IPL ऑक्शन-प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ₹14.20-14.20 करोड़ में बिके:दोनों को CSK ने बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत में खरीदा; ग्रीन सबसे महंगे विदेशी
अबू धाबी,एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा एक समान 14.20-14.20 करोड़ में बिके हैं। दोनों को CSK ने 30 लाख की बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा। प्रशांत उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि कार्तिक राजस्थान के हैं। इनके अलावा, जम्मू एंड कश्मीर के आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपए में में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
तेज गेंदबाजों के सेट में कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) को अपने साथ जोड़ा न्यूजीलैंड के जैकब डफी को RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा।
स्पिनर्स रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा। वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था।
ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे
कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे। BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी। ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।
अब तक की नीलामी की खास बातें
कुल 25 प्लेयर्स बिके हैं। इनमें 10 विदेशी हैं।
10 फ्रेंचाइजी अब तक 119.10 करोड़ खर्च कर चुकी हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वे 25.20 करोड़ में बिके।
10वें सेट की हाईलाइट्स
10वें सेट में यश राज पुंजा पर राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख की बेस प्राइस पर भरोसा जताया।
विग्नेश पुथुर भी 30 लाख में राजस्थान रॉयल्स के खाते में गए। प्रशांत सोलंकी को 30 लाख में KKR ने खरीदा।
कर्ण शर्मा, शिवम शुक्ला, कुमार कार्तिकेय सिंह और वहीदुल्लाह जदरान अनसोल्ड रहे।
सुशांत मिश्रा को RR ने 90 लाख में खरीदा
नमन तिवारी को LSG ने एक करोड़ रुपए में खरीदा
अशोक शर्मा को GT ने 90 लाख में खरीदा
8वें सेट की हाईलाइट्स
आठवें सेट (विकेटकीपर) में सबसे बड़ा नाम कार्तिक शर्मा रहे। ऑक्शन की शुरुआत में रुचित अहीर और वंश बेदी 30 लाख की बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे, जबकि तुषार रहेजा भी खरीदार नहीं जुटा सके।
30 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे कार्तिक पर टीमों के बीच जबरदस्त बिडिंग हुई और आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा।
तेजस्वी सिंह को KKR ने 3 करोड़ में खरीदा
राजस्थान के मुकुल चौधरी को LSG ने 2.60 करोड़ में खरीदा
कार्तिक शर्मा भी 14.20 करोड़ में बिके, CSK ने खरीदा
सातवां सेट- अनकैप्ड ऑलराउंडर्स में 3 बिके
7वां सेट अनकैप्ड ऑलराउंडर्स का रहा। इसमें 10 प्लेयर्स थे। इनमें से 3 को खरीदा गया। जबकि 7 अनसोल्ड रहे।
आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ में DC ने, प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ CSK और शिवांग कुमार को 30 लाख SRH ने खरीदा।
राजवर्धन हंगरगेकर (40 लाख), तनुष कोटियान (30 लाख), महिपाल लोमरोर (50 लाख), कमलेश नागरकोटी (30 लाख), विजय शंकर (30 लाख), सनवीर सिंह (30 लाख) और एडेन टॉम (30 लाख) अनसोल्ड रहे।
प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा
उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। उन्होंने वे यूपी टी-20 लीग के एमर्जिंग प्लेयर रहे थे। 20 साल के प्रशांत ने 10 मैच में 155.34 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, गेंदबाजी में 8 विकेट भी झटके।
आकिब डार 8.40 करोड़ में बिके, DC ने खरीदा
30 लाख रुपए की ब्रस प्राइस वाले आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपए में में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर ने पिछले रणजी सीजन के 8 मैचों में 44 विकेट झटके थे।
छठे सेट के सभी प्लेयर्स अनसोल्ड
छठा सेट अनकैप्ड बैटर्स का था। ऐसे प्लेयर जो एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके हैं। इसमें 6 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन पूल में लाए गए। इनमें से आर्या देसाई, यश धुल, अभिनव मनोहर, अनमोलप्रीत सिंह, अथर्व तायडे और अभिनव तेजराना अनसोल्ड रहे।
5वें सेट में 2 स्पिनर्स बिके, बिश्नोई को RR ने लिया
