कोरबा
कोरबा में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा-नक्सलवाद के साथ कांग्रेस का आंतरिक समझौता, कांग्रेस की कमीशनखोरी पर बीजेपी ने लगाम लगाई

कोरबा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोरबा में जमकर गरजे और कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के साथ कांग्रेस का आंतरिक समझौता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमीशनखोरी पर भाजपा ने लगाम लगाई, जिसके कारण कांग्रेस बौखलाई हुई है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं, ये सब मोदी जी की ही देन है। ये नया भारत है जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल-जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं, ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकी हैं। कांग्रेस की सरकार के समय गरीबों को अनाज नहीं मिल पाता था। युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे । बेटियां सुरक्षित नहीं थी। परंतु अब समय बदल गया है, देश सुरक्षित है देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में भारतवासी सुरक्षित हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री बने और देश में कहीं भी जोर से पटाखे भी फूटते हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है मैंने नहीं किया। ये हैं मोदी की ताकत। कांग्रेस शासन में जनता भूखे रहतीं थीं आज मोदी जी देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में 5 द्मद्द चावल दे रहे हैं। 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है।?और मोदी जी 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त। पहले केंद्र का पैसा राज्यों में भेजा जाता था तो उसमें भ्रष्टाचार होता था परन्तु अब सीधे जन-धन खातों में चला जाता हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 , करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया, परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाले किए हैं। पीएससी में,रेत , शराब , कोयला और तो और गोबर में भी घोटाला कर दिया। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही देन है कांग्रेस तो न्यायालय में एफीडेविट दी थी कि राम है ही नहीं।? नक्सलवाद, आतंकवाद से कांग्रेस की सांठगांठ है। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया उनके हाथों में तमंचा थमा दिया।? कांग्रेस समाज को बांटने का काम करतीं हैं। जब कुछ नहीं होता तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहने लगते हैं। 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार है, पहले चरण का चुनाव हो चुका है, एक ही आवाज़ आ रही है अब की बार 400 पार , फिर एक बार मोदी सरकार।
आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय शिक्षित हैं, तेजतर्रार हैं। इस ऊर्जा नगरी में विकास हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को जीताना है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आप लोग मोदी और सरोज पांडेय का प्रतिनिधि बनकर घर घर जाकर एक एक मतदाता से मिलना और 7 मई को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने कहना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा। छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। वनवास के समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा ने श्रीराम को शरण दी थी।
ऊर्जा नगरी जो दूसरों को ऊर्जा देती है, खुद अंधेरे में है – सरोज पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पावन धरा से इस भगवामय वातावरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत है। योगी ने उत्तर प्रदेश को अपराध के प्रदेश से मुक्ति दिलायी और भयमुक्त प्रदेश बनाया। विकास को गति प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 10 वर्षों में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। लोकल्याणकारी योजनाएं चलाई। कोरबा की जनता भाजपा को विजयी बनाएगी मेरा विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प पत्र में झुग्गी झोपड़ी की जगह पक्का मकान देने की गारंटी दी है। आज कोरबा में विकास शून्य है। ऊर्जा नगरी जो दूसरों को ऊर्जा देती है खुद अंधेरे में है। यहां की कांग्रेस सांसद ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचार है। उनके कार्यकाल के समय के दो कलेक्टर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की बनाने की योजना पर काम कर रहे है। हमें भी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जीताना हैं।
छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह चुनाव मोदी का चुनाव है । हम सभी को संकल्प लेना है और मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जीताना हैं। श्री देवांगन ने जोरदार नारा लगाते हुए जनता से कहा कि अबकी बार 400 पार- फिर एक बार मोदी सरकार और सुश्री सरोज पांडेय 4 लाख पार ।
इस दौरान ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास महतो,अशोक चावलानी, देवेन्द्र पांडेय,मनोज शर्मा, जोगेश लांबा, डॉ राजीव सिंह, गोपाल साहू, गोपाल मोदी,संजय भावनानी,संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, पवन गर्ग, ज्योतिनंद दुबे, आलोक सिंह, प्रफुल तिवारी, चिंटू राजपाल, संदीप सहगल, आकाश सक्सेना, उमाभारती सराफ, रेणुका राठिया, राजेंद्र राजपूत, संजय शर्मा, नरेश टंडन, संतोषी दीवान, धनेश्वरी कंवर, पंकज सोनी, वैशाली रत्नपारखी, रामप्रसाद कोर्राम, चुलेश्वर राठौर, अनिरुद्ध चंद्रा, सरजू अजय, ताज सिद्धिकी सहित बड़ी सख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और आमजन मौजूद थे ।
विकास महतो के साथ गुप्तगू

