Connect with us

कोरबा

बालको ने किसान मेला के अवसर पर कृषकों को किया सम्मानित

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने किसान दिवस के अवसर पर जामबहार और बेला गांव में किसान मेला आयोजन किया। आयोजित उत्सव में 32 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों में नवाचार, सहयोग और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी निकायों, वित्तीय संस्थानों और कृषि क्षेत्रों के विभिन्न हितधारकों को एकजुट करते हुए बदलाव के लिए एकजुट किया गया। बालको ने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी), छत्तीसगढ़ नवकरणीय ऊर्जा विभाग, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के साथ अपने सहयोगी स्वयं सेवी संस्था एक्शन फॉर फ़ूड प्रोडक्शन के सहयोग से कार्यक्रम को आयोजित किया। कार्यक्रम में 339 किसानों ने चर्चा, कार्यशाला और प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। उत्सव में विभिन्न गांव के 20 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों ने मोर जल मोर माटी परियोजना में अपनी भागीदारी के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य कर, कृषि क्षेत्र में विभिन्न प्रभावशाली नवाचार को अपनाया है। किसानों का सम्मान और समर्थन उनके उपलब्धियों के सराहने के साथ समुदाय के लिए प्रेरक साबित हुआ जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है। उत्सव का केंद्र बिंदु किसान मेला था जिसमें कृषि जीविका और विकास के लिए महत्वपूर्ण जानकारी का प्रसार किया गया था। आयोजन में किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि नवाचार और नवीन मशीनरी का प्रदर्शन। फसल बीमा में विभिन्न बीमा योजनाओं के माध्यम से किसानों को अपनी फसल सुरक्षित करने के बारे में शिक्षित करना तथा कृषि के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि हमारे किसान देश के आर्थिक विकास के प्रमुख अंग हैं। कंपनी हमेशा विभिन्न तकनीकी और नवाचार माध्यम से कृषक समुदाय के उत्थान और उन्नति के लिए कटिबद्ध है। बालको प्रशिक्षित किसानों ने जैविक खेती, कृषि नवाचार और नवीन तकनीकों की मदद से विभिन्न फसलों का उत्पादन बढ़ाने में सफलता पाई है। कृषि प्रोत्साहन परियोजना ‘मोर जल मोर माटी’ से किसानों को लाभ मिल रहा है। श्री कुमार ने कहा कि हम अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों किसानों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। बालको की सामुदायिक विकास परियोजना ‘मोर जल मोर माटी’ का प्रमुख उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने, फसल उत्पादन में वृद्धि, किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराने के साथ जल और मृदा प्रबंधन को उत्कृष्ट बनाना है। परियोजना का मुख्य घटक कृषि, जल प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बाड़बंदी, वनोपज एवं वन संरक्षण और लाख की खेती शामिल है। परियोजना 1200 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 3700 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है। 1000 से अधिक किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है जिससे उनकी औसत वार्षिक आय के साथ-साथ उत्पादन में वृद्धि हुई है। तकनीकी सहयोग से लागत में कमी आई है। किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। इस परियोजना से युवा कृषि को मुख्य व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। मोर जल मोर माटी पहल में लगभग 25 प्रतिशत लाभार्थी युवा किसान हैं। इस परियोजना से स्थानीय किसान अनेक शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677