Connect with us

कोरबा

ईश्वर को बाहर नहीं, अंतःकरण में खोजने की जरूरत: आचार्य मृदुलकांत शास्त्री

Published

on

कोरबा। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा की छठवें दिवस की कथा में श्रोताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान को खोजने के लिए लोग कई प्रकार के उपक्रम किया करते हैं। सबसे बड़ी आवश्यकता ईश्वर को बाहर खोजने की नहीं बल्कि अंतःकरण में खोजने और स्थापित करने की है। सच्ची भक्ति और प्रेम से वह अपने भक्तों के वशीभूत हो जाते हैं।

पंडित दीनदयाल संस्कृतिक भवन आशीर्वाद पॉइंट में कबूलपुरिया परिवार के द्वारा पितृमोक्ष के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण और गोपियों से जुड़े हुए प्रसंग को लेकर आज उन्होंने यहां पर विशेष व्याख्या की। गोपियों की विरह कथा को लेकर उन्होंने कई बिंदुओं को स्पष्ट किया। आचार्य ने यह भी कहा कि घमंड के कारण व्यक्ति ही नहीं भक्तों की दूरी अपने ईष्ट से हो जाती हैं। गोपियों को छोड़कर भगवान कृष्ण के ब्रज मंडल से गमन करने के प्रसंग हो उन्होंने रेखांकित किया। गोपियों के माध्यम से उन्होंने पूछा कि- आखिर जिन्होंने अपना घर , परिवार और नाते रिश्तेदार छोड़ें, आखिर उनसे ऐसी कौन सी गलती हुई जिसकी इतनी बड़ी सजा मिली। उनका सवाल यह भी था कि- आखिर कन्हैया अपने शरणागत को कैसे छोड़ सकते हैं? कैसे त्याग सकते हैं? प्रासंगिक की मार्मिकता ने भक्तों के नयनों को सजल कर दिया।

वेणु, रेणु और धेनु से करें प्रेम

ब्रज मंडल की विशेषताओं पर अपनी बात रखते हुए आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया कि शुद्ध भाव से ब्रज की यात्रा करने के दौरान भक्तों को कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। ब्रज मैं कन्हैया की बांसुरी, ब्रज की रज और स्वच्छंद रूप से विचरण करते हुए सभी के चित को शांत करने वाली धेनुओं का दर्शन करना अत्यंत शुभकर होता है। पूरा ब्रजमंडल इस प्रकार की विशेषताओं से भरा हुआ है और हमें इसी भाव से ब्रजमंडल का दर्शन करना चाहिए। ब्रज मंडल के साथ आध्यात्मिक और दर्शन को स्पष्ट करते हुए आपने बताया कि भगवान कृष्ण तो यहां तक कहते हैं कि भक्तों के चलने से उड़ने वाली रज उन तक पहुचे तो उनका सौभाग्य होगा।

महारास के लिए भगवान ने धरे अनंत रूप

कथा के अंतर्गत सोमवार को कृष्ण और गोपियों महारास कै प्रसंग पर भी चर्चा हुई। सुंदर झांकी के साथ महारास के विराट रूप को प्रस्तुत किया गया। सभी भक्त जनों ने इसका भरपूर आनंद लिया। आचार्य मृदुल कांत ने इस अवसर पर बताया कि गोपियों के साथ भगवान ने महारास किया तो अद्भुत दृश्य उत्पन्न हुआ। इस दौरान सभी गोपियों के साथ नृत्य करने के लिए भगवान ने अनंत रूप धारण किए।

कृष्ण रुक्मणी मंगल के दृश्य ने किया अभिभूत

श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस आयोजन स्थल पर भगवान कृष्ण और रुक्मणी मंगल का प्रसंग सबसे विशिष्ट रहा। इस अवसर पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। कृष्ण की अनन्य भक्ति करने वाली रुक्मणी से उनका मंगल प्रसंग बताता है कि वह किसी को निराश होने का कोई अवसर नहीं देते। रुक्मणी के मंगल परिणय उत्सव पर यहां पर प्रस्तुत की गई झांकी का मातृशक्ति के अलावा सभी भक्तों ने प्रेम भाव से स्वागत स्वीकार किया और भेंट अर्पित की। कथा श्रवण करने के लिए आज बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना:इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