मंच पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया और मंच पर गुप्तगू करते नजर आये।
कोरबा
कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया:खाली घर देख कर चोरी करते थे, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपी सुने मकानों की रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे। इनमे एक महिला सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
रामपुर सिविल लाइन थाने में 2 चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। जहां परिवार शादी समारोह में गया था। तब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। तीसरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जहां आरोपियों ने कैश और जेवर चुराए थे।

बरामद हुआ चोरी का सामन
सुनसान घर देख देते थे चोरी को अंजाम
थाना सिविल लाइन रामपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पीड़ित अमित दिवाकर और नंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च 2026 को वे परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। लौटने पर उनके घरों के ताले टूटे हुए मिले।
घरों से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही महिला सुमित्रा रात्रे (28 वर्ष), निवासी बेन्द्रकोना को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और बाकि सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सुमित्रा रात्रे के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार महिला चोर
इसी तरह की चोरी में 3 और चोर पकड़े गए
इसी तरह, मानिकपुर में भी घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आकाश मरावी (19 वर्ष), रोहित शर्मा (19 वर्ष) और निखिल वर्मन (21 वर्ष) नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सामान और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मिलकर इन मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


कोरबा
कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में युवक का शव मिला:फोन नहीं उठाने पर पहुंचे परिजन, क्वार्टर में मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 वर्षीय मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया।

फोन न उठाने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
बताया गया है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे और रिटायरमेंट के बाद वे दूसरे मकान में चले गए थे। इमानुएल तांडी अक्सर इस क्वार्टर में आता-जाता था और कभी-कभी यहीं रुक जाता था। परिजनों को लगा कि वह क्वार्टर में ही सो रहा होगा।
जब कई बार फोन करने पर भी उसने जवाब नहीं दिया, तो परिजन क्वार्टर पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया, जहां इमानुएल मृत अवस्था में पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर इमानुएल के माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे। इमानुएल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इमानुएल तांडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैमरामैन के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।


कोरबा
कोरबा पुलिस लाइन दफ्तर में मिला 4 फीट का कोबरा:अलमारी के पीछे बैठा था सांप, स्नैक कैचर ने जंगल में छोड़ा
कोरबा। कोरबा के रक्षित केंद्र पुलिस लाइन दफ्तर में रविवार को तब हड़कंप मच गया जब एक अलमारी के पीछे 4 फीट लंबा कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा मिला। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी की टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्नैक कैचर की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, जब अलमारी खोली गई तो सांप की फुंकार सुनाई दी, जिससे उसकी मौजूदगी का पता चला।
कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस लाइन क्षेत्र नर्सरी से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां सांप निकलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।
स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोबरा सांप बेहद खतरनाक और जहरीला होता है। हालांकि, इसकी एक खासियत यह भी है कि यह जल्दी किसी पर हमला नहीं करता। छेड़छाड़ करने या अचानक पैर लगने पर ही यह हमला करता है, जिससे मौत भी हो सकती है।
सांप बिच्छू के काटे जाने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े
सारथी ने यह भी बताया कि सांप या बिच्छू के काटने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर अंधविश्वास के चक्कर में झाड़-फूंक करने लगते हैं, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता और जान चली जाती है। इसे लेकर वन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उनकी टीम भी रेस्क्यू के दौरान लोगों को जागरूक करती है।
उन्होंने बताया कि कई बार सर्पदंश के शिकार होने के बाद लोग सांप को मार देते हैं या उन्हें बंधक बनाकर रखते हैं, जो वन अधिनियम के तहत अपराध है। सांपों के संरक्षण को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाता है।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
