छत्तीसगढ़
पीएम मोदी बोले-कांग्रेस खुद को श्रीराम से बड़ा मानती है: छत्तीसगढ़ में कहा- तुष्टीकरण की राजनीति इनके डीएनए में, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक छीना

सक्ती/धमतरी/ रायपुर, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक कांग्रेस खुद को भगवान श्रीराम से बड़ा मानती है। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी हुई है। ये कांग्रेस की डीएनए में हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छीनना पड़े तो एक सेकेंड भी नहीं लगाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना तिजोरी भरने का काम किया। कांग्रेसी पूछते थे कि राम मंदिर कब बनाएंगे? हमने मंदिर बनवा दिया। हमने निमंत्रण भी भिजवाया, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। क्या ये भगवान राम का अपमान नहीं है? क्या ये छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान नहीं है? उन्होंने ये बातें सक्ती और धमतरी में सभा के दौरान कही।
प्रधानमंत्री ने कहा- आज मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद, तीसरी बार मेरी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में रोड, रेल, सिंचाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विस्तार किया जाएगा। भाषण के बीच में माइक खराब हुआ। इसके चलते करीब एक मिनट से ज्यादा समय तक माइक बंद रहा।
प्रधानमंत्री मोदी अगले दिन यानी 24 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज (23 अप्रैल) की रात रायपुर में राजभवन में गुजारेंगे। संभवत: वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो छत्तीसगढ़ के राजभवन में रुकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी धमतरी से रायपुर पहुंचे
पीएम मोदी धमतरी की सभा के बाद रायपुर लौट आए हैं। एयरपोर्ट से पीएम मोदी का काफिला राजभवन की ओर निकला हैं। प्रधानमंत्री राजभवन में ही रात बिताएंगे। कल अंबिकापुर में उनकी सभा होनी है। वे भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर उन्हें जिताने की अपील कर रहे हैं।
आपको सांसद नहीं देश का उज्जवल भविष्य चुनना है- मोदी
कांग्रेस के शाही परिवार के करनी का फल है कि जो गरीब जहां था, वहीं रहा। कांग्रेस के दशकों के राज में यही रहा। उनके राज में गरीब, आदिवासी, दलित पिछड़े रह गए।
अब देश में एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति है, छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री है, छत्तीसगढ़ के ओबीसी उप मुख्यमंत्री है, जब मध्य प्रदेश में एक ओबीसी मुख्यमंत्री है। जब ये ऐसे पदों पर पहुंच रहे हैं तो कांग्रेस को लोकतंत्र खतरे में दिखाई देने लगा है। यह लोग देश में आग लगाने का काम कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सली माओवादी हिंसा बढ़ती रही। आखिर ये कांग्रेस और हिंसा का कौन सा कनेक्शन है? जवाब है भ्रष्टाचार। अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कांग्रेस इसे बढ़ावा देती रही। लोग जान गंवाते रहे, लेकिन कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही।
भाजपा सरकार ने नक्सली हिंसा और भ्रष्टाचार दोनों को काबू किया है। मैं छत्तीसगढ़ को गारंटी देता हूं कि माओवाद को, नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके रहूंगा। मैं उन हर माता को आश्वासन देता हूं कि आपके बच्चों की जिंदगी बर्बाद न हो, वो बंदूकें लेकर जंगल में भटकने को मजबूर न हो जाएं, मैं वादा करता हूं कि नक्सवाद को जड़ से उखाड़ दूंगा।
कांग्रेस की वजह से ही इतनी बड़ी आबादी पिछड़ी रह गई, वंचित रह गई, शोषित रह गई। कांग्रेस ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया, मेडिकल की परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण तक नहीं दिया।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 3 लाख करोड़ रुपया किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित किया गया है। अगर देश में कांग्रेस सरकार होती, तो इसमें ये करीब ढाई लाख करोड़ रुपये पर कोई न कोई पंजा मार लेता। जब तक देश में भाजपा सरकार है, तब तक आपके हक का पैसा सीधे आपके खाते में पहुंचता रहेगा।
