Connect with us

देश

नीतीश के मंत्री-विधायक को गांववालों ने 1KM खदेड़ा:एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत पर मिलने गए थे, मुआवजे की मांग को लेकर भड़के लोग

Published

on

नालंदा,एजेंसी। बिहार के नालंदा में बुधवार (27 अगस्त) को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर लोगों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों को लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया। जान बचाने के लिए दोनों नेता एक किलोमीटर भागे और 3 गाड़ियां बदलीं। नालंदा सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है।

बिहार में 3 दिन में दूसरे मंत्री पर हमला हुआ है। 25 अगस्त को पटना के अटल पथ पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी पर पथराव हुआ था।

23 अगस्त को पटना के फतुहा में हिलसा के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। विधायक और मंत्री मलामा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के थोड़ी देर बाद दोनों नेता वहां से लौटने लगे।

गांव वालों ने उन्हें कुछ देर और रुकने को कहा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात हो गई है, उन्हें आगे के कार्यक्रम में जाना है।’ इस पर ग्रामीण नाराज हो गए।

भीड़ ने पहले स्थानीय पत्रकार और विधायक कृष्ण मुरारी को घेर लिया। लाठी-डंडे निकालकर ले आए। गांववालों का कहना था कि विधायक के कहने पर ही घटना के दिन किए गए जाम को हटाया था, आज तक सही मुआवजा नहीं मिला। ये कहते हुए ग्रामीण उग्र हो गए।

धोती पकड़कर भागते मंत्री श्रवण कुमार।

धोती पकड़कर भागते मंत्री श्रवण कुमार।

मंत्री और विधायकों को भीड़ ने करीब 1 किलोमीटर कर दौड़ाया।

मंत्री और विधायकों को भीड़ ने करीब 1 किलोमीटर कर दौड़ाया।

पुलिस और बॉडी गार्ड्स मंत्री विधायक को स्कॉट कर के लाते हुए।

पुलिस और बॉडी गार्ड्स मंत्री विधायक को स्कॉट कर के लाते हुए।

23 अगस्त को सड़क जाम कर रहे लोगों को हिलसा के विधायक ने वादा किया था कि मैं आपका सही मुआवजा दिलवाऊंगा। मैं आपके गांव भी मिलने आऊंगा। अपना यही वादा पूरा करने के लिए विधायक, मंत्री जी के साथ मलामा गांव पहुंचे थे।

सुबह करीब 10 बजे दोनों गांव में पहुंचे। गांव में घुसते ही भीड़ ने दोनों को घेर लिया। अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। इसके बाद मंत्री और विधायक को उन घरों की ओर ले जाया गया, जहां सड़क हादसे में मौतें हुई थीं।

दोनों ने एक-एक कर मृतकों के परिवार से मुलाकात की और जल्द मुआवजा दिलवाने का वादा किया। इस दौरान मंत्री और विधायक के साथ गांव के लोग चलते रहे।

मलामा गांव में पीड़ित परिवारों से मिलते मंत्री श्रवण कुमार।

मलामा गांव में पीड़ित परिवारों से मिलते मंत्री श्रवण कुमार।

मंत्री जाने लगे तो ग्रामीण नाराज हुए

थोड़ी देर बात विधायक ने कहा कि अब हम निकलते हैं दूसरी जगह भी कार्यक्रम है। गांव वालों को लगा कि मंत्री और विधायक आए हैं तो मुआवजे को लेकर मौके पर ही कोई ठोस कार्रवाई करवाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जाने की बात सुनते ही गांव वालों ने विधायक और एक पत्रकार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि हम आपको नहीं जाने देंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गांव वाले मौके पर जुट गए।

कुछ लोग घरों से लाठी-डंडे लेकर आए गए। मंत्री और विधायक को लगा कि हमला हो जाएगा। दोनों मौके से भागने लगे। मंत्री-विधायक को करीब 700 मीटर स्कॉट करते हुए बॉडी गार्ड्स गांव के बाहर कार तक लाए।

मंत्री जाने लगे तो गांव वालों ने गाड़ी को घेर लिया।

मंत्री जाने लगे तो गांव वालों ने गाड़ी को घेर लिया।

3 गाड़ियां बदलकर भागे मंत्री-विधायक

मंत्री जैसे ही कार में बैठे 10 से ज्यादा लोग उनकी गाड़ी के सामने आ गए। 20-25 लोग पीछे खड़े हो गए। इसी बीच कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से गाड़ी पर हमला कर दिया।

