कोरबा
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया बीएमसी कैंसर डेकेयर का उद्घाटन
कोरबा/रायपुर। बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के बीएमसी कैंसर डेकेयर सेंटर का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फीता काटकर किया उद्घाटन। डेकेयर सेंटर रायपुर में उन्नत कैंसर देखभाल लाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सेंटर पचपेड़ी नाका, कलर्स मॉल के पास स्थित है। आठ कीमोथेरेपी इकाइयों और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र व्यक्तिगत रोगी देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डेकेयर सेंटर में दी जाने वाली सेवाओं में कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थैरेपी, टेस्ट एवं रिपोर्ट संग्रह, ओपीडी परामर्श और कैंसर संबंधित सहायता सेवाएँ शामिल हैं। बीएमसी कैंसर डेकेयर की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती हैं और रायपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं। अनुभवी और प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट सप्ताह में छह दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी परामर्श प्रदान देंगे। सेंटर में कैफे भी है जिससे इलाज के दौरान मरीजों और उनके देखभाल करने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था आसान होगी। नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में मध्य भारत के सबसे बड़े और सबसे उन्नत कैंसर संस्थान के रूप में बालको मेडिकल सेंटर 24 घंटे कैंसर देखभाल सेवाएं प्रदान करते हुए मुख्य केंद्र बना हुआ है। ऑन्कोलॉजिस्ट एवं अत्याधुनिक मशीनों के साथ एडवांस सर्जरी, कीमो थेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, पीईटी स्कैन, स्पेक्ट स्कैन, एचडीटी, एलडीटी थेरेपी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, आईसीयू, सर्जरी, दर्द एवं उपशामक केयर और 24/7 प्रयोगशाला सेवाएँ, ब्लड बैंक, फार्मेसी, कॉल सेंटर तथा आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री और समारोह के मुख्य अतिथि अरुण साव ने डेकेयर सेंटर के सफल उद्घाटन पर टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामले काफी चिंताजनक हैं ऐसे में इससे निपटने के लिए यह पहल हमारी सामूहिक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। बीएमसी के डेकेयर सेंटर में प्रदान की जाने वाली विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं निस्संदेह कैंसर से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए आशा की किरण साबित होंगी। मैं इस सराहनीय प्रयास के लिए बालको मेडिकल सेंटर की सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि यह केंद्र उपचार को आगे बढ़ाने और कई लोगों के जीवन पर सार्थक प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बालको मेडिकल सेंटर की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र के समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिटी सेंटर में हमारे डेकेयर सेंटर की स्थापना हमारे मरीजों के लिए पहुंच बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। हमारा लक्ष्य कैंसर स्वास्थ्य देखभाल को घरों के करीब लाकर कैंसर उपचार प्रक्रिया को सरल बनाना है, जिससे व्यक्ति बिना किसी चुनौती के अपनी भलाई को प्राथमिकता दे सकें। यह डेकेयर सेंटर विशेष रूप से कीमोथेरेपी जैसी प्रक्रियाओं के लिए नियमित जांच, फॉलो-अप और उपचार की सुविधा प्रदान करने के साथ मरीजों की लंबी यात्रा और उपचार से संबंधित स्वास्थ्य देखभाल के खर्चों को कम करेगा। हमारा प्रयास कैंसर पीडि़त मरीजों के दैनिक जीवन में सामान्य स्थिति और स्थिरता की भावना लाना। बीएमसी डेकेयर सेंटर की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में बालको मेडिकल सेंटर कैंसर पीडि़त मरीजों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। हम नया रायपुर में इस अत्याधुनिक सुविधा के माध्यम से बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शहर के मध्य में डेकेयर सेंटर कैंसर से जूझ रहे व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार है। बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने बताया कि सेंटर को मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए बेहरी तरीके से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें कीमोथेरेपी रूम में प्रचुर प्राकृतिक प्रकाश व्यवस्था की गई है। बेहतर वातारण में मरीज अधिक खुशी महसूस करते हैं जिसके परिणामस्वरूप तेजी से स्वास्थ्य लाभ होता है। उन्होंने कहा कि मरीजों की हालत को नियंत्रित करने और कीमोथेरेपी दवाओं की शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र में ही ऑन्को-फार्मासिस्ट के साथ उपचार के अंतरराष्ट्रीय गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध है।

कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
