कोरबा
एआईसीसी सचिव सूश्री लैतफ्लांग ने ली कांग्रेसियों की बैठक, दी नई जिम्मेदारियां
बूथ कमेटी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा-सूश्री जरिता लैतफ्लांग
कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वालों को आगे लाया जाए-पूर्व मंत्री जयसिंह
कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान की समीक्षा उपरांत संगठनात्मक पूर्णता एवं संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समस्त ब्लाॅक, मंडल, वार्ड एवं बूथों में संगठनात्मक ढांचा को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने को लेकर एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी सूश्री जरिता लैतफ्लांग ने टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश के साथ जिम्मेदारी दिया ।

बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि संगठन में ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए ।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्लॉक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्हें मौका नहीं मिला, उन्हें आप आगे ला सकते हैं ।
कोरबा कांग्रेस प्रभारी विजय केशरवानी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में मतदान केन्द्रों (बूथ) की संख्या बढ़कर 27196 हो गया है । कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्त करना है । प्रत्येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्त करें ।
उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे जल्द ही ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त करें और ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलवार प्रभारी नियुक्त करें । ब्लॉक और मंडल कमेटी का गठन जल्द करेंगे । हमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रतिबद्ध ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए, जो हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं ।

बैठक को श्रीमती बबिता मैडम, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, पी सी सी सचिव विकास सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, नत्थुलाल यादव, सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, जिला उपाध्यक्ष धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अशोक लोध, आरिफ खान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहु, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, मनीराम साहु, मनहरण राठौर, रमेश जायसवाल, राजकुमार जोशी, अनुराग मोहितनाथ, सचिव डी आर नेताम, संजीव अग्रवाल, संतोष यादव, शत्रुहन श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, राजेन्द्र तिवारी, ए डी जोशी, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्वनी पटेल, सुरती कुलदीप, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, पार्षद अनुज जायसवाल, बद्री किरण, रवि चंदेल, सुभाष राठौर, मस्तुल कंवर, गीता गभेल, नारायण कुर्रे, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, राजेन्द्र सूर्यवंशी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये ।
कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया एवं आभार पूर्व अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश परसाई, मनोज चौहान, रवि खुंटे, सुरेश पटेल, यशवंत चौहान, रम्हन दास, अनवर रजा, पुष्पा पात्रे, संजू पैकरा, द्रौपति तिवारी, शांता मंडावे, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, चित्रलेखा चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, शशि पटेल, कुंजबिहारी साहु, डॉ.रामगोपाल यादव, चंद्रकुमार निर्णजक, चंद्रकुमार पाण्डेय, राजकुमार ग्यानचंदानी, अवधेश लाठिया, अजय दिवान, उतरा अहिरवार, पांचो बाई, गणेश दास महंत, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, सोनू सिंह, मुन्ना खान, पवन चौहान, भीम लाल भैना, सत्यप्रकाश साहु, अनिरूद्ध तिवारी, रविशंकर बरेठ, अनिल कुमार सिंह, निर्मल साहु, प्रेमलाल साहु, पंचराम निराला, अमर सिंह कंवर, फरियाद अली रिजवी, लक्ष्मी यादव, रवि कुमार टोप्पो, सलमान रजा, सुखनंदन सोनकर, हीरालाल साहु, अमर सिह कंवर, बबलु खाण्डे, मोहन कुमार आदि उपस्थित थे ।


कोरबा
कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया:खाली घर देख कर चोरी करते थे, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपी सुने मकानों की रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे। इनमे एक महिला सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
रामपुर सिविल लाइन थाने में 2 चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। जहां परिवार शादी समारोह में गया था। तब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। तीसरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जहां आरोपियों ने कैश और जेवर चुराए थे।

बरामद हुआ चोरी का सामन
सुनसान घर देख देते थे चोरी को अंजाम
थाना सिविल लाइन रामपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पीड़ित अमित दिवाकर और नंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च 2026 को वे परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। लौटने पर उनके घरों के ताले टूटे हुए मिले।
घरों से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही महिला सुमित्रा रात्रे (28 वर्ष), निवासी बेन्द्रकोना को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और बाकि सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सुमित्रा रात्रे के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार महिला चोर
इसी तरह की चोरी में 3 और चोर पकड़े गए
इसी तरह, मानिकपुर में भी घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आकाश मरावी (19 वर्ष), रोहित शर्मा (19 वर्ष) और निखिल वर्मन (21 वर्ष) नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सामान और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मिलकर इन मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


कोरबा
कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में युवक का शव मिला:फोन नहीं उठाने पर पहुंचे परिजन, क्वार्टर में मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 वर्षीय मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया।

फोन न उठाने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
बताया गया है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे और रिटायरमेंट के बाद वे दूसरे मकान में चले गए थे। इमानुएल तांडी अक्सर इस क्वार्टर में आता-जाता था और कभी-कभी यहीं रुक जाता था। परिजनों को लगा कि वह क्वार्टर में ही सो रहा होगा।
जब कई बार फोन करने पर भी उसने जवाब नहीं दिया, तो परिजन क्वार्टर पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया, जहां इमानुएल मृत अवस्था में पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर इमानुएल के माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे। इमानुएल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इमानुएल तांडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैमरामैन के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।


कोरबा
कोरबा पुलिस लाइन दफ्तर में मिला 4 फीट का कोबरा:अलमारी के पीछे बैठा था सांप, स्नैक कैचर ने जंगल में छोड़ा
कोरबा। कोरबा के रक्षित केंद्र पुलिस लाइन दफ्तर में रविवार को तब हड़कंप मच गया जब एक अलमारी के पीछे 4 फीट लंबा कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा मिला। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी की टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्नैक कैचर की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, जब अलमारी खोली गई तो सांप की फुंकार सुनाई दी, जिससे उसकी मौजूदगी का पता चला।
कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस लाइन क्षेत्र नर्सरी से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां सांप निकलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।
स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोबरा सांप बेहद खतरनाक और जहरीला होता है। हालांकि, इसकी एक खासियत यह भी है कि यह जल्दी किसी पर हमला नहीं करता। छेड़छाड़ करने या अचानक पैर लगने पर ही यह हमला करता है, जिससे मौत भी हो सकती है।
सांप बिच्छू के काटे जाने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े
सारथी ने यह भी बताया कि सांप या बिच्छू के काटने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर अंधविश्वास के चक्कर में झाड़-फूंक करने लगते हैं, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता और जान चली जाती है। इसे लेकर वन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उनकी टीम भी रेस्क्यू के दौरान लोगों को जागरूक करती है।
उन्होंने बताया कि कई बार सर्पदंश के शिकार होने के बाद लोग सांप को मार देते हैं या उन्हें बंधक बनाकर रखते हैं, जो वन अधिनियम के तहत अपराध है। सांपों के संरक्षण को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाता है।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
