Connect with us

कोरबा

सबसे चुनौतीपूर्ण होता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन का काम -डॉ सरोज पांडेय,

Published

on

महिला सम्मान समारोह में पँहुची भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन राजीव गांधी आडोटोरियम कोरबा में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय रही। कार्यक्रम का सुभारम्भ मितानिनो के द्वारा स्वागत गीत एवं फाग गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर आई मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हुजूम को देख स्वयं डॉ सरोज पांडेय ने मंच से उतरकर व्यवस्था बनाई। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि जहां दूर-दराज स्थानों पर कोई जहाँ पाता वहां मितानिन व आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता पहुँचती है, सुबह से लेकर शाम तक उनका काम अत्यंत ही कठिन व चुनौतियों से भरा होता है। सरकार की योजनाओं औऱ सर्वे को जमीन तक ले जाने का कार्य करती है। प्रसव, बीमारी, टीकाकरण आदि कार्यों में इनकी सेवाभवना अद्भुत है। आज उनके सेवा कार्यों का ही सम्मान हो रहा है।

महिलाओं की चिंता कर योजना लाते हंै हमारे प्रधान सेवक

डॉ पांडेय ने कहा कि देश के प्रधान सेवक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर महिलाओं की चिंता करते रहते हैं। वे लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं लाए हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से केन्द्र एवं राज्य सरकार को योजनाओं का लाभ लेने कि बात कही। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का मान लगातार बढ़ रहा है। 33 फीसदी आरक्षण का बिल पास हो चुका है और इससे देश की आधी आबादी सभी क्षेत्रों में तरक्की की नई ईबारत लिखने जा रही है। सशक्त नारी से सशक्त भारत और समृद्ध भारत का निर्माण होने जा रहा है। हम कोरबा के विकास को भी आधी आबादी के साथ मिलकर नया आकार देंगे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विकास का काम अब तेज गति से बढ़ेगा, क्योंकि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आ गई है।

मितानिन भवन का करेंगे निर्माण

सुश्री पांडेय ने कहा कि मितानिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देखा कि मितानिनों के लिए स्थाई भवन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कोरबा लोकसभा में हर कुछ दूरी पर मितानिन भवन बनाया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों की लंबित मांगों को भी पूरा करवाने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को आगामी तीज पूर्व एकसाथ मनाने का निमंत्रण भी दिया।

50 साल में नहीं देखा मोदी जैसा पीएम

पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि उन्होंने अपनी 50 साल की राजनीति में ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा, जो हमेशा गांव, गरीब व महिलाओं की बात करते हंै। पिछले 05 वर्ष छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने गरीब का चांवल छीना, वहीं शराब घोटाला जगजाहिर हो गया। अब कांग्रेस को वापस आने का कोई अधिकार नहीं।

मोदी ने दी पॉकेटमनी

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने कोरोना काल में जो काम किया, वह अद्भुत है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से श्री मोदी एवं श्री साय ने हम महिलाओं को मासिक पॉकेटमनी दी है। अब हम थोड़ा अपने मन से भी कुछ कर सकते हैं।

सुवा नृत्य का बनाया विश्व रिकार्ड

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा ने बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय का परिचय देते हुए बताया कि वे महिलाओं से दिल जुड़ी हैं। उन्होंने 20 हजार महिलाओं की उपस्थिति में सुवा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं महिला सरपंचों को लोकसभा घुमा कर अनूठी पहल की है। उन्होंने तीज त्योहारों को महिलाओं के साथ मनाकर नहीं अपनापन दिखाया है।

फाग गीतों पर किया नृत्य

राष्ट्रीय नेत्री को अपने बीच पा कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन काफी उत्साहित नजर आए। डॉ सरोज पांडे ने उनके उत्साह को बढ़ाते हुए महिलाओं के बीच जाकर फाग गीत एवं करमा गीत पर साथ में नृत्य भी किया, जिससे उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आ रही थीं। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चवलानी, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, जोगेश लाम्बा, टिकेश्वर राठिया, आलोक सिंह, हितानंद अग्रवाल, चंद्रिका चंद्राकर,ऋतु चौरसिया, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, आलोक सिंह, परविंदर सिंह, मनहरण पटेल, डॉ केशरी सहित भाजपा नेतागण, प्रशानिक कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

Published

on

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था,  आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः  साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों  के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का प्रभावी माध्यम

Published

on

कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में उपभोक्ता आयोग ने लगाया जागरूकता शिविर

ग्रामीणो को उपभोक्ता कानूनो की दी गई जानकारी

कोरबा। छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा भी लगातार उर्जाधानी के विभिन्न ग्राम पंचायत मे ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए उन्हे उनके अधिकारो से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में सात फरवरी को कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।

ग्राम पंचायत सलोरा के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनके द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वस्तु एवं सेवाएं प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। उपभोक्ताओं को किसी वस्तु की कीमत, गुणवत्ता की जांच, मात्रा की जांच, सेवा व संविदा शर्तें, बीमा, मेडिकल क्लेम फाइनेंस कंपनियां, बैंक, यातायात वाहन, आनलाइन खरीददारी सोच समझकर करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, मिलावट, अधिक मूल्य वसूली या सेवा में कमी की स्थिति में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ग्रामीणों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा ई-हियरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। ई जागृति एवं ई हियरिंग से अब उपभोक्ता घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा सुनवाई में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
शिविर में ग्रामीणों को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु को क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट, एमआरपी, गुणवत्ता चिन्ह (आईएसआई, एगमार्क आदि) का अवलोकन अवश्य करें। क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेना अनिवार्य बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रू फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रू, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रू होगी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षिका, महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणों के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। शिविर मे अधिवक्ता संघ कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष सुनील वर्मा ने उपभोक्ता आयेग द्वारा लगाये जा रहे जागरूकता शिविर की सराहना करते हुए उपस्थितजनो से उपभोक्ता संरक्षरण कानून का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिवक्ता संतोषी निषाद ने किया। उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण संजय शर्मा, नूतन राजपूत, राजेश्वर इंग्ले, दुर्गा चौबे, ग्राम पंचायत सलोरा के सरपंच उमेश तंवर लाल, अधिवक्तागण पवन कुमार नेटी, विभा गोस्वामी, हेमचंद रात्रे, रामकुमार निषाद,छतराम केंवट, ऋषभ कुमार मंहत, उपसरपंच धीरज कुमार, पंचगण बलराम, प्रदीप कुमार, शिक्षिका माया कल्याणी, फत्तेराम केंवट, शकुनतला कैवर्त, बचन बाई, सीता आदिले, दर्रीभांठा की सरपंच प्रेमलता कंवर, कमल देवांगन, शांति बाई, देहुती केंवटा, गायत्री बाई, गिरजा कंवर, लता कंवर, सरस्वती केंवट, शिवकुमारी, रजमत बाई गांव के वरिष्ठ नागरिकगण मितानिन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending