कोरबा
बलोदा बाजार हिंसा …जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी-कंवर

कोरबा। बलोदा बाजार जिले की घटना एवं घटना के उपरांत प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा अपेक्षा अनुरूप निर्णय न लेकर निरीह एवं आमजनमानस को लगातार परेशान किए जाने को लेकर एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन सुभाष चौक निहारिका के समीप किया गया।
कटघोरा पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी। भाजपा सरकार के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये है। नागरिक और समाज का हौसला बनाये रखना और कोई घटना हो उससे पहले सख्ती से कार्यवाही करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा सरकार सभी पैमानों और बिंदु में असफल हुयी है।
सभा को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने कहा कि सतनाम समाज शांति का पुजारी है । गुरु घासीदास के अनुयायी होने के नाते हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं। और आज भाजपा सरकार समाज के साथ षड्यंत्र करके छल कर रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर श्रीमती सपना चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलोदा बाजार की घटना इस सरकार की नाकामी का नतीजा है । छत्तीसगढ़ में जब भी पुलिस के द्वारा आम जनता किसानों एवं आदिवासियों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया या गोलीकांड किया गया। तब तब भाजपा की सरकार रही है । भाजपा हमेशा आम जनता का दमन करती रही है।
कार्यक्रम आयोजन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि बलौदाबाजार प्रकरण में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन आयोजनकर्ता, टेंट लगाने वाले, भोजन व्यवस्था वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है? वो पुलिस के नाक के नीचे बैठे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर बात करते तो कोई रास्ता निकल जाता और जो जानकारी है उसको साझा करते।
धरना प्रदर्शन आयोजन के सहप्रभारी हरीश परसाई ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार से बलोदा बाजार घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है और निर्दाेष लोगों को जो पुलिस ने पकड़ के रखा है उन्हें छोड़ने की मांग करती है तथा गिरौधपुरी एवं बलौदा बाजार के असल दोषियों को पकड़ने की मांग करती है साथ ही साथ हम पुलिस से भी या मांग करते हैं कि वह सार्वजनिक करें
श्यामसुंदर सोनी,नारायण प्रसाद कुर्रे, महेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, देवप्रसाद रत्नाकर, पुष्पा पात्रे, राकेश पंकज, विकास सिंह (विक्की), यु आर महिलांगे, सनीस कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने किया और आभार प्रदर्शन संतोष राठौर ने किया।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप उषा तिवारी, देवप्रसाद रत्नाकर, रामकुमार सिंह राठौर, मुकेश राठौर, सुरेश सहगल, रवि खुंटे, विरेन्द्र चंदन, बुद्धेश्वर प्रसाद चौहान, विजय आनंद, अश्वनी पटेल, दीपक टण्डन, प्रशांत सिंह, नारायण लाल कुर्रे, गंगाराम भारद्वाज, टेकराम श्रीवास, बिसाहूराम कुम्भकार, संजू अग्रवाल, बसंत कुमार चन्द्रा, आरिफ खान, त्रिवेणी मिरी, गीता गभेल, द्रोपदी तिवारी, हाजी इकबाल दयाला, रवि पी सिंह, अशोक नारंगे, संतोष कुमार यादव, हीरालाल गोस्वामी, जनमपुरी गोस्वामी, लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, अरमान, सच्चिदानंद राय, के एल मिश्रा, के ए नरसिंहा, शशी अग्रवाल, रवि पी सिंह, रूपा मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, प्रदीप राम जायसवाल, मो. यूनूस मेमन, डॉ. गोपाल यादव, राजेन्द्र सूर्यवंशी, चंद्रकुमार पाण्डेय, महेन्द्र सिंह चौहान, रामकुमार चन्द्रा, पवन कुमार चौहान अनवर रजा, सुखसागर निर्मलकर, अभय सिंह, गणेश दास महंत, किसन श्रीवास, अरविंद सिंह, लक्ष्मीनारायण देवांगन, मनहरण कुमार राठौर, गजानंद प्रसाद साहू, पवन विश्वकर्मा, शकील अंसारी, वीरू मांझी, गोलू, संजय यादव, संतोष कुमार गोंड, छबिराम, विजय कुमार, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, टिंकी मानिकपुरी, हमीदुनू, रेशमा बेगम, शैलेन्द्र सिंह, संतोष लांझेकर, लक्ष्मी बंछोर, अर्चना उपाध्याय, सुभाष, गनेश राम बघेल, लखन लाल सहीस, लक्ष्मी महंत, मुन्नी नायक, कुंजबिहारी साहू, विरेन्द्र कुमार राठौर, श्यामा सारथी, मोंगरा चतुर्वेदी, रंजीता सारथी, सुशीला महंत, शीला वर्मा, दिलेश्वरी देवांगन, सुमित्रा शर्मा, प्रमिला वर्मा, रानी रामबाई महंत, मनिषा, इतवारा शर्मा, ममता शर्मा, पुनीबाई कुर्रे, संगीता बरेठ, जगर बाई नामदेव, गिन्ती देवी, राजेश्वरी, गनेशी महंत, किरण महंत, बुधवारा बाई पटेल, नेतादून विद्या नामदेव, मंजू नामदेव, चमरिन नामदेव, रेनु साहू, सुभावती साहू, ममता साहू, मंजू साहू, रोशनी बघेल, नानबाई बघेल, अनिता सारथी, सरिका सिंह, रिता साह, रिया यादव, लीलावती, शिवकुमारी सारथी, सुमन साहू, पंचराम सारथी, कुमार बघेल, चेतन साहू, मंजू नामदेव, मधु नामदेव, बंसती महंत, दामिनी नेताम, नंदनी महंत, चन्द्रिका चौहान, मीरा देवी, हीरा चौहान, कुन्ती महंत, रजनी चौहान, बिन्दू चौहान, मोंगरा बाई, पुष्पा महंत, अमिना, कान्ति बाई, चांदनी साहू, अकती चौहान, सत्यम, रंभन दास, मीरा महंत, संगीता जांगडे, श्यामबाई खंटे, राजेन्द्र महंत, अजय दीवान उपस्थित थे।
कोरबा
जिला पंचायत में स्थायी शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
विद्यालयों के सुचारु संचालन, शिक्षकों की नियुक्ति एवं छात्रावास व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में स्थायी शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थायी शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल ने की। बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ताम्रेश्वर उपाध्याय ने जिले के विद्यालयों के पुनः संचालन, विद्यार्थियों के प्रवेश एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं सरस्वती साइकिल योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