पांचवां सेट स्पिन गेंदबाजों का था। 5 प्लेयर्स के सेट में 2 खिलाड़ी ही बिके। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि, कैरेबियाई स्पिनर अकील हुसैन को CSK ने 2 करोड़ में अपने खेमे में शामिल किया। मुजीब उर रहमान, महीश तीक्ष्णा और राहुल चहर पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
अकील हुसैन को CSK ने 2 करोड़ में खरीदा
रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, 7.20 करोड़ में बिके
चौथा सेट- 3 तेज गेंदबाज ही बिके, 6 अनसोल्ड
फास्ट बॉलर्स के सेट में 9 प्लेयर्स के नाम पुकारे गए। इनमें से मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में KKR जैकब डफी को RCB ने और एनरिक नॉर्त्या- LSF ने 2-2 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, फजलहक फारूकी, स्पेंसर जॉनसन, जेराल्ड कूट्जी, शिवम मावी, मैट हेनरी और आकाश दीप अनसोल्ड रहे।
नॉर्त्या को LSG ने 2 करोड़ में खरीदा
पथिराना 18 करोड़ में बिके, KKR ने खरीदा
फिन को KKR ने खरीदा
डकेट दिल्ली के साथ गए, बेस प्राइस 2 करोड़ में बिके
डी कॉक एक करोड़ रुपए में बिके, MI ने खरीदा
23 करोड़ के वेंकटेश 7 करोड़ में बिके, RCB ने खरीदा
पिछली बार 23.75 करोड़ रुपए में बिकने वाले वेंकटेश अय्यर महज 7 करोड़ रुपए में बिक गए। उन्हें RCB ने खरीदा। दूसरे सेट में 7 खिलाड़ियों के नाम थे, इनमें से 2 खिलाड़ी ही बिके। वनिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। गस एटकिंसन, दीपक हुड्डा, लियम लिविंगस्टन, वियान मुल्डर और रचिन रवींद्र अनसोल्ड रहे।
पहले सेट में सिर्फ दो प्लेयर ही बिके, 4 अनसोल्ड रहे
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। पहले सेट में 6 प्लेयर्स ऑक्शन पूल पर लाए गए। इसमें से 2 ही बिके। डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
डेविड मिलर 2 करोड़ में दिल्ली में शामिल साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर IPL के 141 मैचों में 3077 रन बना चुके हैं। वे पिछला सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेले थे।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क अनसोल्ड रहेऑस्ट्रेलिया के ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क अनसोल्ड रह गए। उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। मैकगर्क की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। वे पहली दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 15 IPL मैचों में 385 रन बनाए हैं।
किस टीम में सबसे ज्यादा जगह खाली?
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 13 प्लेयर्स की जगह खाली है। टीम ने 12 ही प्लेयर्स रिटेन किए, टीम ऑक्शन में 6 विदेशी प्लेयर्स को भी खरीदेगी। पंजाब किंग्स (PBKS) में सबसे कम 4 ही प्लेयर्स की जगह है, पिछली रनर-अप टीम ने 21 प्लेयर्स को रिटेन किया। एक टीम में 22 से 25 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं। पंजाब के बाद मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) में 5-5 प्लेयर्स की जगह खाली है।
दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर ठेकेदार से फ्रॉड किया गया। अब कोर्ट ने उन पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित दिनकर विश्वमित्र का कहना है कि, राजेश चौहान ने खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बताते हुए उद्योगपति नवीन जिंदल से करीबी संबंध होने का दावा किया था। भरोसा दिलाने के लिए जिंदल इस्पात का कथित वर्क ऑर्डर भी दिखाया और ट्रांसपोर्ट के काम में पार्टनर बनाने की बात कही। बाद में पता चला कि पूरा दस्तावेज फर्जी था।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) कोर्ट ने मोहन नगर पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। वर्तमान में राजेश चौहान बिजनेसमैन और क्रिकेट एकेडमी के संचालक हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है।
दोस्त के जरिए हुई पहचान, करोड़ों के काम का दिया लालच
पीड़ित दिनकर विश्वमित्र ने कोर्ट में बताया कि, उसकी मुलाकात दोस्त सरोज कुमार के जरिए राजेश चौहान से हुई थी। बातचीत के दौरान राजेश ने कहा कि उसकी गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी को ओडिशा के क्योंझर स्थित जिंदल इस्पात लिमिटेड में आयरन और अन्य सामग्री के ट्रांसपोर्ट का बड़ा ठेका मिला है।
