छत्तीसगढ़
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राजभवन में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित
राज्य के युवाओं ने मातृ भूमि की रक्षा का चुना है रास्ता – राज्यपाल हरिचंदन
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में आज ”मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत राज्य स्तर पर अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस यात्रा में पूरे प्रदेश के 146 विकासखंडों के हर कस्बे, गांव, हर घर से शहीदों के सम्मान में मिट्टी और चावल एकत्र किया गया छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी से भरे इन अमृत कलशों को नेहरू युवा केंद्र के युवा 30 अक्टूबर को नई दिल्ली ले जाऐंगे। जिन्हें राजधानी के कत्र्तव्य पथ पर अमृत वाटिका निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आजादी के 75वें वर्ष पर अपने स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की याद में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 12 मार्च 2021 से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा। मेरा माटी मेरा देश कलश यात्रा इस कार्यक्रम का हिस्सा है। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान का सूत्र वाक्य ”मिट्टी को नमन – वीरों का वंदन” छत्तीसगढ़ के लिए विशेष है जिसमें हमारे युवा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं ने मातृ भूमि को दुश्मनों से बचाने का रास्ता चुना है और अधिक से अधिक संख्या में सी.आर.पी.एफ, भारतीय सेना और अन्य सशस्त्र सेना में शामिल हुए है। हरिचंदन ने कहा कि ”मेरा माटी मेरा देश” अभियान में देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय वीर शहीदों के नाम पर 2 लाख से अधिक स्मारक पट्टिकाएं बनाई गयी हैं, 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गये है और पर्यावरण में सुधार के लिए पूरे देश में 2 लाख से अधिक अमृत वाटिकाएं बनाई गयी हैं। उन्होंने अभियान के तहत की गई अदभुत पहल के लिए केंद्रीय रिजर्व बल और नेहरू युवा केंद्र के टीमों की सराहना की। जिन्होंने इस कार्य के द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही सामुदायिक विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल श्री अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत 9 अगस्त 2023 को शहीदों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की गई। गांव, पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय स्तर के बाद अब राज्यस्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया है। आज यहां मेरा माटी मेरा देश अभियान अमृत कलश यात्रा के तहत 206 युवाओं के दल को बिदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। जो प्रदेश के 146 विकासखंडों की मिट्टी कलश लेकर नई दिल्ली प्रस्थान कर रहें हैं। पुलिस महानिरिक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल साकेत कुमार सिंह ने अभियान की गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी अर्पित तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों से राज्यपाल हरिचंदन ने मुलाकात की और उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धमतरी जिले के संगवारी युवाओं ने बस्तर अंचल के परब नृत्य और छत्तीसगढ़ संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया जिसकी सराहना राज्यपाल ने भी की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, विधि विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास, उपसचिव दीपक अग्रवाल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान तथा राज्यभर से आये हुए नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कोरबा
ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा:कोरबा हसदेव नदी में JCB, टीपर और ट्रैक्टर जब्त, रात में भी होगी कार्रवाई
कोरबा। कोरबा जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर शिकंजा कसने के लिए खनिज विभाग ने अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार (26 जून) को सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते वाहनों का पता लगाया।

विभाग ने एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई।

ड्रोन से ट्रैक हुई जेसीबी की लोकेशन
अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन करती एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। ड्रोन की मदद से वाहन की लोकेशन इमलीडुग्गू तक ट्रैक की गई। इसके बाद खनिज विभाग की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी और अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर उरगा स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया।

राताखार में भी ट्रैक्टर जब्त
इसी अभियान के तहत राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
ड्रोन और थर्मल इमेजिंग से होगी निगरानी
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। रात के समय अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई
सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए सबूतों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़
घर घुसकर पूछा-पूर्णिमा कहां है, फिर सिर पर मारी गोली:सक्ती में 3 राउंड फायरिंग कर भागे बदमाश, गमछा लपेटकर बाइक से आए थे
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह बाइक सवार 2 युवक पूर्णिमा चौहान (25) के घर पहुंचे। दोनों मुंह पर सफेद गमछा बांधे हुए थे। एक गन लेकर अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। परिवार वालों से युवती के बारे में पूछताछ की। तभी पूर्णिमा बाहर निकली।

युवक ने उसे देखते ही 3 राउंड फायरिंग कर दी। गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर जा लगी। फायरिंग के बाद दोनों मौके से भाग निकले। मामला सक्ती थाना क्षेत्र के जोंगरा गांव का है। पूर्णिमा प्राइवेट कंपनी में जॉब करती था। शुक्रवार को जब वह अपने घर पर थी, तभी ये वारदात हुई। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

शादी टूटने के बाद घर में रहती थी
दरअसल, ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान पिछले 4 साल से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल्स का काम कर रही थी। ये कंपनी पंजाब की है। पूर्णिमा की शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन रिश्ता टूटने के बाद 2 साल से वह अपने घर में ही रह रही थी।
आरोपी ने 3 राउंड फायरिंग की
शुक्रवार (26 जून) सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। दोनों सफेद कपड़े से मुंह ढके हुए थे। बाइक में नंबर भी नहीं लिखा था। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई।
पूर्णिमा के सिर पर लगी गोली
गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल- 112 की टीम ने फौरन पूर्णिमा को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अफसर और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम एक्टिव हो गई। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि हमला किस वजह से किया गया और इसमें शामिल आरोपी कौन हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत
दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में प्रकाश इंडस्ट्री में 40 वर्षीय श्रमिक की मौत:ऊंचाई से गिरने से हुआ हादसा, इलाज के दौरान गई जान, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में आज दोपहर एक श्रमिक की मौत हो गई। 40 वर्षीय गोरेलाल कवर काम के दौरान ऊंचाई से गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। गोरेलाल कुम्हारी खुर्द का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच गोरेलाल प्लांट के इलेक्ट्रिकल फील्ड में काम कर रहा था। वह ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन कार्यरत था। बताया गया कि गोरेलाल लगभग 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

इलाज के दौरान गई जान
हादसे के बाद उसे प्लांट के भीतर ही शुरूआती इलाज दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जांजगीर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल चांपा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बच्चियों की पढाई सहित परिवार को मिला मुआवजा
मृतक गोरे लाल कंवर के परिजनों को PIL (प्रकाश इंडस्ट्री) की ओर से 2.50 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, ठेकेदार श्याम लाल साहू की ओर से 2.50 लाख रुपए दी जाएगी। साथ ही 50 हजार रुपए की सहायत राशि तत्काल प्रदान की गई है।
साथ ही दो बच्चियों की पढाई का पूरा खर्च PIL पावर प्लांट उठाएगा। दोनो बच्चियों की पढ़ाई पूरी होने पर नौकरी भी दी जाएगी। तब जाकर जिला अस्पताल में चल रहे हंगामे का मामला शांत हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
