Connect with us

छत्तीसगढ़

बालोद में प्रियंका की चुनावी सभा बोलीं- मोदी 400 पार करते ही बदल देंगे संविधान, अधिकार छीनने की कोशिश कर रही बीजेपी, राजनांदगांव में भी की सभा

Published

on


बालोद, एजेंसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को बालोद जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां हथौद मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि अभी शादी का सीजन चल रहा है, भीषण गर्मी भी है, फिर भी इतनी संख्या में आप मुझे सुनने के लिए आए हैं, इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने ये प्रदेश अपनी मेहनत के दम पर बनाया है। यहां प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं, इसके बावजूद यहां बेरोजगारी चरम पर है। आज हम अपने जीवन में संघर्ष कर रहे हैं। पैसे कमाते हैं, लेकिन बचता नहीं है। सबकुछ महंगा हो गया है। घर में कभी कोई जरूरत का वक्त आता है, तब हमें बेबस होना पड़ता है। किसानों की हालत आज ऐसी है कि यहां पर कृषि में भी लाभ नहीं दिखता।

फसलों पर भी जीएसटी लागू है। जब यहां सरकार थी, तो छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान की रक्षा की गई, आदिवासियों की जमीन वापस कराई गई, अब यहां पर सरकार बदल गई है। यहां पर सरकार ने गौठान से संबंधित योजनाएं बंद कर दीं। जिन योजनाओं से रोजगार मिलता था, भूमिहीनों को पैसा मिलता था, वो भी अब बंद हो गया है। यहां महंगाई चरम पर है।

प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम एक गरीब परिवार को 1 लाख रुपए सालाना और 25 लाख रुपए तक का इलाज देने का वादा करते हैं। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र अपना हिस्सा बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी भाई-बहन यहां बैठे हुए हैं। हमने सरकार में रहते जल, जंगल, जमीन की रक्षा की।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी 400 पार की बात कहते हुए संविधान बदलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा अगर इन्हें बहुमत मिला, तो ये संविधान बदल देंगे, अधिकारों को छीन लेंगे, क्या ऐसी सरकार चाहिए, जो आपका संविधान ही बदल दे। उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि दुनिया भर में सबसे बड़े नेता मोदी जी हैं, तो रोक लें युद्ध को। मोदी जी बड़े नेता हैं, तो 10 साल में बेरोजगारी क्यों नहीं खत्म कर पाए? मोदी अगर बड़े नेता हैं, तो नीयत में कोई समस्या है या फिर वे समस्या सुलझाना ही नहीं चाहते।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि केवल बड़े-बड़े गिने-चुने उद्योगपति मित्रों के लिए केंद्र सरकार चल रही है। उन्होंने उद्योगपतियों के लिए 16 लाख करोड़ का ऋण माफ किया है।

बैकफुट पर बीजेपी- सचिन पायलट

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बहुत कम अंतर से पिछली बार बीरेश ठाकुर हार गए थे, लेकिन इस बार प्रियंका और राहुल गांधी का दौरा रंग लाएगा। कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देंगे। किसानों के लिए कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा इस बार मौका दीजिए हम जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।

4 महीने में 16 हजार करोड़ कर्ज- दीपक बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि ये चुनाव देश का चुनाव है और सबसे बड़ी चुनौती संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। 10 साल में देश को मोदी सरकार ने बर्बाद किया। किसान और युवा बर्बाद हुए। माता-बहनें सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए कांकेर लोकसभा सीट से लेकर प्रदेश और देश बदलाव मांग रहा है। उन्होंने कहा 4 महीने में छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार ने 16 हजार करोड़ के कर्ज में डाल दिया है। यहां पर हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार जैसे अपराध बढ़े हैं।

ये आंदोलन की धरती- भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये आंदोलन की धरती है। ये वो जगह है, जहां राहुल गांधी आए थे। आज उनकी छोटी बहन आई हुई है। उन्होंने कहा कि जबसे यहां भाजपा की सरकार बनी है, तबसे सारी योजनाएं बंद हो गईं।

मैं बालोद का भांजा- बीरेश ठाकुर

प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कहा कि यहां पर मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि बालोद का मैं भांजा हूं, न्याय के लिए लडऩे आया हूं। हमने लोकसभा के लिए 5 न्याय की गारंटी दी है, उसे अब पूरा करने का समय है। आप मौका देंगे, तब हम दिल्ली में नेतृत्व करेंगे।

अडानी के पास जाता है हमारा पैसा- संगीता सिन्हा

संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यहां पर बीजेपी 400 पार की बात इसलिए कह रही है, क्योंकि नरेंद्र मोदी संविधान बदलना चाहते हैं। उस संविधान को बाबा साहेब अंबेडकर ने बनाया था और नेहरू जी ने लागू किया था। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि युवाओं को रोजगार दूंगा, लेकिन नौकरी नहीं दी। मोदी धर्म की राजनीति करते हैं। संगीता सिन्हा ने कहा कि बीजेपी सरकार में अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती पर साहू समाज ने निकाली शोभा यात्रा