बैठक में मानदेय शिक्षकों एवं भृत्यों की नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रगति पर है तथा इस माह के भीतर नियुक्तियां पूर्ण कर ली जाएंगी। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ ऐसे अतिशेष शिक्षक जिन्होंने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनके स्थान पर मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कलेक्टर से अनुमति प्राप्त की जाएगी।
सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं उल्लास कार्यक्रम की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई।

बैठक में स्थाई शिक्षा समिति की अध्यक्ष सहित समिति सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया एवं विद्वान सिंह मरकाम ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे, इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, खेल अधिकारी दीनू पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी गभेल, के.आर. टंडन सहित शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा
कटघोरा के तालाब में सफाई के दौरान हादसा:जलकुंभी में फंसकर ग्रामीण की डूबने से मौत, 2 घंटे बाद शव बरामद
कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित प्रसिद्ध गणेश तालाब में सोमवार को सफाई के दौरान एक हादसा हो गया। तालाब में जलकुंभी हटाने उतरे 50 साल के ग्रामीण श्यामलाल सारथी की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, पंचायत की ओर से छुरी गणेश तालाब की सफाई का काम ठेके पर दिया गया था। श्यामलाल सारथी अपने पांच अन्य साथियों के साथ तालाब में सफाई के लिए उतरा था। सफाई करते हुए श्यामलाल तालाब के बीच वाले हिस्से तक पहुंच गया, जहां जलकुंभी और कीचड़ काफी घना था।
इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह घनी जलकुंभी में उलझ गया। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण वह पानी में समा गया। हादसे के तुरंत बाद साथियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

2 घंटे के बाद शव बरामद
कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कोरबा से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तालाब के बीच से श्यामलाल का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की जांच
पुलिस ठेकेदार और पंचायत कर्मियों से पूछताछ कर रही है कि सफाई के दौरान सुरक्षा के उचित इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों को बिना लाइफ जैकेट और रस्सी के तालाब में उतारा गया था। पुलिस लापरवाही के पहलू से भी मामले की जांच कर रही है।
कोरबा
रेलवे साइडिंग की धूल से परेशान ग्रामीण, खोला मोर्चा:सैकड़ों लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, बंद करने की मांग
कोरबा। कोरबा में SECL सुराकछार की रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली कोयले की धूल के कारण वार्ड 65 प्रेम नगर सहित आसपास के पांच गांवों के निवासी परेशान हैं। हवा चलने पर पंखा दफाई, भेरोताल, सुरा कछार और भक्तु दफाई तक महीन कोल डस्ट फैल जाती है, जिससे दमा, खांसी, सांस और आंखों से संबंधित बीमारियां बढ़ गई हैं।

इस समस्या से परेशान होकर सोमवार को नगर निगम पार्षद प्रेम कुमार साहू और सैकड़ों ग्रामीणों ने पंखा दफाई रेलवे फाटक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सुराकछार भूमिगत खदान की रेल साइडिंग पर प्रतिदिन भारी वाहनों से कोयला गिराया और लोड किया जाता है।
प्रबंधन की ओर से साइडिंग और सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे धूल सीधे हवा में मिल जाती है। पार्षद प्रेम साहू ने पूर्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर साइडिंग बंद करने की मांग की थी। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुना।

कलेक्टर को पत्र लिखकर साइडिंग बंद करने की मांग की थी।
फाटक पर चटाई बिछाकर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी सुबह से ही फाटक पर चटाई बिछाकर बैठ गए और ‘धूल मुक्त गांव, स्वस्थ जीवन’ के नारे लगाए। पार्षद प्रेम साहू ने बताया कि जब तक साइडिंग पर 24 घंटे वाटर स्प्रिंकलर, मिस्ट गन और फॉग कैनन नहीं लगाए जाते, कोयला लोडिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने गांवों में स्वास्थ्य शिविर और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। ग्रामीणों के अनुसार धूल के कारण उनके घरों की छतें, कपड़े और खाने-पीने की चीजें तक काली हो जाती हैं और बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं।

रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली कोयले की धूल के कारण लोग परेशान हैं।
मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी
चक्काजाम की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और SECL प्रबंधन से बातचीत का आश्वासन दिया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पार्षद प्रेम साहू ने स्पष्ट किया कि लिखित आश्वासन और ठोस कदम उठाए बिना चक्काजाम समाप्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने पंखा दफाई रेलवे फाटक पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया।
कोयला धूल से गंभीर बीमारियों का खतरा
चिकित्सकों के अनुसार, कोयले की धूल में सिलिका और कार्बन के कण होते हैं, जो फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और फेफड़ों का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
