रायपुर । राजधानी रायपुर में हो रही 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन फुटबॉल के 13 मैच खेले गए। फुटबॉल के सात मैच कोटा स्टेडियम पर और छह मैच यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर खेले गए । आज राज्य तीरंदाजी एकेडमी मैदान पर आर्चरी की 40 मीटर और 30 मीटर की प्रतिस्पर्धा भी हुई। आज के खेलों में जनजातीय खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाया। फुटबॉल के मैच और परिणाम
आज के खेलों में मध्य भारत के खिलाड़ी छाए रहे। हिमांचल से हुए मध्यभारत के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक नौ गोल दागकर एक तरफा मैच को 9-0 से जीत लिया । मिजोरम और कोंकण के बीच खेले गए मैच में मिजोरम के खिलाड़ियों ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।तोपजी राम के दो गोलों से को मिलकर मिजोरम ने यह मैच शून्य के मुक़ाबले 7 गोलों से जीता। एक अन्य मैच में छतीसगढ़ के जशपुरनगर और त्रिपुरा के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इस मैच में खेल के निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल से बराबरी पर रही और शूट आउट में जशपुर ने यह मैच 3-2 गोल से जीत लिया । दक्षिण असम और नागालैंड के रोमांचक मैच में अंत तक गहमा गहमी रही और नागालैंड ने दो गोल कर खेल को 2-0 जीता। मिजोरम ने बिहार के साथ खेले मैच को एक गोल से जीता। बिहार की टीम एक भी गोल नहीं कर सकीं । उड़ीसा और जशपुर के रोमांचक मैच में जशपुर की टीम उड़ीसा पर हावी रही पर बहुत प्रयासों के बाद भी निर्धारित समय तक खेल में कोई गोल नहीं हो पाया। अंत में खेल का फैसला शूट आउट से करने का निर्णय लिया गया। शूट आउट में जशपुर ने 5-4 गोलों के अंतर से मैच जीत लिया ।
महाकौशल और असम के बीच बहुत रोमांचक मैच हुआ जिसमें महाकौशल की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4- 3 से जीत हासिल की।
झारखंड और अंडमान के बीच हुए मैच में झारखंड की टीम 4- 0 से विजई हुई।
उत्तरबंग और दिल्ली के बीच हुई एक तरफा मुकाबले में उत्तर बंग की टीम 5- 0 से विजई हुई। वही उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच हुए मैच में पेनल्टी शूटआउट में राजस्थान की टीम ने 4- 2 जीत हासिल की।
छत्तीसगढ़ और गोवा के बीच हुए मैच में गोवा की टीम ने 3- 0 से जीत हासिल की।
मणिपुर और संथाल परगना के बीच बहुत ही रोमांचक मैच हुआ जिसमें संथाल परगना की टीम पेनल्टी शूटआउट में 4- 3 से जीत हासिल की।
अंत में संथाल परगना और मेघालय टीम के बीच हुए मैच में संथाल परगना ने एक तरफा मुकाबले में 5 – 0 से जीत हासिल की।
तीरंदाज़ी के खेल में आज बालक बालिका के जूनियर और सब जूनियर ग्रुप में 40 तथा 30 मीटर की स्पर्धाएं 40 मीटर जूनियर बालक स्पर्धा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह ने 322 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।राजस्थान के हिमेश बरांडा 319 अंक लेकर दूसरे और मणिपुर के गाई हेमलूम हलमई 313 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहें। 40 मीटर जूनियर बालिका आर्चरी प्रतियोगिता में उड़ीसा की मंजुला हेब्रम पहले स्थान पर रही । मंजुला ने 281 अंक अर्जित किए। मध्य भारत की दीपिका मूंदड़ा ने 233 अंकों के साथ दूसरा और 230 अंकों के साथ छतीसगढ़ की रामशीला नेताम तीसरे स्थान पर रही ।
तीरंदाज़ी के 30 मीटर सब जूनियर बालिका समूह में कर्नाटक के खिलाड़ियों ने पहले दो स्थान प्राप्त किए। 300 अंक लेकर भाग्यश्री पहले और बजरंग 282 अंकों के साथ अन्नपूर्णा दूसरे स्थान पर रहीं । राजस्थान की दर्शी डामोर ने 257 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया । 30 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज़ों का दबदबा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज विशाल कुमार ने 327 अंक अर्जित कर दूसरा और दीपक ने 325 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया । पहले स्थान पर उत्तर बंगाल के तीरंदाज सकनोन लेपचा ने 328 अंक प्राप्त किए।
कल तीरंदाज़ी में बालक-बालिका समूह में 30 मीटर जूनियर और 20 मीटर सब जूनियर स्पर्धाएँ होंगी जिसमें दो सौ से अधिक जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिताएँ राज्य आर्चरी एकेडमी मैदान पर सुबह आठ बजे से शुरू होंगी।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।