कोरबा
अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के
कई प्रतिष्ठानों पर लगा लाखों का जुर्माना
आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर खिलवाड़
कोरबा। त्यौहारों के अवसर पर कोरबा की मिठाई दुकान संचालक बड़े पैमाने पर मिष्ठान बनाकर लोगों को परोसते हैं और मानक स्तर एवं गुणवत्ता पर ध्यान न देकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारियों ने होली के दौरान छापा मारा था और नमूना लिया था। तीन महीने बाद रिपोर्ट आने पर कई दुकानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के निकले, जिन पर लाखों रूपए का जुर्माना लगाया गया।
इन दुकानों के खाद्य सामग्री अमानक स्तर के
राम अग्रवाल – रतेरिया ट्रेडिंग कम्पनी सीतामणी कोरबा
श्रीमती रेणु अग्रवाल – रतेरिया ट्रेडिंग कम्पनी सीतामणी कोरबा
जुर्माना – रूपए 10-10 हजार
विश्वजीत सेनगुप्ता – माँ दुर्गा मिष्ठान भंडार, कोसाबाड़ी कोरबा
जुर्माना – 25 हजार रूपए
जयवीर राणा – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
करणदीप सिंह – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
स्नेहदीप – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
आजाद सिंह – ओम सांई अनाज भंडार, कोरबा
जुर्माना – 30 हजार रूपए
राकेश कुमार अग्रवाल – राकेश एजेंसी, दर्री रोड कोरबा
जुर्माना – 30 हजार रूपए
सतविंद्र सिंह – अलंकार डेयरी कोरबा
जुर्माना – 5 हजार रूपए
दीपक गुप्ता – अलंकार डेयरी कोरबा
जुर्माना – 80 हजार रूपए
महेन्द्र कुमार देवांगन – जय माँ शारदा डेयरी, बुधवारी कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
सहित अन्य दुकानें शामिल हैं।


कोरबा
कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया:खाली घर देख कर चोरी करते थे, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपी सुने मकानों की रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे। इनमे एक महिला सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
रामपुर सिविल लाइन थाने में 2 चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। जहां परिवार शादी समारोह में गया था। तब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। तीसरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जहां आरोपियों ने कैश और जेवर चुराए थे।

बरामद हुआ चोरी का सामन
सुनसान घर देख देते थे चोरी को अंजाम
थाना सिविल लाइन रामपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पीड़ित अमित दिवाकर और नंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च 2026 को वे परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। लौटने पर उनके घरों के ताले टूटे हुए मिले।
घरों से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही महिला सुमित्रा रात्रे (28 वर्ष), निवासी बेन्द्रकोना को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और बाकि सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सुमित्रा रात्रे के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार महिला चोर
इसी तरह की चोरी में 3 और चोर पकड़े गए
इसी तरह, मानिकपुर में भी घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आकाश मरावी (19 वर्ष), रोहित शर्मा (19 वर्ष) और निखिल वर्मन (21 वर्ष) नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सामान और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मिलकर इन मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


कोरबा
कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में युवक का शव मिला:फोन नहीं उठाने पर पहुंचे परिजन, क्वार्टर में मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 वर्षीय मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया।

फोन न उठाने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
बताया गया है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे और रिटायरमेंट के बाद वे दूसरे मकान में चले गए थे। इमानुएल तांडी अक्सर इस क्वार्टर में आता-जाता था और कभी-कभी यहीं रुक जाता था। परिजनों को लगा कि वह क्वार्टर में ही सो रहा होगा।
जब कई बार फोन करने पर भी उसने जवाब नहीं दिया, तो परिजन क्वार्टर पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया, जहां इमानुएल मृत अवस्था में पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर इमानुएल के माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे। इमानुएल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इमानुएल तांडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैमरामैन के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।


कोरबा
कोरबा पुलिस लाइन दफ्तर में मिला 4 फीट का कोबरा:अलमारी के पीछे बैठा था सांप, स्नैक कैचर ने जंगल में छोड़ा
कोरबा। कोरबा के रक्षित केंद्र पुलिस लाइन दफ्तर में रविवार को तब हड़कंप मच गया जब एक अलमारी के पीछे 4 फीट लंबा कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा मिला। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी की टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्नैक कैचर की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, जब अलमारी खोली गई तो सांप की फुंकार सुनाई दी, जिससे उसकी मौजूदगी का पता चला।
कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस लाइन क्षेत्र नर्सरी से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां सांप निकलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।
स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोबरा सांप बेहद खतरनाक और जहरीला होता है। हालांकि, इसकी एक खासियत यह भी है कि यह जल्दी किसी पर हमला नहीं करता। छेड़छाड़ करने या अचानक पैर लगने पर ही यह हमला करता है, जिससे मौत भी हो सकती है।
सांप बिच्छू के काटे जाने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े
सारथी ने यह भी बताया कि सांप या बिच्छू के काटने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर अंधविश्वास के चक्कर में झाड़-फूंक करने लगते हैं, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता और जान चली जाती है। इसे लेकर वन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उनकी टीम भी रेस्क्यू के दौरान लोगों को जागरूक करती है।
उन्होंने बताया कि कई बार सर्पदंश के शिकार होने के बाद लोग सांप को मार देते हैं या उन्हें बंधक बनाकर रखते हैं, जो वन अधिनियम के तहत अपराध है। सांपों के संरक्षण को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाता है।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
