Connect with us

छत्तीसगढ़

बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी…हाईकोर्ट में छुट्टी के दिन सुनवाई:कोर्ट ने रेलवे GM से शपथ पत्र मांगा, पूछा- दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के बर्थडे सेलिब्रेशन और शराब-चिकन पार्टी पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार (23 अक्टूबर) को छुट्टी के दिन भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट ने रेलवे जोन के महाप्रबंधक से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है। साथ ही पूछा है कि मामला सामने आने पर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। केस की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

बिलासपुर में बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों के मेट के ऊपर शराब-कबाब पार्टी की गई थी।

बिलासपुर में बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों के मेट के ऊपर शराब-कबाब पार्टी की गई थी।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, कुछ दिन पहले बिलासपुर रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी ने अपना और साथी कोच देवेंद्र यादव का जन्मदिन बॉक्सिंग क्लब में मनाया था। इस बर्थ-डे सेलिब्रेशन में दोनों अफसरों ने अपने साथी कोच और खिलाड़ियों को भी बुलाया।

इस मौके पर सभी ने मछली फ्राई और चिकन बनाया, जिसके बाद बॉक्सिंग रिंग में ही जमकर बीयर और शराब पी। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराई, जिन्हें कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वायरल हो रही तस्वीरों में अधिकारी हाथ में शराब से भरी बोतल और गिलास दिखाते नजर आए। जिस पर खिलाड़ियों का कहना था कि जिस बॉक्सिंग रिंग की हम पूजा करते हैं, उसे अफसरों ने मयखाना बना दिया।

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों के मेट के ऊपर मछली-चिकन रखा हुआ है। बताया जा रहा है बिना अनुमति के जोन के स्पोर्ट्स प्रभारी ने बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था।

रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी ने अपना और साथी कोच देवेंद्र यादव का मनाया जन्मदिन।

रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी ने अपना और साथी कोच देवेंद्र यादव का मनाया जन्मदिन।

खिलाड़ियों के मेट को बनाया सेंटर टेबल

पार्टी के दौरान खेल अधिकारियों ने टेबल की जगह खिलाड़ियों के मेट का उपयोग किया। चारों तरफ कुर्सियां लगाई गईं और बीच में सेंटर टेबल की तरह मेट रख दिया। इसके ऊपर शराब से भरी गिलास, बीयर की बोतल और चखना रखा गया और घंटों तक पार्टी की गई।

पार्टी में बॉक्सिंग कोच भी शामिल

बॉक्सिंग रिंग में चल रही पार्टी में अलग-अलग खेलों के साथ बॉक्सिंग कोच नागू भी पहुंचे थे। इसके अलावा गर्ल्स कोच देवेंद्र यादव, असिस्टेंट कोच सुमित, बॉयज कोच श्रवण बिस्नोई, असिस्टेंट कोच नितिन साक्या, खिलाड़ी विकास ठाकुर और अन्य खेल विभाग के लोग पार्टी में शामिल थे।

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर शुरू की सुनवाई।

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर शुरू की सुनवाई।

हाईकोर्ट ने GM से शपथपत्र के साथ मांगा जवाब

इस मामले के बाद हाईकोर्ट में छुट्टी वाले दिन भी चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने इस जनहित याचिका की सुनवाई की। इस दौरान डिवीजन बेंच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा।

जिस पर कोर्ट ने महाप्रबंधक को अगली सुनवाई की तारीख से पहले शपथ पत्र के रूप में एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है, जिसमें ऐसी जांच के परिणाम और दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रस्तावित की गई कार्रवाई का उल्लेख करना होगा।

3 अफसर करेंगे जांच

रेलवे के बॉक्सिंग ग्राउंड में शराबखोरी और पार्टी को लेकर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद मामले की जांच के लिए रेलवे प्रशासन ने भी तीन अफसरों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि कमेटी में डीजीएम और स्पोर्ट्स सेल के खेल अधिकारी, डीआईजी और डिप्टी सीपीओ को शामिल किया गया है। अफसरों के जांच शुरू करने का दावा किया जा रहा है। जांच टीम बॉक्सिंग कोच, खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी संबंधित लोगों से पूछताछ भी करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।

अफवाहों से बचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।

संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें

एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”

सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Published

on

सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Published

on

जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677