Connect with us

कोरबा

ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन 4 नवंबर को

Published

on

विधानसभा कोरबा के बीयू मशीनों का रेंडमाइजेशन पश्चात स्ट्रांग रूम में किया जाएगा शिफ्ट

कोरबा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभावार ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों द्वितीय रेंडमाइजेशन 04 नवंबर 2023 को प्रात: 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधितो को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -21 कोरबा के लिए बीयू मशीनों का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन के पश्चात 04 नवम्बर 2023 को दोपहर 02 बजे जिला कार्यालय कोरबा के वेयरहाउस को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा एवं उसके बाद बीयू मशीनों को झगरहा स्थित आईटी कॉलेज में विधानसभा कोरबा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखने हेतु परिवहन किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 4 मौतें, 37 घायल:ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, ट्रक ने दोस्तों को कुचला, सिर फटने से गई जान

Published

on

बस्तर/कोरबा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। बस्तर में शादी से लौट रही ग्रामीणों से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में 2 महिलाओं की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मामला घोटिया थाना क्षेत्र का है।

वहीं, कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया, सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा में ट्रक से टक्कर के बाद युवक का सिर फट गया था।

कोरबा में ट्रक से टक्कर के बाद युवक का सिर फट गया था।

दोनों दोस्त राशन का सामान लेने गए थे, लौटते समय ट्रक ने कुचल दिया।

दोनों दोस्त राशन का सामान लेने गए थे, लौटते समय ट्रक ने कुचल दिया।

बस्तर में पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हुई है।

बस्तर में पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हुई है।

केस- 1 बस्तर में पिकअप पलटी

पहली घटना बस्तर के घोटिया थाना क्षेत्र की है। जहां सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार गांव के अन्य लोगों के साथ सोमवार को नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत रेंगाबेड़ा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

सभी लोग मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह पिकअप में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान ढाबामारी के पास ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया, जिससे तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि लोग इधर-उधर फेंका गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों में बच्चे भी शामिल

हादसे में सुलो मंडावी (45) और मिटको मंडावी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 37 ग्रामीण घायल हो गए, इनमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पिकअप सवार अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पिकअप सवार अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घायलों को किया गया रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है।

पुलिस बोली- ओवरलोडिंग की जांच की जा रही

बताया जा रहा है कि पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस घटना को लेकर घोटिया थाना का कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ओवरलोडिंग की बात सामने आई, जिसकी जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

कोरबा पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

केस- 2 कोरबा में ट्रक ने दोस्तों को कुचला

दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम घुंचापुर का रहने वाला कृष्णा दास (22) और साखो गांव रहने वाले बिहारी लाल यादव (23) दोस्ते थे। दोनों सोमवार शाम को कटघोरा गए हुए थे। कृष्णा राशन दुकान में काम करता है, वह अपने दुकान के लिए सामान लेने गया था।

मंगलवार सुबह सामान लेकर वापस लौट रहे थे, तो जेंजरा बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच में जुट गई है।

कटघोरा पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने पात्र बांटे

Published

on

कोरबा/बालको नगर। मानव सेवा मिशन संस्था ने गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने का पात्र लोगों को बांटा। इसके साथ ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम कॉलोनी परिसर के मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास में बालिकाओं को शिक्षण सामग्री बांटी गई।

दैनिक उपयोग के लिए जरूरी सामान की खरीदी करने नगद देकर सहयोग किया गया। बालको संयंत्र में कार्यरत कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों की संस्था मानव सेवा मिशन है, जो सेवाभावी कार्यों से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से बेजुबान पशु-पक्षियों की मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने लोगों को पात्र का वितरण किया है।

Continue Reading

कोरबा

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पाएंगे लोग

Published

on

कोरबा। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के प्राचीन ज्योतिर्लिंग को कोरबा लाया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साधकों द्वारा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कोरबा समेत अन्य जिलों के लोग कर पाएंगे। बताया गया है कि यह ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला और अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह वेरावल के पास, अरब सागर के तट पर स्थित है।

जानकार बताते हैं कि यह 1000 साल पुराना ज्योतिर्लिंग है, जो सोमनाथ मंदिर में सबसे पहले स्थापित किया गया था। इसे 24 अप्रैल को शहर के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसकी तैयारी बैठक में पिछले दिनों हुई। उपस्थित साधकों ने दर्शन कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तय कर अधिक से अधिक लोगों को दर्शन लाभ कराने का प्रयास कर रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के पदाधिकारियों की बैठक रविशंकर शुक्लनगर में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677