Connect with us

देश

50 लाख का लोन नहीं दे पाया तो बच्चों संग परिवार के 8 लोगों ने विधान सभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश

Published

on

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा के सामने से आज एक परिवार ने सामुहिक आत्मदाह करने का प्रयास किया। विधानसभा के सामने 8 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि कर्नाटक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन लोगों को पहले की रोक लिया और हिरासत में ले लिया। ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताये जाते हैं। जानकारी के मुताबिक एक मुस्लिम दंपति यहां पूरे परिवार के साथ विधान सभा के सामने पहुंची। इन लोगों ने पहले एक बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। वाले एक मुस्लिम दंपति के आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। विधानसभा के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब महिलाओं और बच्चों समेत परिवार के सभी आठ लोगों ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगाने ही वाले थे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सभी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, उन लोगों ने यह हताशापूर्ण कदम उठाया क्योंकि वे बैंक द्वारा बकाया ऋण की वसूली के चलते अपने घर की नीलामी से परेशान थे। इस परिवार और दंपति की पहचान जे.जे. नगर निवासी 48 वर्षीय शाहिस्ता बानो और उसके पति मोहम्मद मुनेयद उल्ला और उनके परिवार के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने अदरक की खेती का व्यवसाय शुरू करने के लिए 2016 में बैंगलोर सिटी कोऑपरेटिव बैंक से 50 लाख रुपये का ऋण लिया था। हालांकि, उनके बिजनेस को काफी घाटा हुआ, जिससे उन्हें उधार ली गई राशि चुकाने के लिए काफी दिक्कत हो रही थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

भारतीय डॉक्टर ने रचा इतिहासः चीन में बैठकर हैदराबाद में किया मरीज का सफल ऑपरेशन, 90 मिनट चली रोबोटिक सर्जरी

Published

on

हैदराबाद/वुहान, एजेंसी। स्वास्थ्य और तकनीक की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद ग़ौस (Dr. Syed Mohammed Ghouse) ने चीन के वुहान (Wuhan) में बैठकर भारत के  हैदराबाद (Hyderabad) में मौजूद एक मरीज की सफल रोबोट-असिस्टेड सर्जरी की।करीब 3,000 किलोमीटर दूर से की गई यह सर्जरी आधुनिक टेलीमेडिसिन और 5G तकनीक के क्षेत्र में बड़ी सफलता मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह ब्लैडर रिकनेक्शन (यूरेटरल रीइम्प्लांटेशन) सर्जरी थी, जो लगभग 90 मिनट तक चली। इस उपलब्धि को भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता Yu Jing ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि चीन में विकसित रोबोटिक तकनीक और 5G नेटवर्क की मदद से सीमाओं को पार करते हुए जीवन बचाने वाली चिकित्सा संभव हो रही है।

कैसे हुई यह हाई-टेक सर्जरी?
ऑपरेशन शुरू होने से पहले Tongji Hospital के डॉक्टरों और हैदराबाद की मेडिकल टीम ने ऑनलाइन मरीज की मेडिकल रिपोर्ट की संयुक्त समीक्षा की। इसके बाद रोबोटिक आर्म्स की मूवमेंट और सर्जिकल प्लान तैयार किया गया। हैदराबाद में मौजूद मेडिकल टीम ने मरीज को एनेस्थीसिया दिया और ऑपरेशन थिएटर में रोबोटिक उपकरण तैयार किए। इस सिस्टम में हाई-डेफिनिशन 3D कैमरे और अत्यंत सटीक सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट शामिल थे, जो लाइव विजुअल्स वुहान तक भेज रहे थे।  डॉ. घोष वुहान के टोंगजी हॉस्पिटल में एक कंट्रोल कंसोल पर बैठे थे, जहां से उन्होंने रोबोटिक आर्म्स को रिमोट तरीके से नियंत्रित किया।

200 मिली सेकंड में पहुंच रहे थे आदेश
रिपोर्ट के अनुसार, 5G नेटवर्क के जरिए सर्जरी से जुड़े आदेश सिर्फ 200 मिलीसेकंड में हैदराबाद पहुंच रहे थे। इससे रोबोटिक आर्म्स डॉक्टर के हाथों की गतिविधियों को लगभग तुरंत दोहरा पा रहे थे। हैदराबाद में डॉक्टरों की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रही और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप करने के लिए तैयार थी।  यह सर्जरी इंटरनेशनल हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी एसोसिएशन के चीनी अध्याय की 10वीं कांग्रेस के दौरान प्रदर्शित 26 हाई-टेक ऑपरेशनों में शामिल थी। इनमें भारत, ब्राजील, जॉर्जिया, ग्रीस और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के विशेषज्ञों के साथ लाइव अंतरराष्ट्रीय रिमोट सर्जरी सहयोग भी शामिल था। Chen Xiaoping ने कहा कि AI, रोबोटिक्स और अगली पीढ़ी की संचार तकनीकें दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से बदल रही हैं। 

