कोरबा
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए करतला विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली एवं कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है।
भारत सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली में दिनांक 30 एवं 31 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली के 6 विभागों में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 87.93 प्रतिशत अंकों के साथ संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया तथा कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर में दिनांक 15 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर के 7 अनिवार्य सेवा पॅकेज में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर वर्चुअल निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 86.86 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र दिया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत, तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर करतला एवं कटघोरा/विकासखण्ड की खण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली, उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों तथा जिला स्तरीय टीम को बधाई दी है।
कोरबा
चोरी के मामले में फरार 03 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना दर्री पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में फरार चल रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण
दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर (उम्र 46 वर्ष), निवासी साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह भेल कंपनी में सीनियर डीजीएम के पद पर कार्यरत है एवं सीएसईबी प्लांट दर्री में कंपनी का कार्य संचालित है। प्लांट परिसर में रखे कंपनी के सामान में से लगभग 200 मीटर पावर केबल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही एवं खुलासा
मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
- विशाल राव उर्फ लाली, पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा
- किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू, पिता लवकुश, उम्र 21 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा
- यश कुमार श्रीवास, पिता भूपेंद्र श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा
कार्यवाही
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कोरबा पुलिस की अपील
🔸 संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें
🔸 सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरा एवं उचित लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें
🔸 बाहर जाते समय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करें
🔷कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी
कोरबा
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935) को अज्ञात चोर द्वारा वाहन स्टैंड से चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच एवं कार्यवाही
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं सघन पतासाजी के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।
पकड़े गए व्यक्तियों का नाम पता
- 02 विधि से संघर्षरत बालक
जप्ती:
✔️ होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935)
आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
कोरबा पुलिस की अपील:
अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं हमेशा लॉक करें
अज्ञात व्यक्तियों पर नजर रखें एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाना या डायल 112 पर संपर्क करें
कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी
कोरबा
मुआवजे और भेदभाव के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे अमगांव के ग्रामीण, मृत मवेशियों के साथ SECL कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी
कोरबा/गेवरा। एस.ई.सी.एल. (SECL) गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला के दलित परिवारों ने प्रबंधन पर गंभीर भेदभाव और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पिछले 3 वर्षों से लंबित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को ज्ञापन सौंपकर सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है ।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि और संपत्तियों का अर्जन वर्ष 2004 में ही किया जा चुका है। वर्ष 2023 में मूल्यांकन और नापी की प्रक्रिया पूरी कर पावती भी दी जा चुकी है, लेकिन प्रबंधन द्वारा जानबूझकर भुगतान रोका गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को मुआवजा और बसाहट की सुविधा मिल चुकी है, लेकिन रोहिदास समुदाय (दलित वर्ग) के परिवारों को इससे वंचित रखा गया है। यह सीधे तौर पर जातिगत आधार पर शोषण का मामला है। उन्होंने बताया है कि इससे पहले भी इस ग्राम पंचायत के 124 परिवारों को भी अपात्र बताकर मुआवजा से वंचित करने का प्रयास किया जा चुका है ।

उन्होंने बताया कि एसईसीएल के अधिकारी बता रहे हैं कि वर्ष 2023 में मूल्यांकन टीम ने नापी सर्वे किया था, जिसमे 30 परिवार के मकान शामिल था और यह मुहल्ला अमगांव का है या हरदीबाजार का इसकी जांच के लिए राजस्व विभाग के पास लंबित है। जब तक तहसील कार्यालय से आदेश जारी नही किया जाता, आगे की प्रक्रिया पूरी नही किया जा सकता, इस तरह से एसईसीएल और एसडीएम कार्यालय के बीच एक दूसरे के पाले में गेंद खेली जा रही है और उनका समस्या का समाधान नही हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल हम दलितों के साथ ही ये भेदभाव किया जा रहा, बाकी अन्य लोंगो को उनका मुआवजा और पुनर्वास प्रदान कर दिया गया है ।
प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन यह नही चाहती कि हम अपने परम्परागत कार्य से ऊपर उठकर कुछ कार्य सकें, इसलिए हम अब आंदोलन की राह में जाने के लिए मजबूर हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो ग्रामीण अपने पैतृक व्यवसाय (चर्म कार्य) के प्रतीक स्वरूप मृत मवेशियों के साथ SECL गेवरा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे ।
ग्रामीणों ने इस आंदोलन की सूचना जिला कलेक्टर (कोरबा), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व पाली) और थाना प्रभारी (दीपका) को भी प्रेषित कर दी है ।
ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि आंदोलन के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति स्वास्थ्य संबंधी समस्या या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संपूर्ण जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