छत्तीसगढ़ में रोड, रेल, सिंचाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विस्तार होगा- मोदी
आज मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद, तीसरी बार मेरी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में रोड, रेल, सिंचाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विस्तार किया जाएगा।
सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोग गरीब मां का दर्द क्या समझेंगे- मोदी
भाजपा ने गरीब कल्याण योजना चालू किया क्योंकि गरीबों का दर्द सिर्फ भाजपा ही समझ सकती है। कांग्रेस को कभी चिंता नहीं हुई गरीब, आदिवासी, दलित परिवारों के पास इलाज का पैसा कहां से आएगा। ये दर्द और पीड़ा मेरे दिल में थी।
भाजपा ने अपना सभी वादा पूरा किया। धान का 31 सौ रुपए और दो सालों का बकाया बोनस दिया। महतारी वंदन का 1 हजार रुपए महिलाओं को दे रहे हैं।
माओवाद को जड़ से समाप्त करने का वादा करता हूं- मोदी
छत्तीसगढ़ में नक्सली माओवादी हिंसा बढ़ती रही। आखिर ये कांग्रेस और हिंसा का कौन सा कनेक्शन है? जवाब है भ्रष्टाचार। अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कांग्रेस इसे बढ़ावा देती रही। लोग जान गंवाते रहे, लेकिन कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही।
भाजपा सरकार ने नक्सली हिंसा और भ्रष्टाचार दोनों को काबू किया है। मैं छत्तीसगढ़ को गारंटी देता हूं कि माओवाद को, नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके रहूंगा। मैं उन हर माता को आश्वासन देता हूं कि आपके बच्चों की जिंदगी बर्बाद न हो, वो बंदूकें लेकर जंगल में भटकने को मजबूर न हो जाएं, मैं वादा करता हूं कि नक्सवाद को जड़ से उखाड़ दूंगा।
जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। कांग्रेस सरकार कहती थी कि एक रुपए दिल्ली से चलेगा तो 15 पैसा पहुंचेगा। उनके प्रधानमंत्री कहते थे। जब एक रुपए चलते थे तो रास्ते में 85 पैसे कौन सा पंजा लूट लेता था। जब आपने मोदी को अवसर दिया तो मैंने इनकी लूट की दुकान पर ताला लगा दिया।
छत्तीसगढ़ मैं अपने लिए कुछ मांगने आया हूं- मोदी
पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के पास स्टील की ताकत और कोयले की शक्ति है। यहां की खनिज संपदा से राज्य के साथ देश के विकास में तेजी आएगी। छत्तीसगढ़ ने कभी निराश नहीं किया, मेरी झोली भर दी।
10 साल में महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए हैं। भाजपा ने हर घर तक बिजली पहुंचाई है। सस्ते गैस सिलेंडर वाला कनेक्शन दिया है।
बैलसोंडा, महासमुंद, अरण्य के बीच रेलवे का दोहरीकरण हो रहा है। रायपुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट से होते हुए इकोनॉमी कॉरिडोर बन रहा है।
जनता जनार्दन का भरोसा सिर्फ भाजपा पर- मोदी
प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश में एक मजबूत सरकार बनानी है। इसके लिए आपका सहयोग अपेक्षित है। जनता जनार्दन का भरोसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर है।
शाही परिवार का खुद का वोट कांग्रेस को नहीं जाएगा। लेकिन लोगों को वोट करने के लिए कहते हैं। कांग्रेस से देशभर का भरोसा उठ गया है उस पर छत्तीसगढ़ कैसा भरोसा करेगा।

कोरबा
ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा:कोरबा हसदेव नदी में JCB, टीपर और ट्रैक्टर जब्त, रात में भी होगी कार्रवाई
कोरबा। कोरबा जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर शिकंजा कसने के लिए खनिज विभाग ने अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार (26 जून) को सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते वाहनों का पता लगाया।

