Connect with us

छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ में संत समागम का हुआ आगाज,नेपाली बाबा बोले- रामलला की स्थापना पर नेपाल में मना था जश्न, दर्शन करने जाएंगे अयोध्या

Published

on

रायपुर, एजेंसी छत्तीसगढ़ की धर्मस्व नगरी राजिम में रविवार को कुंभ के मुख्य मंच पर संत समागम का आगाज हुआ। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज और जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज ने भगवान राजीवलोचन की पूजा-अर्चना की। इस जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजिम विधायक रोहित साहू समेत बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। नेपाल से शामिल होने के लिए राजिम पहुंचे पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के सदस्य नेपाली बाबा ने भी अपना दरबार लगाया है। नेपाली बाबा के लिए राजिम कुंभ समिति के सदस्यों ने विशेष इंतजाम किया है। कुंभ स्थल में श्रद्धालुओं को आशीष देने पहुंचे नेपाली बाबा ने दैनिक भास्कर की टीम से चर्चा की। अपनी भाषा में नेपाली बाबा ने बताया कि, अयोध्या में जिस दिन राम भगवान राम की स्थापना हुई थी, उस दिन नेपाल में भी जश्न मना था। नेपाल के घरों में भगवा लगाया गया था और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। नेपाली बाबा के अनुसार इस कुंभ के समापन के बाद वो अयोध्या भी रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे। अयोध्या में दर्शन करने के बाद भारत के अन्य धार्मिक स्थलों में भ्रमण के लिए संतों के साथ प्रस्थान करेंगे। नेपाली बाबा ने अपनी भाषा में पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।

57 साल पहले राम-सीता के नाम से जारी हुआ था टिकट

नेपाल में हाल ही में एक डाक टिकट मिला है। यह डाक टिकट 18 अप्रैल 1967 को जारी किया गया था। इस डाक टिकट पर भगवान राम और सीता माता बने हुए हैं। इसे रामनवमी के अवसर पर जारी किया गया था। इस डाक टिकट ने 2024 में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की भविष्यवाणी कर दी थी।

ये थी भविष्यवाणी

57 साल पुराने डाक टिकट भारतीय विक्रम संवत के अनुसार साल भी अंकित था। विक्रम संवत 57 साल आगे चलता है। इस वजह से उस डाक टिकट पर 2024 अंकित था। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा भी 2024 में ही हो रही है। हालांकि यह विक्रम संवत के अनुसार नहीं है, पर फिर भी इसे भविष्यवाणी के तौर पर देखा जा रहा है। यह डाक टिकट वायरल भी हो रहा है।

पांच दिन लगातार होगा यज्ञ

राजिम कुंभ कल्प में माहौल राममय लगे, इसलिए आने वाले दिनों में लगातार पांच दिन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ के आयोजन की जिम्मदारी संत बालक दास महाराज करेंगे। यज्ञ आयोजन की तैयारी की जा रही है। यज्ञ का आयोजन भव्य हो, इसलिए चार मंजिला यज्ञ स्थली का निर्माण किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान श्रद्धालु पूजा कर सके, इसलिए यज्ञ स्थली के सामने आधे एकड़ में श्रद्धालु के डोम का निर्माण समिति द्वारा करवाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमन को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

Published

on

कोरबा। गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमर को-आफपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट पंजीयन क्रमांक 3369 विकासखंड कटघोरा जिला कोरबा के संचालकक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 मार्च 2026 को सुबह 11.30 से अपरांह 3.30 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। विशेष साधारण सभा में मतदान 02 अपै्रल को सुबह 09 बजे से अपरांह 03 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 07 अपै्रल 2026 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा जिले के 79 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 16.14 करोड़ की सम्मान निधि

Published

on

पी.एम. किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

कोरबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कृषकों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा ‘पी.एम. किसान उत्सव दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना की 22वीं किश्त के देशव्यापी डिजिटल हस्तांतरण के साथ ही कोरबा जिले के किसानों के बैंक खातों में खुशहाली की राशि अंतरित की गई।

जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिले के कुल 79 हजार 629 पात्र कृषकों के खातों में डी.बी.टी. (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से कुल 16.14 करोड़ रुपये की राशि सीधे जमा की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन और किश्त हस्तांतरण प्रक्रिया का वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा। यह आयोजन जिला स्तर के साथ-साथ विकासखंड, ग्राम पंचायत और ग्रामीण नोडल अधिकारी स्तर पर भी व्यापक रूप से संपन्न हुआ।

समारोह में उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने योजना के निर्बाध लाभ हेतु तकनीकी अनिवार्यताओं पर विशेष बल दिया। किसानों को ई-केवाईसी पूर्ण कराने, बैंक खातों की आधार सीडिंग सुनिश्चित करने और ’फार्मर आईडी’ की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने हेतु ‘‘नो यूअर स्टेट्स‘‘ मॉड्यूल का प्रदर्शन किया गया, जिससे वे स्वयं अपने खाते और प्राप्त किश्त की स्थिति का अवलोकन कर सकें।

जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 650 हितग्राही प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हुए, जबकि जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 65 प्रगतिशील कृषकों की सक्रिय सहभागिता रही। शासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश के साथ-साथ लघु एवं सीमांत कृषकों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर जनदर्शन में आमजन की सुनी गई समस्याएं, त्वरित समाधान के  दिए निर्देश

Published

on

बिजली बिल में सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने हेतु किया निर्देशित

जनदर्शन में कुल 130 आवेदन प्राप्त, सभी पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन के माध्यम से  दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और शहर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान और अन्य मामलों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

बिजली बिल सुधार संबंधी निर्देशः
जनदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर ने  बिजली बिल सुधार से जुड़े आवेदनों के संदर्भ में  विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने,  उनका परीक्षण कर पात्र आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने शिविरों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, शेड्यूल निर्धारित करने तथा आमजन तक जानकारी पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदनों को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पेयजल  की समस्या वाले क्षेत्रव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677