छत्तीसगढ़
15 अक्टूबर को राजनांदगांव आएंगे कुमार विश्वास:डॉ रमन सिंह के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन; सुरेंद्र दुबे-कविता तिवारी और दिनेश बावरा भी देंगे परफॉर्मेंस
राजनांदगांव,एजेंसी। राजनांदगांव में दशहरा पर्व के बाद फिर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 15 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में देशभर से प्रख्यात कवि शामिल होंगे, जिसमें डॉ. कुमार विश्वास और डॉ. सुरेंद्र दुबे जैसे कवि शामिल हैं। युवा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया इस बार भी कवि सम्मेलन को भव्य रूप देने बृहद तैयारियां चल रही है।
15 अक्टूबर को होगा कवि सम्मेलन
15 अक्टूबर को शाम 8 बजे से म्युनिसिपल स्कूल मैदान में कवि सम्मेलन होगा। श्रोताओं के लिए कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी। कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेंद्र दुबे, कविता तिवारी और दिनेश बावरा प्रस्तुति देंगे।
बड़ी संख्या में पहुंचते हैं समर्थक
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी समर्थक जन्मदिन में बधाई देने के लिए राजनांदगांव पहुंचते हैं। डॉ रमन सिंह जन्म दिवस पर अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। जन्मदिन पर डॉ रमन सिंह संस्कारधानी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं, जिसमें मां शीतला देवी मंदिर प्रमुख है।
छत्तीसगढ़
प्रशिक्षण महाभियान: अमर सुल्तानिया ने संगठन विस्तार के दिए मंत्र, कार्यकर्ताओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026‘ के तहत जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं जांजगीर चाम्पा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने जिले के आधा दर्जन से अधिक मंडलों में प्रशिक्षक के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

सांस्कृतिक धरोहर और कार्य विस्तार पर जोर

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान सुल्तानिया ने ‘कार्य विस्तार’ के दो प्रमुख आयामों-भौगोलिक और सामाजिक विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रचेतना जाग्रत करने का माध्यम है। जांजगीर-नैला मंडल के सप्तम सत्र में उन्होंने ‘छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि अपनी जड़ों और परंपराओं को संजोते हुए ही हम जन-जन का विश्वास जीत सकते हैं।
इन केंद्रों पर दी गई ट्रेनिंग

अमर सुल्तानिया ने जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा नगर एवं ग्रामीण, नवागढ़, पामगढ़ के राहौद, कोड़ाभाट, शिवरीनारायण और नरियरा (तिलई), जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। पचेड़ा (जांजगीर ग्रामीण) के शिविरों में उन्होंने पन्ना प्रमुखों को मतदाता सूची के हर घर तक पहुंचने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति साझा की।
सोशल मीडिया और युवा शक्ति का समन्वय

डिजिटल युग की चुनौतियों को देखते हुए सुल्तानिया ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्टर्स और युवा मतदाताओं को विचारधारा से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘चरैवेति-चरैवेति’ (निरंतर चलते रहना) के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए प्रशिक्षण शिविरों का समापन किया। इन आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, पन्ना प्रमुख और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कोरबा
रीजन कान्फ्रेंस में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल को शिक्षा गुणवत्ता और अन्य सामाजिक सेवा कार्यो के लिए मिला 15 लायंस अवार्ड
कोरबा। 05 अप्रैल 2026 को होटल ब्लू डायमंड टी.पी.नगर कोरबा में रीजन 1 के रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता की अध्यक्षता एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में रीजन कान्फ्रेंस ”काव्याÓÓ का आयोजन किया गया। साथ ही कान्फ्रेंस के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन शैलेश अग्रवाल, एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी, एमजेएफ लायन एम.डी.माखीजा उपस्थित थे। कान्फ्रेंस में रीजन 1 के अंतर्गत आने वाले समस्त क्लबों के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की उपस्थिति में रीजन चेयरमेन द्वारा सत्र भर लायंस क्लबों द्वारा किये गये सेवा कार्यो की समीक्षा के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल को शिक्षा गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न सेवा कार्यो के लिए कुल 15 लायंस एवार्ड से सम्मानित किया गया। रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाश अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल अपने क्लब के मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न सेवा कार्यो को अंजाम दे रहा है। जिसमें प्रमुख ग्राम मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा है, जहां 700 से अधिक बच्चे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा बैनर प्रेजेन्टेशन में क्लब के सेवा कार्यो को सादगी पूर्ण रूप से सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
कान्फ्रेंस में क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना को आउटस्टेडिंग लीडरशीप अवार्ड, क्लब सचिव लायन दर्शन अग्रवाल को बेस्ट सचिव एवार्ड से सम्मानित किया गया, वहीं क्लब के मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल को एमएएमई के केन्द्रीय सदस्य के रूप में किये गये सेवा कार्यो के लिए नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
रीजन कान्फ्रेस में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल से लायन सुभाषचंद अनंत, लायन पार्वती दास, लायन मनोज गुप्ता, लायन शोमा सोनी, लायन मधु पाल, लायन गणेश राम, लायन मनोरमा शर्मा, लायन रूबिना अली सहित अन्य क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।
कोरबा
भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत दर्री पुलिस की कार्यवाही
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 05/04/2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
आरोपियों का नाम व पता इस प्रकार है
- योगेश सोनवानी, पिता जवाहर लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)
एक विधि संघर्षरत बालक
आरोपी योगेश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
