कोरबा
नगर के विकास व नागरिक सुविधाओं की बेहतरी से जुडे़ 72 करोड़ रू. के प्रस्तावों को स्वीकृत स्वीकृति दी एमआईसी ने
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुई निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक में नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं की बेहतरी से जुडे़ लगभग 72 करोड़ रूपये से अधिक लागत के कार्यो सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं आदि से संबंधित लगभग 02 दर्जन से अधिक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
सड़क, नाली, पेयजल, सड़क रोशनी व्यवस्था आदि से संबंधित कार्यो एवं शासन की विभिन्न पेंशन व आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं के हितग्राहियों की स्वीकृत दी गई, वहीं बैठक में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो सहित निगम के विविध कार्यो की विस्तार से समीक्षा भी की।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित हुई, बैठक में लगभग 02 दर्जन से अधिक प्रस्तावों को स्वीकृत प्रदान की गई तथा प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान अधोसंरचना मद से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विकास कार्यो को स्वीकृति, वार्ड क्र. 30 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक कलवर्ट व नाली निर्माण, वार्ड क्र. 56 अंतर्गत दर्री जोन पीएमएवाई साईड से लाटा तालाब तक आर.सी.सी. नाली निर्माण, पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आर.सी.सी.निर्माण, मेमन शाप से रेलवे घाट तक 100 बेड हास्पिटल के सामने आर.सी.सी. नाली निर्माण, निगम के पं. रविशंकर शुक्ल नगर कोसाबाड़ी व कोरबा जोन में स्ट्रीट लाईट प्रदाय व स्थापना कार्य, दर्री सर्वमंगला नगर जोन में स्ट्रीट लाईट प्रदाय व स्थापना कार्य, जल आवर्धन योजना संचालन संधारण कार्य, बुधवारी सर्कस मैदान स्थल पर कामर्शिलय काम्पलेक्स निर्माण संबंधी प्रस्ताव, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत समस्त जोन अंतर्गत विभिन्न वार्डो में जर्जर सड़कों का डामरीकरण संबंधी कार्य, निगम क्षेत्रांतर्गत नगरोत्थान व अधोसंरचना मद से जर्जर मुख्य सड़कों का डामरीकरण सहित अन्य विकास व निर्माण कार्यो के कुल लगभग 72 करोड़ रूपये के प्रस्तावों को मेयर इन काउंसिल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी प्रकार निगम में रिक्त पदों की पूर्ति, प्लेसमेंट कर्मचारियों के पारिश्रमिक दर में वृद्धि, बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण, बी.ओ.टी. व पी.पी.पी. माॅडल अंतर्गत एकीकृत बिल्डिंग सुविधा सहित अन्य कार्य, मुख्यमंत्री पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना आदि सहित अन्य विविध प्रस्तावों पर मेयर इन काउंसिल द्वारा विस्तृत चर्चा उपरांत आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, धनकुमारी गर्ग, उर्वशी राठौर, ममता यादव, भानुमति जायसवाल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा व नीरज कौशिक, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, सुनील टांडे, कार्यपालन राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे।
कोरबा
ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
• आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
• पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोरबा
तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा
कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।
कोरबा
कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली




-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