Continue Reading

देश

‘Crude Oil सस्ता, फिर भी जनता की जेब काट रही है BJP,’ कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने ईंधन की कीमतों में ताज़ा बढ़ोतरी पर केंद्र पर बोला हमला

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को ईंधन की कीमतों में ताज़ा बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और उस पर आरोप लगाया कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद वह आम आदमी की “जेब काट रही है”। सुरजेवाला ने पत्रकारों से कहा, “आज कच्चे तेल की कीमत गिरकर 98.6 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है। BJP पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करके आम आदमी की जेब काट रही है। हमारे पास इस बारे में एक बड़ा खुलासा है।”उनकी यह टिप्पणी सोमवार को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी के बाद आई है।

वैश्विक कच्चे तेल के बाज़ारों में लगातार उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच, दो हफ़्ते से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। ताज़ा संशोधन के बाद, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गईं; इसमें 2.61 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीज़ल की कीमतों में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी इसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे उपभोक्ताओं और परिवहन संचालकों पर बोझ और बढ़ गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दिल्ली के निर्धारित दौरे के बारे में पूछे जाने पर, सुरजेवाला – जो कर्नाटक में पार्टी के प्रभारी हैं – ने इस बैठक के उद्देश्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया और इसे राज्यसभा चुनावों को लेकर पार्टी के चल रहे विचार-विमर्श से जोड़ा। उन्होंने कहा, “राज्यसभा चुनावों की अधिसूचना जारी हो चुकी है। पार्टी लगातार विचार-विमर्श कर रही है। इसलिए कृपया अटकलें न लगाएं। मैं अन्य सभी अटकलों को खारिज करता हूं।” मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 26 मई को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेतृत्व से मिलने वाले हैं। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर फिर से शुरू हुई अटकलों के बीच, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मंगलवार को दिल्ली बुलाया है।

राष्ट्रीय राजधानी से यह बुलावा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के मौके पर आया है, और यह ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। इस बात की संभावना है कि मुख्यमंत्री आगामी राज्यसभा चुनावों पर चर्चा करेंगे।
इस बैठक के असली मकसद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बैठक में आगामी विधान परिषद चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। पिछले 18 महीनों से, शिवकुमार के समर्थक बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे, हालांकि अभी तक ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “पिछले तीन सालों से एक ही बात दोहराई जा रही है।” बताया जा रहा है कि राज्य इकाई के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, और कई नेता आलाकमान से आग्रह कर रहे हैं कि इस असमंजस को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। उनका तर्क है कि यह लंबे समय से बनी अनिश्चितता कर्नाटक में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। अब तक, केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए कोई भी अंतिम फैसला लेने से परहेज किया है। सिद्धारमैया को 26 मई को दिल्ली बुलाया गया है, ऐसे में अब सभी की निगाहें आलाकमान के साथ होने वाली उनकी बैठक के नतीजों पर टिकी हैं।

Continue Reading

देश

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों का घाटा कम होकर 600 करोड़ रुपए प्रतिदिन पर

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार चरणों में हुई करीब 7.5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का घाटा कम होकर लगभग 600 करोड़ रुपए प्रतिदिन रह गया है। संयुक्त सचिव ने कहा कि 15 मई से शुरू हुए मूल्य संशोधन से पहले पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस एलपीजी की बिक्री पर तेल कंपनियों को करीब 1,000 करोड़ रुपये प्रतिदिन का घाटा हो रहा था। 

शर्मा ने कहा, “घाटा अब कम होकर प्रतिदिन 600 करोड़ रुपए से थोड़ा कम रह गया है।” उन्होंने बताया कि इसमें घरेलू एलपीजी की बिक्री पर होने वाला घाटा भी शामिल है। घरेलू रसोई गैस एलपीजी रियायती दर पर बेची जाती है और लागत तथा खुदरा बिक्री मूल्य के बीच का अंतर सरकार वहन करती है। पेट्रोल और डीजल को बाजार आधारित मूल्य निर्धारण वाले उत्पाद माना जाता है। ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में लंबे समय तक बदलाव नहीं किया, जिससे इन उत्पादों पर घाटा बढ़ता गया।  

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677