अगर वह ट्रक लगाकर इस काम में पार्टनर बनता है, तो उसे अच्छा मुनाफा मिलेगा। भरोसा बढ़ाने के लिए आरोपी ने जिंदल इस्पात का कथित वर्क ऑर्डर और दूसरे दस्तावेज भी दिखाए। इन्हें देखकर दिनकर ने साझेदारी के लिए हामी भर दी।
इंडिया टीम के लिए 35 वनडे खेल चुके हैं राजेश चौहान।
इकरारनामा हुआ, फिर अलग-अलग किस्तों में लिए 17.52 लाख रुपए
शिकायत के अनुसार, 30 जुलाई 2021 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा हुआ। उसी दौरान दिनकर ने 2.51 लाख रुपए का पहला भुगतान किया। इसके बाद आरोपी के कहने पर गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में दो किस्तों में 15.01 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए।
इस तरह आरोपी ने कुल 17.52 लाख रुपए ले लिए। पीड़ित को भरोसा था कि जल्द ही ट्रांसपोर्ट का काम शुरू होगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो काम मिला और न ही किसी तरह का फायदा।
भारत के लिए राजेश चौहान 21 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
जिंदल प्लांट पहुंचने पर खुला पूरा मामला
जब लंबे समय तक कोई काम शुरू नहीं हुआ तो दिनकर खुद ओडिशा स्थित जिंदल इस्पात लिमिटेड पहुंचा। वहां कंपनी अधिकारियों से जानकारी लेने पर उसे पता चला कि राजेश चौहान या उसकी गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी को ऐसा कोई ट्रांसपोर्ट ठेका कभी दिया ही नहीं गया था।
पीड़ित का आरोप है कि उसे जो वर्क ऑर्डर और दूसरे दस्तावेज दिखाए गए थे, वे फर्जी थे। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित ने मोहन नगर थाना और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने अपने अधिवक्ता सौरभ चौबे के माध्यम से न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 175(3) के तहत आवेदन लगाया।
कोर्ट ने कहा- प्रथम दृष्टया बनता है मामला
इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ऐश्वर्या दीवान ने आवेदन के साथ पेश किए गए बैंक लेन-देन, इकरारनामा और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया। अदालत ने माना कि उपलब्ध रिकॉर्ड से प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का मामला बनता है और इसकी जांच जरूरी है।
इसके बाद कोर्ट ने मोहन नगर थाना प्रभारी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर विधि अनुसार जांच करने और अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया है।
कौन हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान?
राजेश चौहान भारत के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने 1993 से 1998 के बीच भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। 90 के दशक में वे अनिल कुंबले और वेंकटपति राजू के साथ भारत की स्पिन तिकड़ी का अहम हिस्सा रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा दिनांक 05/07/2026 को होटल लैंडमार्क, पंडरी, रायपुर में संपन्न हुयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी , छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के पूर्व मुख्य सलाहकार डा. मानिक चटर्जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी, उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रदीप जोशी, गिरिराज बागड़ी, सचिव सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं पदाधिकारीगण, जिला संघों के अध्यक्ष एवं सचिव आदि उपस्थित थे।
वार्षिक आमसभा की बैठक में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक प्रतियोगिता के आयोजन एवं राज्य में टेबल टेनिस के प्रचार एवं विकास पर विस्तृत चर्चा हुयी। बैठक में वार्षिक प्रतियोगिता का कैलेण्डर निर्धारित किया गया जिसमें प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह अगस्त में रायपुर, प्रथम मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता तथा द्वितीय राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह सितंबर में क्रमशः रायपुर एवं राजनांदगांव, 24वीं स्टेग ग्लोबल छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह अक्टूबर में रायपुर, राज्य पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह नवंबर में रायपुर, द्वितीय मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह नवंबर में रायपुर, तृतीय मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह दिसंबर में रायपुर को आबंटित किया गया।
