Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

Published

on

स्व० कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के महिला पत्रकार फाइनल में शक्ति टीम विजेता, तेजस्वी टीम उपविजेता

 खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव - मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
 खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव - मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई के अंतर्गत स्व० कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में महिला पत्रकारों का फाइनल मुकाबला आज सुभाष स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में शक्ति टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि तेजस्वी टीम उपविजेता रही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विजेता शक्ति टीम और उपविजेता तेजस्वी टीम को बधाई देते हुए दोनों टीमों के लिए 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की।

 खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव - मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या के बीच महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी समन्वय और टीम भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, पार्षद श्रीमती अंजुम ढेबर सहित वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती मंजूषा शर्मा, श्रीमती शशि परगनिया, श्रीमती आफताब बेगम, श्रीमती शताब्दी पाण्डे एवं श्रीमती ज्योति सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव - मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार स्व० वीरेंद्र दीपक की स्मृति में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। स्व० वीरेंद्र दीपक के परिजन, डॉ. श्वेता शर्मा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, गरियाबंद), श्रीमती उषा शर्मा तथा स्वर्गीय वीरेंद्र दीपक महाविद्यालय की डायरेक्टर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्घोषक सुश्री आकांक्षा दुबे ने किया। आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न इस प्रतियोगिता में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव श्रीमती निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

खेल मड़ई के इस आयोजन ने महिला पत्रकारों की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकजुटता को नई पहचान दी तथा पत्रकार जगत में स्वास्थ्य एवं सौहार्द का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Continue Reading

कोरबा

प्रगति नगर दीक्षा महिला समिति ने शुरू की प्याऊ सेवा

Published

on

कोरबा/गेवरा/दीपका। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार निभाते हुए दीक्षा महिला समिति दीपका इकाई ने प्रगतिनगर में दो प्याऊ जल सेवा केंद्र की शुरुआत की है। भारतीय स्टेट बैंक परिसर व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स परिसर में आम लोगों एवं राहगीरों के लिए इस सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी में राहत मिलेगी।

समिति की यह पहल एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल के सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर की गई है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग एवं अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की है।

वहीं पशुओं के लिए भी एक स्थान पर जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को गुड़-चना, फल, जलजीरा, आम पना, गुलाब शरबत, लस्सी और नींबू पानी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और समिति के इस प्रयास की सराहना की। समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से स्वच्छ, ठंडा और निर्मल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Continue Reading

कोरबा

सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों की ग्रेच्युटी में 20 लाख की धोखाधड़ी:कोरबा में संविदा कर्मी पर केस दर्ज, ब्लैंक चेक का मिसयूज कर रकम हड़पी

Published

on

कोरबा। कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में बड़े गबन का मामला सामने आया है। तुलसी नगर सब स्टेशन कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी हरीश कुमार पर 20 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।

आरोप है कि हरीश कुमार ने कार्यपालन अभियंता (ईई-डी) से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उसने चेक में अपना खाता नंबर भरकर राशि अपने खाते में जमा करा ली। इस तरह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी की रकम सीधे आरोपी के खाते में चली जाती थी।

प्रारंभिक जांच में अब तक छह सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कुल 20 लाख 58 हजार 788 रुपए के गबन की पुष्टि हुई है। यह मामला तब सामने आया जब एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते में ग्रेच्युटी की राशि जमा नहीं हुई और उसने कार्यालय में शिकायत की।

राशि ट्रांसफर और केस दर्ज

जांच में पता चला कि संबंधित राशि संविदा कर्मी के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे कोतवाली थाना भेजा गया। पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विभागीय कार्रवाई की तैयारी

विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, जिसमें निलंबन के साथ बर्खास्तगी की तैयारी की जा रही है। इधर, संविदा कर्मी हरीश कुमार ने अपने बचाव में दावा किया है कि उसने यह कार्य कार्यपालन अभियंता (ईई-डी) के निर्देश पर किया था।

आरोपी का बचाव पक्ष

उसने इस संबंध में कंपनी के मुख्यालय रायपुर को पत्र भेजकर अपनी बात रखी है। विभागीय अधिकारी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं, ताकि गड़बड़ी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

बैंक लेनदेन और दस्तावेजों की जांच

पुलिस भी बैंक लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि तुलसी नगर स्थित विद्युत विभाग से 20 लाख रुपये के गबन की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सुकमा : भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

मोबाइल, आवास की चाबी और नियुक्ति पत्र का वितरण, ‘पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

सुकमा। नक्सल आतंक से लंबे समय तक प्रभावित रहे सुकमा में अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन, रोजगार और आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासितों की आंखों में दिखता आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि यदि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो हर भटका हुआ कदम नई दिशा और नया जीवन प्राप्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की प्रभावी नक्सल पुनर्वास नीति के चलते सुकमा सहित बस्तर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अब तक 2392 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है, जिनमें से 361 पुनर्वासितों ने नया जीवन प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पुनर्वास तक सीमित नहीं है, बल्कि इन नागरिकों को सम्मानजनक जीवन, स्थायी रोजगार और समाज में बराबरी का अवसर प्रदान करना है। पुनर्वास केंद्र में राजमिस्त्री, कपड़ा सिलाई, कृषि उद्यमिता और वाहन चालक जैसे विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक 307 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया है, वहीं मुख्यधारा में लौटे 313 युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 107 पुनर्वासित हितग्राहियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं, जिससे वे डिजिटल और संचार माध्यमों से जुड़कर आधुनिक जीवनशैली की ओर अग्रसर हो सकें। विशेष रूप से 115 महिलाएं प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय  ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के आश्रितों को भी राहत प्रदान करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में 20 तथा जिला प्रशासन द्वारा 95 लोगों को शासकीय सेवा में रोजगार के अवसर दिए गए हैं। 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम ढोंडरा कोंटा निवासी मौसम संजना, नागारास जगरगुंडा निवासी भरत कुमार हेमला सहित अन्य हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के अंतर्गत 10 नव नियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने पुनर्वासित हितग्राहियों को मोबाइल, राजमिस्त्री किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियां तथा पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए।  इस अवसर पर 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपकर उन्हें सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने नक्सल पुनर्वास की सफलता की प्रेरणादायक कहानियों को दर्शाती ‘बदलते सुकमा की बदलती तस्वीर: पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। साथ ही, पुनर्वास केंद्र के कला केंद्र में कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल भौतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक बदलाव का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बस्तर महेश कश्यप  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677