Connect with us

कोरबा

कोरबा नगर पालिका निगम में हंगामे के बीच 1 वोट से पास हुआ 904 करोड़ का बजट, विपक्ष ने दिखाया जादू का पिटारा!

Published

on

कोरबा। नगर पालिका निगम की बहुप्रतिशत सामान्य सभा का शुक्रवार का आयोजन हुआ, जहां पक्ष और विपक्ष की तीखी नोक झोंक और हंगामें के बीच शहर विकास के लिए 904 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट पारित किया गया। सत्ता पक्ष ने शहर के विकास के मद्देनजर जनहितैषी बजट करार दिया जबकि विपक्ष ने इसे नगर पालिका निगम में काबिज कांग्रेस की सत्ता का दुरुपयोग कर जनविरोधी बजट पारित करने का आरोप भी लगाया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने कार्यकाल का पांचवा और अंतिम बजट पेश किया, इसमें सभी वार्ड में सड़कों को मरम्मत, चौक-चौराहा का कायाकल्प, सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निपटारा पर जोर दिया गया है। इस साल भी नगर निगम ने कर में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। टैक्स को ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया सभी वार्डों में शुरू करने की बात भी हुई है।

भवन के नाम को लेकर पक्ष विपक्ष में नोक झोंक

नगर निगम में सामान्य सभा की कार्रवाई नवनिर्मित पंडित जवाहरलाल नेहरू भवन में हुई। सभा शुरू होते ही पक्ष-विपक्ष के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने निगम के नए सभागार के नामकरण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई, तब महापौर ने कहा कि सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर नए हॉल का नामकरण किया गया है। इसके बाद एक-एक कर सभी एजेंडों पर चर्चा शुरू हुई।

बजट में इन कार्यों पर फोकस

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 904 करोड़ 78 लाख रुपए का बजट पेश किया गया है. बजट का अधिकांश हिस्सा शासकीय योजना के क्रियान्वयन, नगर निगम में सड़कों की मरम्मत, नालियों का निर्माण और साफ-सफाई, जलप्रदाय, स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे। बीते वर्ष में निगम के पास 370 करोड़ रुपए का प्रारंभिक अवशेष है। बजट भाषण के बाद महापौर ने सभा से इस बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृत करने का आह्वान किया। सभापति के एक वोट से पारित हुआ बजट

बजट प्रस्ताव आते ही विपक्षी पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया. कहा गया कि इस बजट में शहर के विकास को लेकर कुछ भी नही है। भारी हंगामा और शोर-शराबा के बीच सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बजट के पक्ष और विपक्ष में पार्षदों का राय जानने के लिए मत विभाजन कराया। कांग्रेस की तरफ से बजट के समर्थन में 26 पार्षदों ने हाथ उठाया। विपक्ष के भी 26 पार्षदों ने बजट का विरोध किया। तब सभापति ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बजट के पक्ष में अपना वोट दिया, तब जाकर बजट पारित हुआ।

नेता प्रतिपक्ष ने जादुई पिटारा दिखाया

सदन में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल महापौर को घेरने के लिए जादुई पिटारा नाम का एक बॉक्स लेकर पहुंचे थे। बॉक्स में गंदा पानी, राखड़ और कचरा भरा था। हितानंद ने कहा कि जनता इन सब से परेशान हैं। लेकिन महापौर समस्या से शहर के लोगों को निजात नहीं दिला पा रहे हैं। सत्ता पक्ष में अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जनविरोधी बजट पारित कराया है। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा- हैरानी वाली बात यह है कि बजट में महापौर ने दिखाया कि उनके पास पिछले साल के 370 करोड़ रुपए बचे हुए हैं. जबकि हमारे पार्षद जब किसी विकास कार्य का प्रस्ताव लेकर जाते हैं, तो फंड का रोना रोया जाता है। यह बेहद आपत्तिजनक है। इसी तरह भाजपा के पार्षद नरेंद्र ने कहा कि बजट में कुछ भी खास नहीं है। यह पूरी तरह से झुनझुना थमाने वाला बजट है। जिसमें कोई खास बात नहीं है। 800 करोड़ 900 करोड़ का ढिंढोरा पीटा जाता है। लेकिन धरातल पर 8 करोड रुपए भी खर्च नहीं किए जाते. कोई काम नहीं होता, इसलिए निगम का बजट पूरी तरह से फिसड्डी ही है। शहर के विकास को ध्यान में रखकर बनाया बजट

