छत्तीसगढ़
बेटे चैतन्य से मिले भूपेश बघेल…बेटी-बहू भी साथ रहीं:पूर्व CM बोले-डरा-धमकाकर बदनाम करना चाहती है सरकार, पेड़ों की कटाई का विरोध करने पर गिरफ्तारी
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मिलने ED ऑफिस पहुंचे। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रही। भूपेश बघेल ने बताया कि बेटे से आधे घंटे मुलाकात हुई।
उन्होंने बेटे से कहा कि आज अगर तुम्हारे दादा जिंदा होते तो वह बहुत खुश होते, क्योंकि तुम्हारे दादा ने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जेल जाते रहे। तुम भी अब इस लड़ाई में शामिल हो। बघेल ने आगे कहा कि सरकार डरा-धमकाकर और बदनाम करके विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र राजनीति में साफ दिखाई देता है। जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने सीबीआई जांच नहीं होने दी। अब वे हर मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हर चुनाव में हार से उनका दिमाग भ्रष्ट हो गया है। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या कहें और क्या करें।
ED ऑफिस के बाहर की ये तस्वीरें देखिए-

पूर्व सीएम भूपेश बघेल बेटे चैतन्य ने मिलने ईडी ऑफिस पहुंचे।

भूपेश बघेल के साथ उनकी बेटी और चैतन्य की पत्नी भी साथ हैं।

ईडी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ईडी ऑफिस के बाहर बेटे से मिलकर आते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल।
अडाणी का विरोध किया इसलिए ED को भेजा- बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में पूरी कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है। चैतन्य बघेल के गिरफ्तार होने के बाद सबसे पहले कॉल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आया था। आज रात दिल्ली जा रहा हूं। मेरा कार्यक्रम पहले से तय था। 22 जुलाई को हम प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल होंगे।
बघेल ने कहा कि हम विधानसभा में अडाणी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने वाले थे। रायगढ़ के तमनार में पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। इसलिए सरकार ED के जरिए विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लोगों को डरा-धमका कर फंसाना चाहती है। लोगों को बदनाम करना इनका काम है।
बता दें कि 18 जुलाई को शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई थी। 22 जुलाई तक ED ने चैतन्य को रिमांड पर लिया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के ED ऑफिस के एक कमरे में चैतन्य को बंद कर रखा गया है। जहां अधिकारी केस से जुड़ी पूछताछ कर रहे हैं।

रायपुर के राजीव गांधी चौक में कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है।

18 जुलाई को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी ED।
एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले भूपेश
शनिवार (19 जुलाई) को इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। यहां भूपेश बघेल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद थे।
भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं को जबरन फंसाया जा रहा है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव को फंसाया गया। अब मेरे बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है, जो राजनीति में भी नहीं है। एक तरफ जंगल काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है।
पप्पू बंसल के बयान पर बेटे को अरेस्ट किया- बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि पप्पू बंसल खुलेआम ED दफ्तर आ रहा है, EOW ऑफिस आ रहा है। उसके बयान पर मेरे बेटे को अरेस्ट कर लिया। न हमें नोटिस मिला और न ही दफ्तर बुलाया। ED के अफसर आए और गिरफ्तार कर लेकर गए। अडाणी के खिलाफ आवाज उठाने पर ये कार्रवाई हुई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपक बैज ने कहा कि अगर ED, CBI, EOW जैसी कोई और एजेंसी हो, तो उन्हें भी कार्रवाई के लिए आना चाहिए। आज भूपेश बघेल के घर पर कार्रवाई हुई है। हमारे एक नेता कवासी लखमा जेल में हैं। देवेंद्र यादव जेल में सजा काटकर आए हैं।
बैज ने कहा कि इस तरह कांग्रेस नेताओं को डराकर हमारे कार्यकर्ताओं में यह संदेश दिया जा रहा है कि अगर भूपेश बघेल और बड़े नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है, तो दूसरे कार्यकर्ताओं को भी डरना चाहिए, लेकिन कांग्रेस हमसे डरने वाली नहीं है।
22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेशभर में नाकेबंदी करेगी
22 जुलाई को प्रदेश में कांग्रेस बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। सभी जिलों में हाईवे पर चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और बदले की कार्रवाई बताया है। भाजपा सरकार अडाणी के लिए जल-जंगल-जमीन की लूट में सहभागी बनी हुई।
कांग्रेस ने कहा कि सरकार के संरक्षण में अडाणी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है। उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्रवाई कराती है। कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्रवाई का विरोध करेगी।
प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों, प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों में 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्काजाम कर अडाणी के लूट के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।
जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।
ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