विभाग ने एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई।

ड्रोन से ट्रैक हुई जेसीबी की लोकेशन
अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन करती एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। ड्रोन की मदद से वाहन की लोकेशन इमलीडुग्गू तक ट्रैक की गई। इसके बाद खनिज विभाग की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी और अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर उरगा स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया।

राताखार में भी ट्रैक्टर जब्त
इसी अभियान के तहत राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
ड्रोन और थर्मल इमेजिंग से होगी निगरानी
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। रात के समय अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई
सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए सबूतों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़
घर घुसकर पूछा-पूर्णिमा कहां है, फिर सिर पर मारी गोली:सक्ती में 3 राउंड फायरिंग कर भागे बदमाश, गमछा लपेटकर बाइक से आए थे
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह बाइक सवार 2 युवक पूर्णिमा चौहान (25) के घर पहुंचे। दोनों मुंह पर सफेद गमछा बांधे हुए थे। एक गन लेकर अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। परिवार वालों से युवती के बारे में पूछताछ की। तभी पूर्णिमा बाहर निकली।

युवक ने उसे देखते ही 3 राउंड फायरिंग कर दी। गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर जा लगी। फायरिंग के बाद दोनों मौके से भाग निकले। मामला सक्ती थाना क्षेत्र के जोंगरा गांव का है। पूर्णिमा प्राइवेट कंपनी में जॉब करती था। शुक्रवार को जब वह अपने घर पर थी, तभी ये वारदात हुई। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

शादी टूटने के बाद घर में रहती थी
दरअसल, ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान पिछले 4 साल से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल्स का काम कर रही थी। ये कंपनी पंजाब की है। पूर्णिमा की शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन रिश्ता टूटने के बाद 2 साल से वह अपने घर में ही रह रही थी।
आरोपी ने 3 राउंड फायरिंग की
शुक्रवार (26 जून) सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। दोनों सफेद कपड़े से मुंह ढके हुए थे। बाइक में नंबर भी नहीं लिखा था। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई।
पूर्णिमा के सिर पर लगी गोली
गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल- 112 की टीम ने फौरन पूर्णिमा को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अफसर और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम एक्टिव हो गई। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि हमला किस वजह से किया गया और इसमें शामिल आरोपी कौन हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत
दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में प्रकाश इंडस्ट्री में 40 वर्षीय श्रमिक की मौत:ऊंचाई से गिरने से हुआ हादसा, इलाज के दौरान गई जान, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में आज दोपहर एक श्रमिक की मौत हो गई। 40 वर्षीय गोरेलाल कवर काम के दौरान ऊंचाई से गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। गोरेलाल कुम्हारी खुर्द का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच गोरेलाल प्लांट के इलेक्ट्रिकल फील्ड में काम कर रहा था। वह ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन कार्यरत था। बताया गया कि गोरेलाल लगभग 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

इलाज के दौरान गई जान
हादसे के बाद उसे प्लांट के भीतर ही शुरूआती इलाज दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जांजगीर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल चांपा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बच्चियों की पढाई सहित परिवार को मिला मुआवजा
मृतक गोरे लाल कंवर के परिजनों को PIL (प्रकाश इंडस्ट्री) की ओर से 2.50 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, ठेकेदार श्याम लाल साहू की ओर से 2.50 लाख रुपए दी जाएगी। साथ ही 50 हजार रुपए की सहायत राशि तत्काल प्रदान की गई है।
साथ ही दो बच्चियों की पढाई का पूरा खर्च PIL पावर प्लांट उठाएगा। दोनो बच्चियों की पढ़ाई पूरी होने पर नौकरी भी दी जाएगी। तब जाकर जिला अस्पताल में चल रहे हंगामे का मामला शांत हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
