कोरबा
अति पिछड़ी जनजातियों को लाभ दिलाने कलेक्टर दिखे एक्शन मोड में, दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के परिवारों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से ऐसे समुदायों की बसाहटों में पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसी अन्य गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए। पीव्हीटीजी बसाहटों में शिविर का आयोजन कर विशेष पिछड़ी जनजाति के वंचित लोगों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, केसीसी, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड सहित अन्य योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाएं। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित लोगों को शत-प्रतिशत योजना से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस हेतु सभी विभाग प्राथमिकता से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय तक लाभ पहुंचाएं जिले को विकसित करने के साथ ही पहुंचविहीन क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामों में 03 से 05 जनवरी 2024 तक विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। जहां ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने इन बसाहटों में शिविर आयोजन हेतु शेड्यूल निर्धारित कर मुनादी के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को मिले दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
