कोरबा
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से हरेंद्र राय के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा
पक्के मकान से परिवार में आई खुशी की लहर
कोरबा।जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान को पूरा करना हर व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन रोजमर्रा की भाग-दौड़ में इंसान अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में ही अपना पूरा वक्त गुजार देता है, ऐसे में अपने स्वयं का मकान बनाने का अरमान आम इंसान के लिए सिर्फ एक सपना ही रह जाता है। आम नागरिकों के इसी सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों, पिछड़ों और महिला मुखिया परिवारों के लिए प्राथमिकता से आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित पोड़ीबहार निवासी हितग्राही श्रीमती फूलमाला राय पति हरेंद्र राय के स्वयं के पक्के मकान के सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री आवास मिलने से हितग्राही के परिवार का जीवन सरल हो गया है। उनका परिवार अब पक्के आवास मिलने से खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहा है। हितग्राही फूलमाला के पति हरेंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए आवास निर्माण हेतु सहायता उपलब्ध कराना किसी वरदान से कम नहीं है। आवास निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से वे अपना स्वयं का मकान बनाने की सोच रहे थे, लेकिन आर्थिक परेशानियों की वजह से मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहे थे। पहले बांस-लकड़ी के सहारे बने शीट, खपरैल वाले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ गुजर-बसर करते थे। कच्चे मकान में बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी, छप्पर से टपकता पानी, दीवार में सीलन, रात जाग कर काटने पर मजबूर कर देती थी। साथ ही जहरीले सांप, बिच्छू व अन्य विषैले कीटों का डर भी सदैव बना रहता था। हितग्राही ने बताया कि योजना अंतर्गत वर्ष 2018-19 में उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शामिल हुआ और पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज जमा करने के पश्चात उन्हें आवास की स्वीकृति मिल गई। इसके पश्चात हितग्राही के खाते में आवास निर्माण प्रारंभ करने के लिए राशि की प्रथम किश्त जारी की गई एवं आवास का निर्माण प्रारंभ हो गया। आवास निर्माण के साथ ही किश्त की बाकी राशि भी खाते में आ गई। उन्होंने अपना घर संवारने के लिए अपनी जमा पूंजी भी इसमें लगाई। आज उनका आवास पूर्ण हो चुका है। पक्के मकान बन जाने से उन्हें व उनके परिवार को बहुत राहत मिली है। अब उनकी जिंदगी बेहतर और सरल हो गई है। हरेंद्र राय ने पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की सहायता से उनका सपना साकार हुआ है। आज वह अपने पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे है।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
