कोरबा
कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– प्रार्थी पीड़िता लड़की ने जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराया कि बीते दिनांक 08/01/26 देर रात तरुण श्रीवास नामक युवक ने मुझे गजरा स्थित SECL के क्वार्टर में लेकर गया और जबरन संबंध बनाया फिर कुछ देर बाद युवक के कुछ दोस्त भी वहां पहुंचे और सभी ने शराब का सेवन किया फिर उस युवक के साथियों ने भी युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
युवती के मना करने और नाराजगी दिखाने पर युवकों ने पीड़िता के मोबाइल छीनी और पटक के तोड़ दिया और टूटे हुए मोबाइल को वही दरवाजे के बाहर आंगन में फेक दिया और मारपीट करने लगे।

युवती किसी तरह पीड़िता वहां से देर रात भोर भोर में बीते दिनांक दिनांक 9 जनवरी को अपने निवास स्थान के पास पहुंची और अपने घर जाने से पहले वह साईं मोहल्ला तरुण श्रीवास के घर गई और तरुण के बारे में पूछने लगी। तरुण के घरवालों ने बताया कि वो कहा है पता नहीं जिसके बाद पीड़िता अपने घर जहां ये किराए के मकान में रहती है वहां पहुंची और अपनी मकान मालकिन को सारी घटने की जानकारी दी जिसके बाद सुबह सुबह लगभग 6 और 7 बजे के बीच थाना बाँकी मोगरा पहुंच अपने साथ हुए घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराना चाही पर उस वक्त पीड़िता को 11 बजे आना कह भेज दिया गया जिसके बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और बताया कि तरुण श्रीवास और उसके अन्य 4 साथियों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और मारपीट किया है जिसके बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता लड़की को उपचार के लिए चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा में भेजा गया।

चुकी घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का था पर आनन फानन में वहीं सिविल लाइन थाने में इस मामले का प्रकरण जीरो में दर्ज कर संबंधित थाना बांकीमोंगरा में भेजा गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जांच के आदेश देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
👇👇
जिसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गये और मामले का संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर युवकों की पतासाजी शुरू कर दी जिसमें से दो युवक को हिरासत में ले लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निगरानी में पीड़िता के शिकायत पर थाना बाकी मोगरा पुलिस ने दो अलग अलग अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय को भेज दिया जहां से दोनों को जेल दाखिल करा दिया गया।
👇👇अपराध क्रमांक 5/26
धारा 70, 123, 87, 351 (2), 324 (4) बी एन एस
1 आरोपी – तरुण श्रीवास (मुख्य आरोपी) उम्र 19 वर्ष पिता बेदी श्रीवास साईं मोहल्ला के नीचे
2 आरोपी – भुवन साहू उम्र 27 वर्ष पिता रामप्रसाद साहू
👇👇अपराध क्रमांक 5/26
धारा 376 आई पी सी, 4 POCSO एक्ट
1 आरोपी – तरुण श्रीवास (मुख्य आरोपी) उम्र 19 वर्ष पिता बेदी श्रीवास
👇👇
• फरार आरोपियों में से एक का नाम गनपत दास बताया जा रहा है जो मुख्य आरोपी का साथी है।
• फरार आरोपियों में से चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते है जो इस घटना में संलिप्त थे।
• मुख्य आरोपी तरुण श्रीवास और प्रार्थी पीड़िता लड़की नाबालिक के श्रेणी में है, दोनों पिछले 1 वर्ष से एक दूसरे से परिचित और संपर्क में थे।
• 2 आरोपी भुवन साहू – डायल 112 बांकि मोगरा क्षेत्र के वाहन का चालक के रूप में तैनात है।
• 2 आरोपी भुवन साहू के बताए अनुसार उसने शराब पी और नशे की हालत में ही सो गया उसके बाद वहां क्या हुआ उसके बारे में उसको कुछ नहीं पता।
• घटना स्थल गजरा स्थित SECL के क्वाटर की है जो इन युवकों के कब्जे में था और आए दिन वहां इन युवकों द्वारा शराबखोरी और पार्टियां मनाई जाती थी।
• पुलिस ने घटनास्थल से पीड़ित लड़की का टूटा हुआ मोबाइल और अन्य साक्ष्य जप्त किए है।
• पीड़ित प्रार्थिया के अनुसार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले कुल 5 आरोपी शामिल थे।
• गिरफ्तार हुए आरोपियों के मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर घटना वाली रात संपर्क किए गए लोगों को भी थाना बुलाकर पूछताछ कर सभी का बयान दर्ज किया गया।

