कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला का आयोजन सम्पन्न
अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने कहा जारी रहेगा समाज सेवा का यह अभियान
कोरबा। श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा एसईसीएल वसंत विहार स्थित खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला का आज सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात समापन किया गया। मेले के दूसरे दिन आज के कार्यक्रम में महिला स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता तथा महिला सशक्तिकरण की मुहिम के तहत आर्थिक रूप से अक्षम महिलाओं सहित 20 लाभार्थियों को ई-रिक्शा एवं हाथ ठेला प्रदान किए गए। उक्त ई-रिक्शा एवं हाथ ठेला एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती पूनम मिश्रा के करकमलों से प्रदान किए गए। लाभार्थियों में 10 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किए गए एवं 4 महिलाओं एवं 6 पुरुषों को हाथ ठेला प्रदान किए गए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले लाभार्थियों विशेषकर महिलाओं को ई-रिक्शा एवं हाथ ठेला मिलने से उन्हें स्वरोजगार का जरिया मिलेगा जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाएंगे। ई-रिक्शा एवं हाथ ठेले पाकर महिलाएं बेहद खुश नजऱ आईं एवं उन्होने कहा कि ई-रिक्शा एवं हाथ ठेला प्रदान करने के लिए हम श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के बहुत-बहुत आभारी हैं एवं इससे हमें जीवन-यापन करने में बहुत मदद मिलेगी। श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आनंद मेले में लोगों का हूजूम देखा गया। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर एवम क्षेत्रीय समितियों के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्याओं के अथक प्रयासों से इस मेले में हमारे 13 कोयला क्षेत्रों में कार्यरत महिला समितियों की बहनों ने स्टाल लगाया। आनंद मेले में श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर सहित एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों की महिला समितियों द्वारा लगाए गए भारत के विभिन्न राज्यों की थीम पर आधारित स्टालों ने एक मिनी भारत की छवि प्रस्तुत की। मुख्यालय के श्रद्धा महिला मंडल का स्टाल आकर्षण का केन्द्र बना जिसमें लगाए गए चेन्नई एक्सप्रेस सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। साथ ही स्टाल में छत्तीसगढ़ी ग्राम अंचल को दर्शाता हुआ एक मणी जैसी संरचना बनाई गई है। इसी तरह बैलगाड़ी जैसी संरचना भी निर्मित है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। वहीं एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों की महिला समितियों के स्टालों में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में गेवरा क्षेत्र द्वारा हरियाणा राज्य की थीम पर स्टाल लगाया गया जिसमें लोगों ने हरियाणा राज्य के विभिन्न व्यंजनों का मज़ा लिया। इसी तरह दीपका क्षेत्र द्वारा पश्चिम बंगाल एवं कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा बिहार राज्य की थीम पर स्टाल लगाया गया जिसमें लोगों ने इन राज्यों के स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ लिया। भटगांव क्षेत्र द्वारा गोवा राज्य की थीम पर स्टाल बनाया गया जिसमें एक क्रूज़ का प्रदर्शन किया गया जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। रायगढ़ क्षेत्र द्वारा झारखंड राज्य की थीम पर लगाए गए स्टाल पर भी लोगों का हुजूम देखा गया। मेले में मुख्यालय एवं क्षेत्रीय महिला समितियों के अलावा विभिन्न उद्यमियों विशेषकर महिला उद्यमियों द्वारा 80 से भी अधिक स्टाल लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला, संस्कृति, हैंडीक्राफ्ट आदि से जुड़े उत्पादों को इन स्टालों में लगाया गया जिसकी खरीदारी मेला घूमने आए लोगों द्वारा की गई। श्रद्धा महिला मंण्डल द्वारा आयोजित इस आनंद मेले में एसईसीएल एम्प्लाई सपरिवार एवं आसपास व शहर के लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। आनंद मेले में लोगों ने जमकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा एवं अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध परिधानों व अन्य सामानों की खरीददारी की। व्यंजनों के स्टॉल के आगे अधिक भीड़ देखी गयी। व्यंजनों में लोगों ने छत्तीसगढी़, राजस्थानी, उत्तरप्रदेश, पंजाबी, गुजराती, बंगाली आदि व्यंजनों का भरपूर स्वाद चखा। इसके साथ ही लोगों ने लघु उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टालों से अपनी आवश्यकता की सामग्रियाँ क्रय की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रीय महिला समितियों द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल निदेशक मण्डल से श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्षा श्रीमती रीतांजली पाल, सहित सदस्यागण श्रीमती राजी श्रीनिवासन, श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती सुजाता खमारी उपास्थित रहीं।

कोरबा
नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद
शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद





कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय


इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।


कोरबा
रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
