जगदलपुर ,एजेंसी। छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स पर मारे गए 31 नक्सलियों के एनकाउंटर का लाइव वीडियो सामने आया है। जवान नक्सलियों पर भारी गोलीबारी करते हुए दिख रहे हैं। अलग-अलग दिनों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने ACM (एरिया कमेटी मेंबर) , DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) रैंक के नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।
वहीं नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने कर्रेगुट्टा हिल्स में जवानों ने 450 से ज्यादा IED रिकवर कर डिफ्यूज की। सैकड़ों की संख्या में UBGL, इंसास, SLR, एयर गन जैसे हथियार बरामद किए गए। वहीं पहली बार नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री से 2 मेगा स्नाइपर भी बरामद किया गया। इसे नक्सलियों ने खुद बनाया है।
21 दिन तक चले इस ऑपरेशन में जवानों ने किस तरह सफलता हासिल की फोर्स ने 8 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी कर बताया है। पढ़िए ये रिपोर्ट:-
21 दिन के ऑपरेशन के बाद फोर्स ने एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
स्नाइपर की मारक क्षमता 500 मीटर
स्नाइपर से करीब 500 मीटर दूर तक निशाना लगाया जा सकता है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने नक्सलियों की स्नाइपर बनाने की एक किताब भी बरामद की है। इसमें स्नाइपर बनाने की हर एक विधि लिखी हुई है।
वहीं, CRPF DG जीपी सिंह का कहना है कि पहली बार नक्सलियों के पास से मेगा स्नाइपर बरामद की गई। छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि ये सारे हथियार नक्सलियों ने अपनी फैक्ट्री में बनाए हैं। ऐसी 4 फैक्ट्री को नष्ट किया गया है।
कर्रेगुट्टा हिल्स में कुछ इस तरह दिखता है शाम का नजारा। शाम 4 बजे के बाद से ही यहां अंधेरा छाने लगता है।
2 साल का राशन स्टॉक कर रखे थे नक्सली
21 अप्रैल 2025 तक कर्रेगुट्टा हिल्स नक्सलियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना था। नक्सलियों को इस बात का कॉन्फिडेंस था कि यहां फोर्स कभी नहीं पहुंच पाएगी। इस हिल्स में सैकड़ों की संख्या में नक्सली मौजूद थे। उन्होंने अपने लिए करीब 2 साल का राशन यहां स्टॉक कर रखा था।
फोर्स ने जारी की ऑपरेशन कर्रेगुट्टा की डॉक्यूमेंट्री
CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 14 मई को इस ऑपरेशन को लेकर जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग की। इसमें ऑपरेशन में निकलने से लेकर ऑपरेशन के दौरान की हर एक चुनौती, हर एक कामयाबी, मुठभेड़ की करीब 8 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसे मीडिया से भी शेयर किया गया है।
अब तस्वीरों में देखिए ‘ऑपरेशन कर्रेगुट्टा’…
कर्रेगुट्टा की पहाड़ पर चढ़ाई करते हुए जवान।
पहाड़ पर पानी का स्त्रोत भी है इसका इस्तेमाल नक्सली भी किया करते थे।
पहाड़ पर कई गुफाएं है जहां नक्सलियों ने 2 साल का राशन का सामान भी स्टॉक कर रखा था।
कर्रेगुट्टा हिल्स पर जवान कई मुश्किल का सामना करते हुए रस्सी के सहारे भी चढ़ाई कर ऊंचाई तक पहुंचे थे।
21 दिन के ऑपरेशन के दौरान जवानों तक राशन पहुंचाने हेलिकॉप्टर को भी पहाड़ पर उतारा गया था।
पहाड़ और जंगल के रास्तों को पार कर जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की ऊंचाई तक पहुंचे थे।
इस दौरान जवानों ने जंगल और पहाड़ में कई ऑपरेशन चलाए। 450 से ज्यादा IED रिकवर कर डिफ्यूज की।
कर्रेगुट्टा पहाड़ पर इस तरह की कई गुफाएं मौजूद हैं जिसका इस्तेमाल नक्सली छिपने और सामान रखने के लिए करते थे।
अलग-अलग गुफाओं में तार, IED और हथियार बनाने के सामान जवानों ने जब्त किए।
पहाड़ पर नक्सलियों ने 150 से ज्यादा बंकर भी बना रखे थे। इनमें नक्सलियों के सामान मिले हैं।
पहाड़ पर दर्जनों वाटरफॉल भी मौजूद हैं। नक्सलियों को यहीं से पीने का पानी मिल जाता था।
फोर्स ने ऑपरेशन को लेकर 8 मिनट की एक शॉट फिल्म बनाई है। जिसे 14 मई को जारी किया गया।
पहाड़ के ऊपर मौजूद गुफाओं में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। नक्सलियों ने इन्हें यहीं बनाया है।
मारे गए नक्सलियों से बरामद किए गए हथियारों में मेगा स्नाइपर, BGL सेल समेत गोला बारूद शामिल है।
नक्सली अब बियर बोतल को भी बम बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
सैकड़ों मीटर वायर भी जब्त किया गया है। नक्सली इसका इस्तेमाल IED ब्लास्ट के लिए करते थे।
पहाड़ पर भारी मात्रा में नक्सल सामान मौजूद था, जिसे लाना संभव नहीं था इसलिए उसे नष्ट कर दिया गया।
पहाड़ पर हथियार बनाने की मशीन भी मिली है। जवानों ने ऐसी 4 फैक्टी को नष्ट किया है।
पहाड़ों पर मौजूद गुफाओं में नक्सलियों ने 2 साल का राशन भी स्टॉक कर रखा था।
इस तरह सैकड़ों बंकर भी बनाए थे। जिनमें नक्सलियों ने अपना सामान जमा कर रखा था।
24 दिन के ऑपरेशन के दौरान सर्चिंग करते हुए जवान कर्रेगुट्टा हिल्स की ऊंचाई तक पहुंचे थे।
ऑपरेशन के दौरान जवानों की नक्सलियों के साथ कई मुठभेड़ भी हुईं। फोर्स ने इसका लाइव वीडियो भी जारी किया है।
लगातार चले इस ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टर के जरिए जवानों तक राशन पहुंचाया गया।
इसी गुफा में नक्सली छिप कर रहते थे। यहां भी फोर्स पहुंची। यहां बहुत सारा सामान बरामद हुआ है।
कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 24 दिन के ऑपरेशन में में जवानों ने 31 नक्सली मार गिराए।
रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।
जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।
कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।