कोरबा
कोरबा में गरजे अमित शाह- 30 टक्का, भूपेश कक्का
कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए आज शाम 05 बजे प्रचार थम गया। इसके पूर्व देश के गृहमंत्री अमित शाह कोरबा के घंटाघर ओपन थियेटर में जनसभा को संबोधित किया और प्रदेश के भूपेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भ्रष्टाचार की ओर इंगित करते हुए कहा कि 30 टक्का, भूपेश कक्का। अपने भाषण की शुरूआत श्री शाह ने इन शब्दों से की-यहां उपस्थित मेरे भाई-बहनों, मेरे जिगर टुकड़े युवा साथियों एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं उपस्थित सभी बड़े-छोटे सभी का ह्दय से स्वागत। इस बार तीन दिवाली मनानी है, एक दिवाली खुशियों के साथ मना ली, दूसरी दिवाली इससे भी खुशी वाली होगी, जब 03 दिसंबर को कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। तीसरी दिवाली 22 जनवरी को पूरे देश में और उल्लास के साथ मनायी जाएगी, जब अयोध्याया में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कोरबा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के पहले चरण में ही भूपेश कक्का साफ़ हो गये। अब दूसरे चरण में भी कांग्रेस का सफाया होगा और कमल खिलेगा। अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल से राम मंदिर को लटका रही थी, कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति से राम मंदिर को अटकाया है। आपने नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी को इसकी प्राणप्रतिष्ठा भी होने जा रही है। मोदी की गारंटी है 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनाओ, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सभी को बारी-बारी आयोध्या में राम लल्ला के दर्शन कराने वाली है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को न आदिवासी के कल्याण की पड़ी है न गरीब, न पिछड़े की पड़ी है। हजारों करोड़ो के घोटाले किये है। मैं छत्तीसगढ़ में जहाँ-जहाँ गया वहां सबने कहा 30 टक्का भूपेश कक्का। अमित शाह ने कहा कि, 2 प्रतिशत का घोटाला देखा, वेस्टलैंड का घोटाला देखा, सबमरीन का घोटाला देखा, जीप घोटाला देखा… लेकिन कभी गाय के गोबर का घोटाला नहीं सुना। भूपेश कक्का ने तो गाय का गोबर भी नहीं छोड़ा। गौठान घोटाला कर इन्होंने गौ माता का गोबर भी बेच खाया। शर्म करो भूपेश बघेल। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाई। जबकि मोदी ने देश की सुरक्षा को मजबूती दी है। वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस पार्टी ने धारा-370 को बचा कर रखा और आतंकियों को पनाह देती रही। आपने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने धारा-370 को समाप्त कर दिया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। अमित शाह ने कहा कि, ये छत्तीसगढ़, भगवान राम का ननिहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाया, लटकाया और भटकाया। मोदी जी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास भी किया और 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने जा रहे हैं। शाह ने आगे कहा कि, भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ को एक पिछड़ा राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था। रमन सिंह के शासन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया। भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनाकर रख दिया। जब भी कांग्रेस पार्टी को पैसा चाहिए…छत्तीसगढ़ सरकार का कार्ड स्वाईप करते थे और पैसा कांग्रेस पार्टी को जाता था। हजारों करोड़ रुपये के घपले-घोटाले किए। इस अवसर पर अमित शाह ने कमल में वोट देने की अपील की। मंच पर आते ही अमित शाह का महामाला से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, राजीव सिंह, गोपाल मोदी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हैं। मंच पर भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर और लखनलाल देवांगन भी उपस्थित थे।
कोरबा
बांकी मोगरा की दीपिका कश्यप ने कक्षा10 वीं में किया टॉप, सांसद प्रतिनिधि पहुंचे बधाई देने, विज्ञान में प्राप्त किए पूरे 100 अंक….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने दिनांक 29 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 शक्ति चौक निवासी बीकन इंग्लिश हायर सेकेंडरी विद्यालय की छात्रा दीपिका कश्यप ने जिले में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है।
दीपिका कश्यप ने विज्ञान में 100 अंक, गणित में 99 अंक, सामाजिक विज्ञान में 98 अंक, हिंदी में 95 अंक, संस्कृत में 90 अंक और अंग्रेजी में 86 अंक डिस्टेंस के साथ – कुल 600 में से 578 अंक 96.33% हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया हैं।

माता-पिता को दिया श्रेय
• दीपिका कश्यप ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय माता – किरण कश्यप, पिता – दिलीप कश्यप, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया।
बधाई देने पहुंचे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि – कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, वार्ड के पार्षद हेमंत साहनी, पार्षद राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष यशपाल कंवर, महिला नेत्री कौशल्या, कांग्रेसी प्रेम श्रीवास, कांग्रेसी फिरोज अनंत सभीं ने दीपिका को इस सफलता की बधाई देते हुए उपहार प्रदान किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

दीपिका कश्यप ने बताया कि भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर समाज व क्षेत्र की सेवा करना उनका लक्ष्य है, और मेरे इस सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत है।

दीपिका कश्यप के इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है, साथ ही पूरा क्षेत्र इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
कोरबा
नेशनल लोक अदालत का आयोजन: दुर्गेश को ट्राईसायकिल मिलते ही खिला चेहरा
कई मामलों का किया गया निराकरण
कोरबा। संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सीमा प्रताप चंद्र, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ. टी. सी.) कोरबा, कु. मयूरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, कु. डाली ध्रुव द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डिंपल सचिव, शिशुपाल सिंह सहायक ग्रेड दो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा रामसागरपारा वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाले दुर्गेश कंवर जिसे बचपन से ही विकलांग होने की वजह से चलने में दिक्कत होती थी, को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया।
दुर्गेश कंवर का आवागमन अब आसान होगा। ट्राईसायकिल मिलने पर दुर्गेश कंवर के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और अतिथियों का आभार जताया।


कोरबा
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राम सिंह अग्रवाल सम्मानित
रायपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया सम्मान
कोरबा। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा इकाई के चेयरमैन एवं समाजसेवी राम सिंह अग्रवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कोरबा में “चाचा नेहरू” के नाम से पहचान रखने वाले राम सिंह अग्रवाल को रेड क्रॉस समिति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।शिक्षासमारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

राम सिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में कोरबा जिले में रेड क्रॉस समिति की गतिविधियों को तेज गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में अब तक 1370 नए सदस्यों को रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़ा गया है। इसके साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित कार्यों के लिए मिले इस सम्मान पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने राम सिंह अग्रवाल को बधाई दी है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