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि ठशहर के विकास को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है। जिसमें संधारण, मरम्मत के काम होंगे, खेलकूद के लिए राशि का आवंटन किया गया है। सौंदर्यीकरण के साथ ही सड़क, नाली और पानी के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। शहर के विकास के लिए बजट तैयार किया गया है। जिसे सर्वसम्मती से पारित किया गया। सत्ता पक्ष के ही पार्षद सुरेंद्र जायसवाल ने सदन में जल आवर्धन योजना का काम करने वाले ठेकेदार को पूर्णता प्रमाण पत्र दिए जाने पर सवाल उठाया। जायसवाल ने कहा कि काम पूरा किए बिना ही भिलाई के ठेकेदार को पूर्णता प्रमाण पत्र दे दिया गया है। इसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। इसके लिए अधिकारी के जवाबदेही तय करने की बात कही है. पक्ष विपक्ष सभी ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया है।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर को गिफ्ट किया जादुई पिटारा, गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा से जनता है त्रस्त, महापौर हैं मस्त, 5 प्रस्ताव भी गिरे

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के प्रयासों के बाद 11 माह बाद बुलाई गई सामान्य सभा आज खास रही। शहर के महापौर राजकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जादुई पिटारा दिया। जिसकी चर्चा कुछ समय से शहर में हो रही थी। इस जादुई पिटारे में गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा था। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कहा कि यह तोहफा शहर की जनता महापौर को काफी समय से लौटाना चाह रही थी। महापौर ने कोरबा शहर को 15 साल पीछे ढकेल दिया है। कांग्रेस के महापौर ने अपने कार्यकाल के साथ जनता को जनसुविधाओं के नाम पर गंदा पानी, राखड़, बजरी और कचरा ही दिया है। शहर की जनता महापौर की कार्यशैली से त्रस्त हो चुकी है। कमीशनखोरी की चर्चा हर वार्ड में होती है। एक नल कनेक्शन भी जनता को बगैर कमीशन के नही दिया जा रहा है। जनता महापौर से इस कदर त्रस्त हो चुकी है कि कुछ समय पहले बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण जनता ने उन्हें कचरा गोदाम में ही बंद कर दिया था। शहर में नालिया बजबजाती रहती हैं मगर महापौर अपने कक्ष में आराम फरमाते हैं। गर्मी आ चुकी है। शहर में साफ पीने के पानी के लिए लोग त्रस्त हैं। गंदा पानी, चारो ओर व्याप्त गंदगी से जनता बीमार पड़ रही है। मगर महापौर को इससे कोई सरोकार नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जादुई पिटारा शहर की सच्चाई को बयां कर रहा है। नगर निगम के महापौर लाखे दावे कर लें लेकिन जनता गंदा पानी, राखड़, बजरी और बजबजाती गंदगी से परेशान है।

भारी विरोध में 5 प्रस्ताव गिरे

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बताया कि मुस्लिम / क्रिस्चियन समुदाय हेतु कब्रिस्तान के लिए भूमि आबंटन, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना, प. दीनदयाल उपाध्याय व्यावसायिक काम्प्लेक्स भवन / हाल को लीज पर आबंटन सहित नगरीय निकायों में स्तिथ उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयो के समपत्तिकर से भारमुक्त किया जाने का प्रस्ताव गिर गया । सभापति ने की लोकतंत्र की हत्या

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बजट पेश होने के पश्चात सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की संख्या 26 थी, सभापति संवैधानिक पद पर है, उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करते हुए अपना वोट सत्ता पक्ष को दिया जो कि पूर्ण रूप से असंवैधानिक है ।

भारी गहमागहमी रही

सामान्य सभा प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा पार्षद दल ने उक्त सभागार के बाहर और अंदर परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास सभागार का बैनर लगाया, अंदर के बैनर को निगम के कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया, जिसके बाद गहमागहमी का माहौल रहा ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

19 अप्रैल को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा का स्थापना दिवस, प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी आएंगी

