Connect with us

कोरबा

डीएमएफ से 18 आदिवासी छात्रावासों में बनेंगे पहुंच मार्ग, विद्यार्थियों को आवागमन में होगी आसानी

Published

on

सुतर्रा के तिलवारीपारा में होगा वृहद पुल निर्माण का कार्य

कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल की मिली स्वीकृति

21 कार्यों के लिए डीएमएफ मद से कलेक्टर ने दी 05 करोड़ 37 लाख 88 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 21 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 05 करोड़ 37 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में सुतर्रा के तिलवारीपारा में वृहद पुल निर्माण का कार्य, कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन और दूरस्थ ग्राम पंचायत सिरमिना हाईस्कूल में अहाता निर्माण सहित 18 आदिवासी छात्रावास भी शामिल हैं। जहां छात्रावास तक पहुंचने सीसीरोड निर्माण हेतु 01 करोड़ 27 लाख 75 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। छात्रावासों तक पक्का मार्ग नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सी.सी. रोड बनने से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में आसानी होगी।
कलेक्टर द्वारा जिले के आदिवासी कन्या आश्रम कोरबा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000, प्री.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास भैंसमा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास कोरबा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास कुदमुरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000.00, आदवासी बालक आश्रम बिरतराई में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास फततेगंज में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास जर्वे में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास बिरदा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 6,21,000, पो.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास कटघोरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5,32,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास जवाली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, आदिवासी बालक आश्रम मुरली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, आदिवासी कन्या आश्रम रंजना में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास तिवरता में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000.00, आदिवासी बालक आश्रम चोढ़ा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, आदिवासी बालक आश्रम चैतमा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 7,98,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पाली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5,32,000, आदिवासी कन्या आश्रम तिलकेजा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास बिझंरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000 शामिल हैं।
इसी तरह कलेक्टर द्वारा सुतर्रा से तिलवारीपारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग के आरडी 2300 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 96 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना क्रियान्वयन कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत सिरमिना हाईस्कूल मैदान में आहाता निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 75 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड करतला अंतर्गत कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए ईई आरईएस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में बोलेरो की टक्कर से मासूम सहित दो घायल:एक्टिवा और बाइक को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़

Published

on

कोरबा। कोरबा के बुधवारी बायपास मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय मासूम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पहले एक्टिवा, फिर बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार 10 वर्षीय मासूम बच्चा उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

आक्रोशित भीड़ ने टक्कर मारने वाले वाहन के साथ थोड़-फोड़ की

आक्रोशित भीड़ ने टक्कर मारने वाले वाहन के साथ थोड़-फोड़ की

हादसे के बाद भड़के लोग

घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों की हालत देखकर लोग आक्रोशित हो गए और बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग वाहन में आग लगाने की तैयारी में थे।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मासूम बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

बोलेरो में सवार थे NCC कैडेट्स

स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो वाहन में NCC कैडेट्स के जवान सवार थे, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है।

अतिक्रमण को भी बताया हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवारी बायपास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

मुंबई के व्यापारी के 10 किलो चांदी के जेवर चोरी:कहा- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बची चांदी जीएसटी में फंसी, व्यापारियों ने किया घेराव

Published

on

कोरबा। कोरबा में मुंबई के व्यापारी संजय कुमार बाहेती के 10 किलो चांदी के जेवर बस से चोरी हो गए। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जबकि चोरी से बची 12.377 किलो चांदी केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में फंसी हुई है। इस मामले में पुलिस और जीएसटी अधिकारियों के रवैये से परेशान होकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

जानकारी के मुताबिक संजय कुमार बाहेती 13 मई को 23 किलो चांदी के जेवर लेकर अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे बांगो थाना क्षेत्र के एक होटल पर बस रुकी। संजय यूरिन के लिए नीचे उतरे और अपने तीन बैग सीट पर ही छोड़ दिए। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि 10 किलो चांदी वाले दो बैग गायब थे।

संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी। जब उन्होंने बांगो थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने उन पर ही चोरी का शक जताया। पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि उनके पास कोई माल नहीं था, और यदि था भी तो चोरी उन्होंने खुद की है।

इसके बाद पुलिस ने चोरी से बचे 12.377 किलो जेवर जब्त कर संबंधित कागजात जीएसटी कार्यालय भेज दिए।

संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी।

संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी।

जीएसटी कार्यालय में अटकी चांदी, व्यापारी परेशान

अब संजय पिछले कई दिनों से जीएसटी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनके अनुसार, सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद अधिकारी जेवर वापस करने के लिए क्लीयरेंस नहीं दे रहे हैं। इस परेशानी के बाद संजय ने कोरबा के स्थानीय व्यापारियों से मदद मांगी।

व्यापारियों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

संजय की समस्या सुनने के बाद छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी, सुभाष अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी बुधवार शाम को जीएसटी कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि यदि सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी व्यापारी को परेशान किया जा रहा है, तो यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर कारोबार करना संभव नहीं है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि मुंबई के व्यापारी को न्याय नहीं मिला, तो कोरबा के व्यापारी आंदोलन करेंगे।

उन्होंने बांगो पुलिस के व्यवहार पर भी खेद व्यक्त किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बजाय व्यापारी पर ही आरोप लगा दिया।

कोरबा के व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोरबा के व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-अनुसूची के अनुसार जिला कोरबा में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है। जिले के जिन क्षेत्रों में उप निर्वाचन होना है, वहाँ सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन यानी 01 जून 2026, दिन सोमवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय और भारत सरकार गृह मंत्रालय की विभिन्न अधिसूचनाओं के साथ-साथ परिक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।
इस उप निर्वाचन के दायरे में आने वाले क्षेत्रों का विवरण देते हुए बताया गया है कि नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच के 01, पंच के 06, पार्षद के 01 एवं जनपद सदस्य के  03 सहित कुल 11 रिक्त पदों पर मतदान संपन्न होना है।
नगरीय निकाय उप निर्वाचन के तहत नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों  में जनपद पंचायत सदस्य के 03 पदों हेतु मतदान होगा। जिनमें करतला विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24, पाली के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 एवं पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 शामिल है। करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच के 01 पद हेतु वोटिंग होगा।
पंच के कुल 06 पदों के अंतर्गत विकासखंड कोरबा के ग्राम अखरापाली में वार्ड 9, रजगामार में वार्ड 1, करतला विकासखण्ड के ग्राम लबेद में वार्ड 4, बरकोना में वार्ड 3, कटघोरा के ग्राम कसईपाली में वार्ड 10, झाबर में वार्ड 1 हेतु  01 जून को मतदान किया जाएगा।
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि यह सार्वजनिक और सामान्य अवकाश केवल उन्हीं निर्दिष्ट निर्वाचन क्षेत्रों और वार्डों के लिए प्रभावी होगा जहाँ 01 जून को मतदान होना है, ताकि सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक बिना किसी असुविधा के लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग ले सकें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677