Connect with us

कोरबा

किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़,कटघोरा किसान मेला का होगा बहिष्कार-राजेश यादव

Published

on

कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी व किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य राजेश यादव ने कटघोरा में किसान मेला में किसानों का स्टॉल नहीं लगने से नाराजगी जाहिर करते हुए मेला का बहिष्कार करने की घोषणा की है। यादव ने बताया कि पूर्व में कटघोरा किसान मेला भव्य रूप से मनाया जाता रहा है। पोस्ट ऑफिस की बाउंड्रीवॉल से लेकर भारत माता मंदिर तक किसानों के स्टॉल के लिए जगह आरक्षित रहती थी और किसानों से संबंधित विविध स्टॉल लगता था, जिसमें कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, पशुधन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन द्वारा प्रदर्शनी लगायी जाती रही है, जिससे किसानों को लाभ मिलता था। किंतु अब किसान मेला नाम मात्र का रह गया है। भाजपा नेता यादव ने कहा कि किसान मेला नगरपालिका परिषद कटघोरा के लिए अब सिर्फ धन उपार्जन का केंद्र बन कर रह गया है। किसानों के लिए आरक्षित प्रदर्शनी स्थान को नगर पालिका परिषद ने व्यापारियों को आवंटित कर दिया है , जो किसानों के लिए छलावा है।

किसानों का हित दरकिनार-तिवारी

किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद किसानों की भावनाओं के साथ खेल रहा है तथा केवल टैक्स वसूलने का काम कर रहा है। किसान हित को दरकिनार किया जा रहा है। एक भी किसानों को उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया जाता। किसान मेला का उद्घाटन किसी किसान से करवाना चाहिए। इस मेला में किसानों के बैठने -उठने तक की व्यवस्था नहीं रहती। मेला आयोजकों की अव्यवस्था से मैं काफी दुखी हूं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में दिनांक 16.06.2026 को शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा ने अपने दो स्कूलों, लायंस स्कूल सीतामढ़ी और लायंस स्कूल टी.पी. नगर में ‘शाला प्रवेशोत्सव’ मनाया

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब आॅफ कोरबा द्वारा दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार को लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी. नगर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बच्चों को गिफ्ट, चॉकलेट देकर व तिलक लगाकर मनाया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

इस दौरान लायंस स्कूल टीपी नगर के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल व लायंस स्कूल सीतामढ़ी के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन संतोष खरे, प्राचार्य द्वय रमेश शर्मा व जी.आर. हंस एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Continue Reading

कोरबा

युवा कांग्रेस ने टोल प्लाजा की मनमानी पर मोर्चा खोला:CG-12 वाहनों को टोल फ्री करने,कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग,NHAI को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं की कार्यप्रणाली को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, दीपक वर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने टोल प्लाजाओं की मनमानी, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी कड़ा विरोध जताया।

स्थानीय वाहनों को टोल से छूट देने की मांग

युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा आदिवासी और किसान बहुल जिला है। किसानों और ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है, लेकिन चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजा में हर बार शुल्क देना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि वाहन खरीदते समय नागरिक पहले ही रोड टैक्स का भुगतान करते हैं, ऐसे में घरेलू और स्थानीय वाहनों से बार-बार टोल वसूली उचित नहीं है।

टोल कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टोल संचालक केवल शुल्क वसूली पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं टोल प्लाजा के आसपास अवैध पार्किंग और अतिरिक्त वसूली से भी सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

युवा कांग्रेस ने NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस ने NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ओवरलोड वाहनों में मिलीभगत की जांच की मांग

ज्ञापन में ओवरलोड राखड़ वाहनों के अवैध परिवहन में टोल कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दुर्घटनाओं के लिए FIR की मांग

संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर टोल कंपनी और संबंधित प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। ज्ञापन में सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर टोल मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी शामिल है।

मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन

NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और युवा नेता दीपक वर्मा ने कहा कि यदि CG-12 पासिंग वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल से छूट नहीं दी गई, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और ओवरलोड वाहनों के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तथा दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज नहीं की गई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677