Connect with us

कोरबा

पीव्हीटीजी बसाहट की हकीकत जानने जनजाति कार्य मंत्रालय की सुश्री जमील पहुंची पतरापाली, लबेद

Published

on

कोरबा। जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं जिले की जिला समन्वयक पीएम जनमन सुश्री जेबा जमील ने आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी कोरबा बाहुल्य ग्राम पंचायत पतरापाली व लबेद का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पीएम जनमन योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सुश्री जेबा जमील ने पीव्हीटीजी वर्ग के लोगों रूबरू होते हुए उन्हें वर्तमान में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मिल रही सुविधाओं एवं लाभों के बारे में विभागवार जानकारी ली एवं उनके भविष्य की जरूरतों से अवगत भी हुई। उन्होंने जनजाति लोगों को पीएम जनमन योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत पीव्हीटीजी बसाहटो में विभिन्न विभागों के माध्यम से आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका आदि की शतप्रतिशत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, राशन, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को विभिन्न सुविधाएं, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा आदि योजनाओं का समय पर लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राथमिकता से लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने उक्त ग्राम में बहुद्देशीय केंद्र निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन भी किया। सुश्री जमील को एसी ट्राइबल श्री कसेर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पीव्हीटीजी वर्ग के लोगों को पीएम जनमन योजना के तहत लाभान्वित करने हेतु ऐसे बसाहटो में सतत् रूप से शिविर का आयोजन कर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही शिविर में वंचित लोगों का आयुष्मान, आधार, राशन, ई श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, जन धन खाता, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र जैसी अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677