Published

on

माता कर्मा संपूर्ण मानवता के लिए भक्ति, त्‍याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति -पूर्व मंत्री अग्रवाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने ध्वजा लेकर शोभा यात्रा में सहभागिता की तथा प्रतिभागियों के साथ कुछ दूरी तक पैदल चलकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और भक्त माता कर्मा के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा समाज में सामाजिक समरसता, प्रेम और सौहार्द्र की प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें आपसी भाईचारे, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को उनके बताए आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है, जिससे समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूती मिले।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि माता कर्मा केवल साहु समाज की ही नहीं, वरन संपूर्ण मानवता के लिए भक्ति, त्‍याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति है । माता कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्‍ची श्रद्धा और अटूट विश्‍वास से ईश्‍वर को भी  वश में किया जा सकता है । उनकी भक्ति की शक्ति ही थी कि स्‍वयं भगवान जगन्‍नाथ को उनके हाथों की खिचड़ी खानी पड़ी । उन्होंने सभी से आह्वान किया कि भक्त माता कर्मा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष बालाराम साहू, गिरधारी साहू, कांग्रेस कोरबा जिला शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, साहू समाज के तहसील अध्यक्ष पालूराम साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे।

माता कर्मा जयंती को विशेष यादगार बनाने के लिए समाज के उत्साही युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें स्वेच्छा से बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर रक्तदान कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने इस आयोजन के लिए भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंदों को जीवनदान देने के लिए यह शिविर स्वतः समाज सेवा का अनुपम उदाहरण है।

Continue Reading

कोरबा

नौकरी के नाम पर ₹70,000 की ठगी और जातिगत प्रताड़ना, के.सी.सी. कंपनी के अधिकारियों पर FIR दर्ज

Published

on

कोरबा/हरदीबाजार। एसईसीएल (SECL) दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी के.सी.सी. (KCC) के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी मारपीट और जातिगत अपमान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरदीबाजार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

घटना का विवरण

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर निवासी हरदीबाजार ने आरोप लगाया है कि उन्हें के.सी.सी. कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चपरासी रामप्रताप पटेल ने ₹70,000 की अवैध वसूली की थी ।

25 फरवरी 2026 को जब पीड़ित अपना बकाया पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहाँ मौजूद मैनेजर विकास दुबे रामप्रताप पटेल और रवि सिंह ने पैसे लौटाने के बजाय पीड़ितों के साथ अभद्रता की पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जातिगत गालियां चमार/आदिवासी देकर अपमानित किया गया और बेरहमी से मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया ।

कानूनी कार्यवाही FIR No. व धाराएं

प्रशासनिक दबाव और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है:-

  1. BNS धारा 318(2):- धोखाधड़ी पैसे लेकर नौकरी न देना ।
  2. BNS धारा 115(2) व 296:- स्वेच्छा से चोट पहुँचाना और अश्लील गाली-गलौज ।
  3. BNS धारा 3(5):- सामूहिक रूप से अपराध को अंजाम देना ।
  4. SC/ST एक्ट धारा 3(1)(ध):- सार्वजनिक रूप से जातिगत अपमान और प्रताड़ना ।

मैनेजर विकास दुबे का विवादित इतिहास

हैरानी की बात यह है कि आरोपी मैनेजर विकास दुबे के विरुद्ध पूर्व में भी 26 से अधिक शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्थानीय थानों में लंबित हैं भू-विस्थापितों और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन के संरक्षण के कारण अब तक इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों ने मांग की है कि पुरानी शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।

पीड़ितों की मांग

हम गरीब और अनुसूचित वर्ग के लोग हैं हमारी जमीनें SECL ने ली हैं हमें हक मिलना चाहिए था लेकिन यहाँ रसूखदार हमें लूट रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं हमारी मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो ।

Continue Reading

कोरबा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से, सर्वप्रथम सीएम विष्णुदेव को पाती भेंटकर किया गया आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ

Published

on

कोरबा-बांकीमोगरा। श्रीराम काज के आयोजक श्री बजरंगली के आशीर्वाद एवं हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन 28 मार्च से कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में शुरु होने जा रहा है। आयोजन समिति ने परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस शुभ कार्य की पाती भेंटकर आमंत्रण संदेश के वितरण का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन समिति की ओर से विधिवत रुप से सादर आमंत्रित करते हुए दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सादर आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।

जिपं अध्यक्ष पवन सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत कार्यक्रम के संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया है। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677