Connect with us

कोरबा

वेदांता के कलिंगा लान्सर्स तैयार हैं हॉकी इंडिया लीग 2024 में अपना कौशल दिखाने के लिए

Published

on

नई दिल्ली। वेदांता कलिंगा लान्सर्स अपने दक्ष खिलाड़ियों और सुनियोजित खेल रणनीति के साथ बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है, गौर तलब है कि यह प्रतियोगिता सात सालों के विराम के बाद होने जा रही है। पहले इस टीम ने नीलामी के दौरान दबदबा दिखाया और उभरते भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी सितारों को हासिल किया और अब हॉकी मैचों का शेड्यूल घोषित होने पर यह उनके लिए तैयारी कर रही है।

हॉकी इंडिया लीग 2024 का आयोजन 28 दिसम्बर 2024 से लेकर 1 फरवरी 2025 तक होगा। इस लीग में आठ जानदार टीमें एचआईएल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के लिए राउरकेला और रांची के मशहूर स्टेडियमों में मुकाबला करेंगी। कलिंगा लान्सर्स के अभियान की शुरुआत 30 दिसम्बर 2024 को राउरकेला में यूपी रुद्राज़ के साथ मुकाबले से होगी। इसके बाद तमिलानाडु ड्रैगन्स, श्राची रार बंगाल टाइगर्स और दिल्ली एसजी पाइपर्स जैसे विकट प्रतिद्वंदियों से होने वाले मुकाबले टीम के सफर को चुनौतीपूर्ण किंतु संभावनाओं से भरपूर बनाएंगे। इस टीम में कृष्ण बी पाठक, ऐरन ज़ालेवस्की व अलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ रोशन कुजुर और मुकेश टोप्पो जैसे उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये सभी एकजुट होकर पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करेंगे।

मैच शेड्यूल को अंतिम रूप दिए जाने पर वेदांता एल्यूमिनियम के सीओओ सुनील गुप्ता ने कहा, ’’न केवल कलिंगा लान्सर्स के लिए बल्कि ओडिशा व समग्र भारत में भी हॉकी के लिए यह एक निर्णायक क्षण है। एक काबिल टीम और रणनीतिक रोडमैप के साथ हम अपने प्रशंसकों के समक्ष प्रतिस्पर्धा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, खासकर अपने होमग्राउंड राउरकेला में। हमारा मिशन है इस क्षेत्र में हॉकी के लिए लोगों को प्रेरित करना और उनके बीच इस खेल के जोश को लौटा कर लाना और साथ ही अपने प्रत्येक मैच को जीतना तो हमारा ध्येय है ही।’’

अनुभवी सपोर्ट स्टाफ के मार्गदर्शन में कलिंगा लान्सर्स डायनमिक, तीव्र गति के खेल एवं साथ में सामरिक अनुशासन पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। टीम खेल के मैदान में और ऑफ-द-फील्ड भी लगन से तैयारी कर रही है, जिसमें एकजुटता, रक्षा और स्कोर के मौकों को अधिकतम करना शामिल है।

कलिंगा लान्सर्स के रणनीति निदेशक डेविड जॉन ने कहा, ’’इस शेड्यूल से हमें पर्याप्त अवसर मिलेगा की हम अपने खेल की गहराई और टीम की ताकत को प्रदर्शित कर सकें। हमने कड़ा प्रशिक्षण किया है और टीम-बिल्डिंग की गतिविधियां की हैं ताकि हर मैच को हम आत्मविश्वास एवं सटीकता से खेलें।’’

कलिंगा लान्सर्स के साथ वेदांता का जुड़ाव एक व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके अंतर्गत ओडिशा में युवा विकास, सामुदायिक सहभागिता और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है। हॉकी के अलावा, जमीनी स्तर पर विभिन्न खेलों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का वेदांता का बहुत मजबूत रिकॉर्ड रहा है जिससे कम्पनी राज्य की समृद्ध खेल संस्कृति में योगदान दे रही है।

हॉकी इंडिया लीग 2024 के इस सीजन की शुरुआत होने जा रही है जिसमें खेल प्रशसंकों को रोमांचक मैच देखने का मौका तो मिलेगा ही इसके अलावा ओडिशा की हॉकी को नई ऊर्जा भी मिलेगी। और चूंकी, वेदांता की कलिंगा लान्सर्स टीम मुकाबले की अगुआई कर रही है इसलिए रोमांचक प्रतिस्पर्धा का मंच पूरी तरह तैयार हो चुका है।

कलिंगा लान्सर्स का मैच शेड्यूल:

1. 30 दिसम्बर 2024: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम यूपी रुद्राज़ – राउरकेला

2. 03 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम तमिलनाडु ड्रैगन्स – राउरकेला

3. 05 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब – राउरकेला

4. 06 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम श्राची रार बंगाल टाइगर्स – राउरकेला

5. 09 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम गोनासिका – राउरकेला

6. 12 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम हैदराबाद तूफान्स – राउरकेला

7. 16 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स – राउरकेला

8. 19 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स – राउरकेला

9. 24 जनवरी 2025: श्राची रार बंगाल टाइगर्स बनाम वेदांता कलिंगा लान्सर्स – रांची

10. 27 जनवरी 2025: वेदांता कलिंगा लान्सर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब – राउरकेला

ओडिशा में वेदांता की उपस्थिति बहुत व्यापक है, कंपनी झारसुगुडा में भारत का सबसे बड़ा एल्यूमिनियम प्लांट (1.8 एमटीपीए) चला रही है और कालाहांडी में एक अत्याधुनिक एल्यूमिना रिफाइनरी (3.5 एमटीपीए) भी है। वेदांता एल्यूमिनियम ने राज्य में 1,00,000 से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा की हैं, इससे भारत के औद्योगिक परिदृश्य में ओडिशा की स्थिति और अधिक पुख्ता हुई है। इसके अतिरिक्त, कोयला, बॉक्साइट, फेरोक्रोम व आयरन ओर में निवेश के जरिए वेदांता ’मेक इन इंडिया’ के ध्येय को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। काबिले गौर है कि कंपनी भारत के सकल एल्यूमिनियम उत्पादन में 50 प्रतिशत का योगदान देती है और आयात पर देश की निर्भरता को कम कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा

Published

on

कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677