सभा जो अखिल भारतीय किसान सभा से संबंध है, जिले में संघर्ष का प्रतीक बन गया है। किसान सभा ने हर गांव में किसान सभा,किसान सभा में हर किसान का नारा दिया है।
किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू ने कहा कि किसान सभा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सदस्यता करते हुए स्थापना दिवस मना रहे हैं 11 से 30 अप्रैल तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। किसानों को किसान सभा में जोड़ने के साथ किसानों के साथ समस्याओं पर चर्चा कर आगे आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई जाएगी।
किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि जन संघर्षों को संगठित किए बिना संगठन का निर्माण नहीं किया जा सकता और बिना संघर्ष के संगठन भी नहीं बनाया जा सकता। संगठन जितना मजबूत होगा ,जन संघर्षों के विस्तार भी उतनी ही तेजी से होगा। जिले में किसान सभा को मजबूत करने की यही कुंजी है।यही वह रास्ता है,जिसके जरिए भू विस्थापितों और गरीब किसानों की आवाज सड़क से विधानसभा तक पहुंचाई जा सकती है। आज कोरबा के भू विस्थापित गरीब किसान जिस चक्की में पिस रही हैं उसके खिलाफ लड़ने के लिए योजनाबद्ध ढंग से संघर्ष विकसित करने की जरूरत है। अभियान में प्रमुख रूप से दामोदर श्याम,रमेश दास,सोनू,हरीश कंवर, हेत राम समेत बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता शामिल थे।

कोरबा
कोरबा में टायर गोदाम में भीषण आग:ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लाखों का सामान जला, कई फिट ऊपर दिखा धुंआ
कोरबा/बाँकीमोंगरा । कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना सुतर्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित गोदाम में हुई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम के सामने लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली। यह चिंगारी गोदाम में रखे टायरों तक पहुँच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग लगने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।

आग लगते ही कई फिट ऊपर तक दिखा धुंए का गुबार
टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल था
घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ा एक ट्रेलर वाहन भी उसकी चपेट में आ सकता था। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से ट्रेलर को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
गोदाम में लाखों रुपये का सामान जल कर खाक
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण मुख्य मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई।
ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब:आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब थी। उनका आरोप है कि अधिक लोड के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