पुलिस जवानों ने मंत्री को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला। दौड़ते हुए वो करीब 500 मीटर दूर खड़ी दूसरी गाड़ी तक पहुंचे। इस दौरान गांव वालों की भीड़ भी मंत्री के पीछे-पीछे थी।

मंत्री जैसे ही दूसरी गाड़ी के पास पहुंचे, भीड़ ने फिर से उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडे से हमले शुरू कर दिए। इस दौरान बॉडी गार्ड्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वो भी घायल हो गए।

बॉडी गार्ड्स मंत्री और विधायक को तीसरी गाड़ी तक दौड़ाते हुए लाए। इस गाड़ी से दोनों को रवाना किया गया। इस दौरान भी ग्रामीण पीछे से उनकी गाड़ी पर पत्थर और डंडे फेंकते रहे।

गांव में अभी भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मंत्री और विधायक पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM मोदी के काशी दौरे की तैयारी: आज वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी, 6500 करोड़ की सौगातों और सिग्नेचर ब्रिज पर लगेगी अंतिम मुहर

Published

on

वाराणसी,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को काशी दौरा संभावित है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन की तैयारियों को लेकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। बैठक के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास और लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अगले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। बरेका में होने वाले नारी शक्ति महोत्सव और जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। शाम के समय बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा हाल से लेकर सूर्य सरोवर और सभा स्थल की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर के कई हिस्सों में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर मार्गों को खाली कराया जा रहा है। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को 6500 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें मुख्य रूप से गंगा नदी पर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा। हालांकि, अंतिम सूची अभी जारी नहीं की गई है।

Continue Reading

देश

Bengal Assembly elections: कोई नहीं चाहता कि बंगाल में भाजपा बनाए सरकार, ममता का दावा फिर लौटेगी TMC

Published

on

पूर्ब मेदिनीपुर,एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता में आएगी और कोई नहीं चाहता कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाए। 

बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी बीजेपी 
पूर्ब मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि केंद्र से भाजपा नीत राजग सरकार को हटाने के लिए सब साथ में आएं। उन्होंने कहा, ”भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी।

दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगी तृणमूल कांग्रेस 
तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। हम 2026 में ही दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगे।” तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पिछले एक महीने से पश्चिम बंगाल का गहन दौरा कर रही हैं और इस अवधि में ”मैं समझ गई कि जनता क्या चाहती है, यह साफ है कि कोई भी भाजपा को नहीं चाहता। तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा द्वारा जारी ‘आरोपपत्र’ पर उसे आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी हल्दिया डॉक कॉम्प्लैक्स और उससे लगे औद्योगिक क्षेत्र में ‘कट-मनी’ लेने के लिए भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हैं।

आरोप प्रत्यारोप को दौर जारी 
बनर्जी ने कहा, ”आपने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया, मैं भी भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हूं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल सरकार के खिलाफ एक आरोपपत्र जारी करते हुए 28 मार्च को राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 

Continue Reading

देश

खड़गे के बयान पर हमलावार हुई BJP: तरुण चुग बोले- PM मोदी को “Terrorist” कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर बीजेपी नेता तरुण चुग ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए “Terrorist” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना राजनीतिक मतभेद नहीं, बल्कि लोकतंत्र और 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का अपमान है।

उन्होंने कहा कि दिशाहीनता और घटिया मानसिकता के ग्रसित कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान निम्नस्तरीय, घृणित और राष्ट्रविरोधी है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि देश की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। जिसे देश की जनता कताई बर्दाश्त नहीं करेगी।
हालांकि इस बयान को लेकर जहां बीजेपी कांग्रेस पर हमलावार है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सफाई दी है। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को ‘आतंकित’ कर रहे हैं। खरगे ने कहा, ”वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (शब्दश:) आतंकवादी हैं। इसे आतंकित करना… वह अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ”भाजपा कार्यालय का एक्सटेंशन” बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक लोगों को डराने-धमकाने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। खरगे ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। 
उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह दावा करके जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने तर्क दिया, ”अगर वह सच में इसे लागू करना चाहते हैं, तो वह मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकते हैं। वह इसे क्यों नहीं दे रहे हैं?’

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677