बांकी मोगरा क्षेत्र में इस तरह के गंभीर वारदात के खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है, वही बांकी पुलिस को घटना स्थल में मिले साक्ष्य और पीड़ित प्रार्थी के बयान अनुसार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही डायल एक सौ बारह जैसे आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहन चालक की संलिप्तता के खबर सामने आने के बाद मामला संवेदनशील हो गया, प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।।
कोरबा
गोड़ समाज जाग उठा- फिजूल खर्च के खिलाफ बड़ा फैसला सामूहिक विवाह को मिला बड़ा समर्थन
कोरबा। कोरबा-जांजगीर ध्रूव गोड़ समाज पुटा, पाली महासभा मावली गोड़ समाज के द्वारा बैठक ग्राम पुटा मे´ रखा गया, जिसमे´ ग्राम पुटा मे ध्रूव गोड़ समाज का सामूहिक विवाह करने का बहुत बड़ा निर्णय समाज के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको´ द्वारा लिया गया।
बैठक मे´ गाँव-गाँव मे´ शादी विवाह के खर्च के बारे मे´ खुल कर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ- जनों एवं युवाओ´ ने साफ कहा – आज शादी मे´ बहुत खर्च हो रहा है। लोगो´ को अपना खेत बेचना पड़ रहा है, जमीन गिरवी रखनी पड़ रही है, कर्ज लेकर शादी करना अब आम बात हो गई है। इससे परिवार वर्षो तक परेशान रहता है। इसी बात को ध्यान मे´ रखते हुए गोड़ समाज ने 13 फरवरी 2026 एवं 28 फरवरी 2026 को लगातार बैठक कर यह फैसला लिया, उत्साह पूर्वक समाज का समर्थन प्राप्त हुआ।
अब फिजूल खर्च पर रोक लगाते हुए सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा। कम खर्च मे´ अपनी परम्परा और रीति रिवाज के साथ शादी कर समाज मे एक नई दिशा दी जाएगी।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह मे´ सहयोग के लिए प्रत्येक घर से एक किलो चावल एवं 50 रुपए नगद दिया जाएगा। यह समाज की एक जुटता और भाईचारे की पहचान बनेगा।
समाज के पदाधिकारीयो ने कहा कि अब गोड़ समाज जाग चुका है हम दिखावे एवं आडंबर से दूर रहकर सादगी से विवाह करेंगे और समाज को मजबूत बनाएंगे।
साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र मे´ प्रतिभावान बच्चो´ को समाज की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, इससे समाज आगे बढ़ेगा।
बैठक मे यह भी संदेश दिया गया कि समाज का पैसा समाज के काम आएगा, फिजूल खर्च मे नही´ जाएगा। ध्रूव गोड़ समाज का यह निर्णय गाँव गाँव मे मिसाल बनेगा। एकता जागरुकता और संगठन की ताकत से समाज अब नई पहचान बनाने की ओर बढ़ चला है। अब समय है, बदलाव का, गोड़ समाज संगठित है जागरूक है और आगे बढ़ने को तैयार है।
ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 दिन को रविवार को संम्पन होगा। समाज के लोगो´ मे भारी उत्साह अभी से है। समाज के लोगो´ द्वारा अतिरिक्त रूप से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।
कोरबा
सूत सारथी समाज के सामुदायिक भवन का विधायक तुलेश्वर ने किया भूमिपूजन
कोरबा। सूत सारथी समाज विकास समिति के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन 1 मार्च को ग्राम कुटेलामुड़ा में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, सरपंच कुटेलामुड़ा चंद्रिका पैकरा, सत्यनारायण, जनपद सदस्य दिलहरण कश्यप, उप सरपंच हर प्रसाद पाटले, समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रसेन कन्हैया सारथी, जोहनराम सारती संरक्षक बालको, मुरारीलाल सारथी एनटीपीसी जमनीपाली, लक्ष्मी सारथी सलाहकार, चमरा राम सारथी उपाध्यक्ष ने ब्रह्मर्षी सूत जी की पूजा कर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के पूर्व ब्रम्हर्षि सूत जी महाराज के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण की लागत 10 लाख रुपए है। जिसकी आधारशिला रखते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के सभी वर्ग के लिए है।
समाज में एकता बनी रहने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। जिसका उदाहरण सूत सारथी समाज में देखने को मिला। सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यक्रम या अपने समाज की विकास की बातों पर चर्चा परिचर्चा करने के लिए एक निश्चित जगह मिलेगी। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष दिया। समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.सारथी ने कहा कि आपसी तालमेल भाईचारे के साथ रहने से संगठन को बल मिलता है तथा बड़े से बड़े कार्य करने में आसानी होती है। इस मौके पर दीनबंधु सारथी, मिलूराम, कया राम सारथी, इंद्रसेन मौजूद रहे।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
