Connect with us

Uncategorized

News

Published

on

-मतदान की तारीख पास आते ही लोगों का रूझान कांग्रेस की ओर बढऩे लगा- आम आदमी पार्टी के 200 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश कोरबा/पाली। भूपेश सरकार की विकास परक योजनाओं से प्रभावित होकर पाली-तानाखार क्षेत्र के 200 से अधिक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केराझरिया सरपंच एवं सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जतायी। ग्राम पंचायत केराझरिया में श्री मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाया और विधिवत रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस प्रवेश के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को ऐतिहासिक लीड से जीता कर विधानसभा भेजेंगे और हम श्री मिश्रा के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा के अलावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा, केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा, कपिल दास, सुरेश गुप्ता, सत्यनारायण श्रीवास, मुकेश अग्रवाल, अजय सैनी, गोरेदास, माखन डोंगरे, रवि कश्यप, दीपक जायसवाल, श्याम सलाम, बृजपाल, दिलेश्वर दास महंत, संतोष दास, सुधराम पटेल,बैशाखु रात्रे, धनीराम, हरिश दास, नरेश् मरकाम, अमृत राव, रामप्रसाद, ज्वाला प्रसाद, गणेश दास, हृदयलाल, उदय, सीताराम, सरोज कुमारी, शशि कंवर, ओमप्रकाश, सरिता कुमारी, महावीर लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे। -भूपेश सरकार पर दिनों दिन बढ़ रहा भरोसा- प्रशांत मिश्रा- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश पर बधाई देते हुए कहा कि भूपेश सरकार पर दिनों दिन आम जनता का भरोसा बढ़ रहा है और इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश की भूपेश सरकार ने पूरे प्रदेश में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचों को मजबूत करने के साथ-साथ सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पाली-तानाखार से हम ऐतिहासिक लीड के साथ विजयी होंगे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

घटिया निर्माण की खुली पोल: नई नाली में धंसा ट्रैक्टर, अधूरे काम से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा/कोरबा। नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ माह पहले ही निर्मित नाली के धंसने से एक ट्रैक्टर उसमें फंस गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन कहीं नाली अधूरी छोड़ दी गई, कहीं पूरी तरह खुली छोड़ दी गई, तो कई स्थानों पर नाली का निर्माण ही नहीं किया गया। अधूरे और घटिया निर्माण के कारण अब आम नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि जिस विकास कार्य से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, वही अब परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण से पहले इतनी समस्याएं नहीं थीं, लेकिन अधूरे और गुणवत्ताहीन कार्य के बाद हालात और खराब हो गए हैं।

जब इस संबंध में ठेकेदार से अधूरे निर्माण को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि “अब जितना काम हो गया, उतना ही रहेगा। आगे के निर्माण के लिए अलग से नया टेंडर निकलेगा।” इस जवाब के बाद लोगों में और अधिक नाराजगी देखने को मिल रही है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य में सरकारी राशि के दुरुपयोग और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी की जाती तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि:

नाली निर्माण की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए।

निर्माण की गुणवत्ता की स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो।

दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कर आम जनता को राहत दी जाए।

क्या घटिया निर्माण और अधूरे कार्य के पीछे केवल लापरवाही है या किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता की भी जांच की जरूरत है?

जनता का सवाल “यह विकास है या वार्ड का विनाश? करोड़ों खर्च होने के बाद भी अगर ट्रैक्टर नई नाली में धंस जाए और लोग रोज परेशान हों, तो जिम्मेदार कौन?”

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर आधे-अधूरे और घटिया निर्माण कार्य कर सरकारी धन की बर्बादी की जा रही है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या नहीं।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकीमोंगरा की 3/4 खदान में बेखौफ डकैतों का आतंक: 25 बदमाशों ने गार्ड को पीटा, नकदी-मोबाइल लूटे, केबल भी ले भागे,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा/कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र की सुरकछार 3/4 खदान में बीती रात करीब 2:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देने वाली बड़ी वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार करीब 25 की तादात में चोरों के गिरोह ने खदान परिसर में धावा बोल दिया। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड चेतन प्रसाद के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। बदमाश उनका मोबाइल फोन, पर्स और पर्स में रखे करीब ₹4,500 नकद भी लूटकर ले गए। इसके साथ ही खदान परिसर से कीमती केबल की चोरी भी कर ली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्वनाथ राठौर, पिता जगदेव प्रसाद, जो सुरकछार 3/4 खदान में हाजरी बाबू के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर लगभग 25 लोगों का संगठित गिरोह रात में हमला करता है, कर्मचारियों के साथ मारपीट करता है, लूटपाट करता है और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो जाता है, तो इसे केवल चोरी कहना उचित नहीं बल्कि यह डकैती जैसी गंभीर वारदात है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े गिरोह का मनोबल इतना बढ़ा कैसे? क्षेत्र में पहले भी खदानों में चोरी और लूटपाट की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से खदान कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

अब सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं। यदि पूर्व की शिकायतों पर समय रहते ठोस कार्रवाई होती और गिरोह के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाता, तो संभव है कि इतनी बड़ी वारदात नहीं होती। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि डकैती की धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे गिरोह की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए, खदानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा रात्रि गश्त को प्रभावी बनाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने प्रशासन की अपील, ताजिया जुलूस को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा/कोरबा। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, ताजिया कमेटियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजिया जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन और शांति का संदेश देता है। सभी ताजिया कमेटियों एवं युवाओं से अपील की गई कि जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार निकाला जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों और असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, लड़ाई-झगड़े, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की समझाइश दी गई।

बैठक में ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जुलूस में शामिल लोगों से अनुशासन बनाए रखने, तेज गति से वाहन न चलाने, खतरनाक स्टंट से बचने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी समुदायों के लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया गया।

बैठक में ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी, समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं सफल मुहर्रम आयोजन के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677