Published

on

कोरबा। ’’महेन्न्द्रा एंड महेन्द्रा’’ भारत की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी है, जो समय-समय पर देश एवं विदेश में विभिन्न कॉन्फ्रेंस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में इस वर्ष कंपनी की विशेष अंतरराष्ट्रीय पांच दिवसीय कॉन्फ्रेंस 9 जून 2026 से 13 जून तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होने हेतु कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए है।

पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में श्री मोदी महेन्द्रा एंड महेन्द्रा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञ ट्रेनर्स की उपस्थिति में कंपनी की नवीनतम ई.वी. (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कारों की सेल्स, सर्विस एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ उद्योग से जुड़े अनुभवों एवं नवीन संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
विदित हो कि कृष्णा ग्रुप ऑटो मोबाइल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय नाम है जिनके द्वारा सामाजिक, राष्ट्रीय एवं धार्मिक कार्य किये जाते रहते है। इस समूह की छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों में विभिन्न चार पहिया वाहन कंपनियों की अनेकों डीलरशिप संचालित है तथा इसके 40 से अधिक आउटलेट्स एवं हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें महेन्द्रा एंड महेन्द्रा का ओडिशा स्थित भव्य शोरूम एवं अत्याधुनिक वर्कशॉप विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जहां उत्कृष्ट सेल्स एवं सर्विस सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
कंपनी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं बेहतर ग्राहक सेवा को देखते हुए ही इस वर्ष अशोक मोदी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
श्री मोदी ने प्रस्थान के पूर्व बताया कि इस कॉन्फ्रेंस से प्राप्त अनुभव एवं नई जानकारियों को वे अपने संस्थान के समस्त सदस्यों तथा ग्राहकों के साथ अवश्य साझा करेंगे, जिससे भविष्य में और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया हनुमान चालीसा पाठ

Published

on

12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर मुड़ापार हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजन-अर्चन, राष्ट्र की समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में बुधवार 10 जून 2026 को कोरबा मंडल अंतर्गत मुड़ापार स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए देश के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय वातावरण एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गिरीश नामदेव, कोरबा मंडल मंत्री राजेंद्र राजपूत, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, नवीन जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधिका श्रीवास, उपाध्यक्ष उषा यादव, प्रमोद साहू, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अनुज यादव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष गिरधारी रजक, चंदन तांती, भरत यादव, हेमंत चौहान, सुरेश देवांगन, लक्ष्मी साहू, विशाल चौहान, वीरू वाल्मीकि, तामेश्वर प्रसाद यादव, वेद प्रकाश, हेमंत केवट, अनुसुइया, आशा यादव, सुमित्रा देवी, प्रमिला चौहान, ममता चौहान, पार्वती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने भारत की उन्नति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जयघोष लगाए। मंदिर परिसर “भारत माता की जय”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Continue Reading

कोरबा

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की वारदात का खुलासा:एशियन ट्रेडर्स में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

लगभग रू.2.50 लाख मूल्य के चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी

त्वरित कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 09.06.2026 को प्रार्थी विमल जाजोदिया निवासी पावर हाउस रोड, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों द्वारा पीछे से प्रवेश कर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर मनीष यादव (19 वर्ष) एवं प्रकाश चौहान (19 वर्ष), दोनों निवासी लक्ष्मणबन तालाब, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी गया मशरूका अपने कब्जे से बरामद कराया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लगभग रू.2.50 लाख मूल्य का चोरी गया संपूर्ण मशरूका (100 प्रतिशत रिकवरी) बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कोरबा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

घटना के कुछ ही समय में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कोरबा पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. 311 वासुदेव आदित्य, प्र.आर. 423 भूपेंद्र लहरे, आर. 685 चंद्रकांत गुप्ता, आर. 575 रामविलास, आर. 91 रमेंद्र वर्मन एवं आर. 725 चंद्रप्रकाश तंवर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677