Published

on

कोरबा। 10 वर्ष पूर्व कोरबा शिक्षा जगत के लिए एक एतिहासिक दिन था, जब जिले के वनांचल क्षेत्र कोरबा-चाम्पा मार्ग खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में एक ऐसे विद्यालय का अभ्युदय हुआ, जो ग्रामीण एवं गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने का बीड़ा उठाया और सर्वोत्कृष्ट अंग्रेजी सीबीएसई माध्यम से शिक्षा देने लगा। आज यह विद्यालय कोरबा जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का सर्वोत्कृष्ट विद्यालयों में शुमार है और वटवृक्ष की तरह अपनी छाया में हजारों ग्रामीण एवं निर्धन बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना रहा है। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को कोरबा के जानेमाने समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल एवं उनकी टीम ने इस विद्यालय को सींचा और क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति का अद्भूत मिशाल पेश किया। सर्वशिक्षा विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा यहां हजारों बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों ने इस विद्यालय की पहचान को पुख्ता किया, जिसके कारण इस विद्यालय को 07 स्टार रैटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
19 अप्रैल 2026 को यह विद्यालय अपना 10वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री एवं राम तेरी गंगा मैली… फेम मंदाकिनी आएंगी और बच्चों के साथ 10वां स्थापना दिवस को सेलिब्रेट करेंगी। अतिथि के रूप में कोरबा के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के 10वां स्थापना दिवस को 19 अप्रैल 2026 रविवार को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय को भी आमंत्रित किया जा रहा है और संभवत: उनका भी सानिध्य हमारे विद्यालय को प्राप्त होगा। स्थापना दिवस को भव्यता से मनाया जाएगा, जिसमें बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति के अलावा कई मनमोहक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे और कोरबावासी अभिनेत्री मंंदाकिनी से रूबरू होंगे।
कौशिल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि!

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है और संभवत: हमारे विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

Continue Reading

कोरबा

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सघन चेकिंग अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही

Published

on

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दिनांक 14.03.2026 को कोतवाली पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। सूचना प्राप्त हुई कि इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी अश्वनी यादव पिता स्व. छौवरा यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) को अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा गौ माता चौक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

SECL Invites Applications for 1,600 Apprentices; Application Process Begins from 17 March

Published

on

Opportunities across engineering, management and technical disciplines

Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL), one of the largest coal-producing companies in India, has invited applications for the engagement of 1,600 apprentices for the year 2026–27. The apprenticeship training will be provided for a period of one year at SECL’s various underground and opencast mines as well as other establishments.

The initiative aims to provide industry-oriented practical training to young graduates and diploma holders from engineering, technical and general streams, enabling them to gain hands-on experience and enhance their future employment prospects.

As per the notification, 500 positions are available for Graduate Apprentices and 1,100 positions for Technician Apprentices. The opportunities are available in various disciplines including Mining, Civil, Electrical, Mechanical, Electronics & Telecommunication Engineering, as well as BBA, BCA, B.Com and B.Sc (Chemistry).

Notably, the highest number of positions—900—have been earmarked for Technician Apprentice (Mining Engineering), reflecting SECL’s focus on developing skilled manpower for the mining sector.

Discipline-wise Details of Apprentice Positions
Sl. No. Category of Apprentice Number of Positions
1 Graduate Apprentice (Mining Engineering) 200
2 Graduate Apprentice (Civil Engineering) 20
3 Graduate Apprentice (Electrical Engineering) 30
4 Graduate Apprentice (Mechanical Engineering) 30
5 Graduate Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 10
6 Graduate Apprentice (Administration – BBA) 25
7 Graduate Apprentice (Computer Application – BCA) 100
8 Graduate Apprentice (Commerce – B.Com) 50
9 Graduate Apprentice (Science – B.Sc Chemistry) 35
10 Technician Apprentice (Mining Engineering) 900
11 Technician Apprentice (Mining Survey) 40
12 Technician Apprentice (Civil Engineering) 40
13 Technician Apprentice (Electrical Engineering) 50
14 Technician Apprentice (Mechanical Engineering) 50
15 Technician Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 20
Total 1600

Interested and eligible candidates must first register on the NATS 2.0 portal (https://nats.education.gov.in/) and then apply online through the link available on the official SECL website (secl-cil.in). The online application process will remain open from 17 March 2026 to 31 March 2026.

For further details, candidates may refer to the detailed notification available on the SECL website under SECL Departments → Human Resource → HRD → Apprentice.

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677