Connect with us

कोरबा

प्रदेश सरकार के प्रयासों से हो रहा है महिला सशक्तिकरण उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

Published

on

जिले के आंगनबाड़ी आश्रम छात्रावास की महिला कर्मचारियों को मिली धुएं से मुक्ति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित

राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान बराबर है कलेक्टर श्री अजीत वसंत

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके तहत महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। रेडी टू ईट योजना को पुनः शुरू किया गया है, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और आश्रमों में लकड़ी के चूल्हों के स्थान पर गैस सिलेंडर की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं को धुएं से राहत मिलेगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहें है। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने सिलाई मशीन, साइकल सहित अन्य सामग्रियों हेतु खाते में राशि दी जा रही है।
जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का बराबर योगदान है। हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि वे प्रशासनिक कार्यों में भी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा की महिलाओं को अपने पैरो पर खड़ा होने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि अब महिलाओं का उत्थान केवल एक चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से सशक्तिकरण को और बल मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं ने अपना अनुभव बताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 4 मौतें, 37 घायल:ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, ट्रक ने दोस्तों को कुचला, सिर फटने से गई जान

Published

on

बस्तर/कोरबा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। बस्तर में शादी से लौट रही ग्रामीणों से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में 2 महिलाओं की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मामला घोटिया थाना क्षेत्र का है।

वहीं, कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया, सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा में ट्रक से टक्कर के बाद युवक का सिर फट गया था।

कोरबा में ट्रक से टक्कर के बाद युवक का सिर फट गया था।

दोनों दोस्त राशन का सामान लेने गए थे, लौटते समय ट्रक ने कुचल दिया।

दोनों दोस्त राशन का सामान लेने गए थे, लौटते समय ट्रक ने कुचल दिया।

बस्तर में पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हुई है।

बस्तर में पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हुई है।

केस- 1 बस्तर में पिकअप पलटी

पहली घटना बस्तर के घोटिया थाना क्षेत्र की है। जहां सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार गांव के अन्य लोगों के साथ सोमवार को नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत रेंगाबेड़ा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

सभी लोग मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह पिकअप में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान ढाबामारी के पास ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया, जिससे तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि लोग इधर-उधर फेंका गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों में बच्चे भी शामिल

हादसे में सुलो मंडावी (45) और मिटको मंडावी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 37 ग्रामीण घायल हो गए, इनमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पिकअप सवार अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पिकअप सवार अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घायलों को किया गया रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है।

पुलिस बोली- ओवरलोडिंग की जांच की जा रही

बताया जा रहा है कि पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस घटना को लेकर घोटिया थाना का कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ओवरलोडिंग की बात सामने आई, जिसकी जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

कोरबा पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

केस- 2 कोरबा में ट्रक ने दोस्तों को कुचला

दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम घुंचापुर का रहने वाला कृष्णा दास (22) और साखो गांव रहने वाले बिहारी लाल यादव (23) दोस्ते थे। दोनों सोमवार शाम को कटघोरा गए हुए थे। कृष्णा राशन दुकान में काम करता है, वह अपने दुकान के लिए सामान लेने गया था।

मंगलवार सुबह सामान लेकर वापस लौट रहे थे, तो जेंजरा बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच में जुट गई है।

कटघोरा पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने पात्र बांटे

Published

on

कोरबा/बालको नगर। मानव सेवा मिशन संस्था ने गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने का पात्र लोगों को बांटा। इसके साथ ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम कॉलोनी परिसर के मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास में बालिकाओं को शिक्षण सामग्री बांटी गई।

दैनिक उपयोग के लिए जरूरी सामान की खरीदी करने नगद देकर सहयोग किया गया। बालको संयंत्र में कार्यरत कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों की संस्था मानव सेवा मिशन है, जो सेवाभावी कार्यों से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से बेजुबान पशु-पक्षियों की मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने लोगों को पात्र का वितरण किया है।

Continue Reading

कोरबा

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पाएंगे लोग

Published

on

कोरबा। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के प्राचीन ज्योतिर्लिंग को कोरबा लाया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साधकों द्वारा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कोरबा समेत अन्य जिलों के लोग कर पाएंगे। बताया गया है कि यह ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला और अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह वेरावल के पास, अरब सागर के तट पर स्थित है।

जानकार बताते हैं कि यह 1000 साल पुराना ज्योतिर्लिंग है, जो सोमनाथ मंदिर में सबसे पहले स्थापित किया गया था। इसे 24 अप्रैल को शहर के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसकी तैयारी बैठक में पिछले दिनों हुई। उपस्थित साधकों ने दर्शन कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तय कर अधिक से अधिक लोगों को दर्शन लाभ कराने का प्रयास कर रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के पदाधिकारियों की बैठक रविशंकर शुक्लनगर में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677