इसके साथ ही पिछले वर्ष कोंडागांव में पहली बार आयोजित राज्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन करने पर कोंडागांव जिला टेबल टेनिस संघ को “द्वितीय राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता” हेतु स्मृति चिन्ह दिया गया। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी को ससम्मान मोमेंटो भेंट किया गया।
मंच संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ सचिव शकील साजिद ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।
विनय बैसवाड़े, ऋचा पटवर्धन (टेबल टेनिस) तथा शैलेश साहू, पर्ली ठाकुर (बैडमिंटन) विजेता बने
रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक आयोजित “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल एवं बैडमिंटन हाल, रायपुर में आज संपन्न हो गयी । उल्लेखनीय है कि विगत 2 दिनों से जारी इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कार्यरत 8 मंडलों के 24 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। आज सुबह 10.00 बजे हुए प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले का बीमा कर्मियों के साथ-साथ राजधानी की खेलप्रेमी जनता ने भी जमकर लुफ्त उठाया। प्रतियोगिता के फायनल राउंड में टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े एवं महिला वर्ग में इंदौर मंडल की श्रीमती ऋचा पटवर्धन विजेता रहे तथा बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बिलासपुर मंडल के शैलेश साहू एवं महिला वर्ग में सुश्री पर्ली ठाकुर विजेता रहे ।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने जानकारी दी कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक थे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव,चयन समिति के सदस्य प्रबंधक (दावा) नीलमणी द्विवेदी, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सदस्य प्रबंधक कार्यालय सेवा गिरीश सिन्हा,सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव व्ही. एस. बघेल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड,सदस्य रायपुर के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के महासचिव गजेंद्र पटेल, रायपुर डिवीजन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष शर्मा उपस्थित थे।
दिनांक04 से 05 जुलाईतक चलने वाले इस प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन खेले गये फायनल मैचों के परिणाम इस प्रकार है:- टेबल टेनिस : पुरुष वर्ग: फायनल — विनय बैसवाड़े (रायपुर मंडल) ने केशव खंडेलवाल (रायपुर मंडल) को 4-0 से हराकर विजेता बने। तृतीय स्थान पर हिमांशु रंगशाही (इंदौर मंडल)तथा चतुर्थ स्थान पर सुशांत श्रीवास्तव (सतना मंडल) रहे | महिला वर्ग:फायनल — श्रीमती ऋचा पटवर्धन (इंदौर मंडल) ने कु साक्षी धनविजय (रायपुर मंडल)को 4-0 से हराकर विजेता बनी । तृतीय स्थान परसुश्री कोनू पाल (भोपाल मंडल)तथा चतुर्थ स्थान परश्रीमती श्रीजी गुप्ता (शहडोल मंडल)रहे |
बैडमिंटन:पुरुष वर्ग:फायनल — शैलेश साहू (बिलासपुर मंडल) ने सुनील चंद्राकर (भोपाल मंडल) को 21-16, 21-18 से हराकर विजेता बने। तृतीय स्थान पर जुग्गल संजीव पटेल (रायपुर मंडल)तथा चतुर्थ स्थान पर अमित कुमार निगम (भोपाल मंडल)रहे |
महिला वर्ग:फायनल — सुश्री पर्ली ठाकुर(भोपाल मंडल)ने सुश्री विनीता एक्का (बिलासपुर मंडल)को 21-8 ,21-12 से हराकर विजेता बनी । तृतीय स्थान परश्रीमती पुष्पिका टिग्गा (शहडोल मंडल) तथा चतुर्थ स्थान परकु. जिशा टिग्गा (रायपुर मंडल) पर रही |टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर सुश्री गीता पंडित तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रायपुर जिला बैडमिंटन संघ सचिव अनुराग दीक्षित, सहायक मुख्य निर्णायक हेमंत क्रिस्टोफर थे ।
इस अवसर पर मंडल प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) प्रदीप केरकेट्टा, प्रबंधक (आई टी) टी. श्रीहरी, पूर्व स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शिशिर गुप्ता, अंपायर एन.जे. राव, पूर्व अखिल भारतीय व्हालीबाल खिलाड़ी यशवंत शर्मा, श्रीमती संध्या भगत, श्रीमती उषा राव, विजय तिरपुडे, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सदस्य अगेशवर साहू, संजय सेनगुप्ता, दीपक जेम्स, मोहनलाल साहू, सुशांत सैनी एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण, तकनीकी समितिगण उपस्थित थे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी |