कोरबा
बिरदा सरपंच पहुंचा एसपी कार्यालय और आजाक थाना, जनपद सदस्य ममता राठौर के पति दामोदर राठौर पर प्रताडऩा एवं जबरन वसूली का आरोप
कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरदा के सरपंच भैय्याराम बियार कुछ पंचों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आजाक थाना पहुंचकर क्षेत्र के जनपद सदस्य अगारखार निवासी श्रीमती ममता राठौर एवं उसके पति दामोदर राठौर पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच श्री बियार ने एसपी और आजाक थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जब से वह सरपंच बना है, तब से जनपद सदस्य पति दामोदर राठौर द्वारा पंचायत के हर कार्यों को स्वयं कराने का दबाव बनाता है और कार्य स्वयं सरपंच द्वारा कराये जाने पर अवैध पैसों की मांग करता है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताडि़त होने का जिक्र किया है।
सरपंच ने ज्ञापन में आगे लिखा है कि जनपद सदस्य पति दामोदर राठौर द्वारा भयादोहन किया जाता है और कहता है कि हम लाखों रूपए खर्च कर चुनाव जीते हैं और इसकी भरपायी पंचायतों से ही करनी पड़ेगी और पंचायत के हर कार्यों को करने दबाव बनाता है। पंचायतों के कार्य न देने पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाता है और कहता है कि जितने भी काम होंगे, सबका कमीशन चाहिए।
हर कार्यों की करता है शिकायत
सरपंच भैय्याराम बियार ने दिव्य आकाश प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि दामोदर राठौर को कमीशन न दिए जाने के कारण वह हर कार्यो में बाधा डालता है और कार्य करने नहीं देता। कार्य पूर्ण होने के बाद वह हर कार्यों की शिकायत आरईएस और जनपद पंचायत में करता है। उन्होंने बताया कि मैंने हर कार्यों को गुणवत्तापरक कराया है, इसके बावजूद भी दबाव बनाने के लिए हर कार्यों की शिकायत करता है। शिकायत में जांच भी होती है और अधिकारियों ने हर कार्यों को अब तक सही ठहराया है। जांच उपरांत आरईएस के एसडीओ द्वारा मूल्यांकन करने और पूर्णता प्रमाणपत्र जारी करने के बाद भी जनपद पंचायत द्वारा जारी राशि को रोकने का प्रयास दामोदर राठौर द्वारा किया जाता है, जिसके कारण कई कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है, जिसके कारण मुझे मटेरियल और मजदूरों को स्वयं के पैसे से भुगतान करना पड़ता है,जिसके कारण मेरी आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो रही है।
धमकी देने का भी आरोप
सरपंच भैय्याराम बियार द्वारा सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि दबाव मेंंंंंं मैं नहीं आया तो कई तरह से धमकी भी देता है, जिसके कारण मुझे कभी-कभी अनहोनी का अंदेशा भी बना रहता है और मैं दहशत में जीने को मजबूर हूं। उन्होंने एसपी और आजाक थाना के न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि मामले की जांच कर लें और दोषी पाये जाने पर दामोदर राठौर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर मुझे भयमुक्त बनाएं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में जो खर्च हुआ है, उसे सूद समेत तुमसे ही वसूलना है और पैसा नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
कई पंचायतों में आदिवासी सरपंचों का दोहन
बिरदा सरपंच भैय्याराम बियार जागरूक होने के कारण एसपी कार्यालय और आजाक थाना पहुंचने की हिम्मत जुटा पाया और बिरदा का मामला प्रकाश में आया। इस तरह जिले की कई पंचायतों में आदिवासी सरपंचों का दोहन रसूखदार लोग कर रहे हैं और भोले भाले आदिवासी सरपंच प्रताडि़त हो रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी के खिलाफ बोलने से कतराते हैं।

कोरबा
एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ
बिलासपुर/कोरबा। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में दिनांक 16.06.2026 को शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।
विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
कोरबा
लायंस क्लब कोरबा ने अपने दो स्कूलों, लायंस स्कूल सीतामढ़ी और लायंस स्कूल टी.पी. नगर में ‘शाला प्रवेशोत्सव’ मनाया
कोरबा। लायंस क्लब आॅफ कोरबा द्वारा दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार को लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी. नगर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बच्चों को गिफ्ट, चॉकलेट देकर व तिलक लगाकर मनाया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

इस दौरान लायंस स्कूल टीपी नगर के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल व लायंस स्कूल सीतामढ़ी के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन संतोष खरे, प्राचार्य द्वय रमेश शर्मा व जी.आर. हंस एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कोरबा
युवा कांग्रेस ने टोल प्लाजा की मनमानी पर मोर्चा खोला:CG-12 वाहनों को टोल फ्री करने,कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग,NHAI को सौंपा ज्ञापन
कोरबा। कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं की कार्यप्रणाली को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, दीपक वर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने टोल प्लाजाओं की मनमानी, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी कड़ा विरोध जताया।

स्थानीय वाहनों को टोल से छूट देने की मांग
युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा आदिवासी और किसान बहुल जिला है। किसानों और ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है, लेकिन चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजा में हर बार शुल्क देना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि वाहन खरीदते समय नागरिक पहले ही रोड टैक्स का भुगतान करते हैं, ऐसे में घरेलू और स्थानीय वाहनों से बार-बार टोल वसूली उचित नहीं है।
टोल कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टोल संचालक केवल शुल्क वसूली पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं टोल प्लाजा के आसपास अवैध पार्किंग और अतिरिक्त वसूली से भी सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

युवा कांग्रेस ने NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ओवरलोड वाहनों में मिलीभगत की जांच की मांग
ज्ञापन में ओवरलोड राखड़ वाहनों के अवैध परिवहन में टोल कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।
युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
दुर्घटनाओं के लिए FIR की मांग
संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर टोल कंपनी और संबंधित प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। ज्ञापन में सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर टोल मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी शामिल है।
मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन
NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और युवा नेता दीपक वर्मा ने कहा कि यदि CG-12 पासिंग वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल से छूट नहीं दी गई, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और ओवरलोड वाहनों के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तथा दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज नहीं की गई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
