Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनपद सदस्य को पद से हटाया,एमसीबी में खुद के फर्म से ग्राम पंचायतों में की सामग्रियों की सप्लाई, शिकायत पर कार्रवाई

Published

on


मनेंद्रगढ़/चिरमिरी, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने जनपद सदस्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के सदस्य मकसूद आलम को जनपद सदस्य पद से हटा दिया है। केल्हारी के भाजपा नेता और रेणुका सिंह के विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मटेरियल सप्लाई का काम खुद के फर्म से किया जा रहा था। जनपद सदस्य ने लाखों रुपए के मटेरियल की सप्लाई की, जिसकी शिकायत विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने 2021 में कलेक्टर से की थी, लेकिन कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक गुलाब कमरो के प्रतिनिधि होने पर कार्रवाई नहीं हुई थी।

दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई

कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 (1) के तहत दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई की है। जनपद सदस्य मकसूद आलम को तत्काल जनपद सदस्य पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

जनता से लगातार शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई

भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की जनता से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि जनपद सदस्य मकसूद आलम पद का दुरुपयोग कर पंचायतों में दबाव बनाकर खुद मटेरियल सप्लाई कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस पर 2021 में शिकायत की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नेशनल हाइवे पर ट्रेलर में भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published

on

कोरबा। कोरबा के भैंसमा नेशनल हाइवे पर सोमवार देर रात एक खड़े ट्रेलर में भीषण आग लग गई। यह घटना देर रात करीब 2 बजे उरगा थाना क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर कोरबा से रायगढ़ की ओर जा रहा था। चालक ने भैंसमा नेशनल हाइवे पर गाड़ी किनारे खड़ी की थी। तभी अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया।

चलते ट्रेलर में लगी आग, मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाइवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल वाहन को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि ट्रेलर में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी।

आग लगने के कारण नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रेलर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

उरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ड्राइवर ने बताया कि उसे केबिन में धुआं उठता दिखा, जिसके बाद वह तुरंत गाड़ी से कूद गया और उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

कोरबा

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

Published

on

कोरबा। व्यापारियों की देश की सर्वोच्च संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशाल बैठक 12 एवं 13 मई को धर्मनगरी वृंदावन में आयोजित की गई है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक मोदी एवं प्रदेश चेयरमैन सुधीर बंसल आज वृंदावन के लिए रवाना हो गए।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील संगवी करेंगे। कार्यक्रम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न होगा।

बैठक में देशभर के 28 राज्यों से व्यापारी प्रतिनिधि, उद्योगपति एवं संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण पर व्यापक चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर व्यापार हितों की रक्षा एवं व्यापारी वर्ग को राहत प्रदान करने हेतु मांगें रखी जाएंगी।

राष्ट्रीय बैठक में जीएसटी, आयकर, औद्योगिक विभागों से संबंधित जटिल प्रक्रियाएं, अनाज व्यवसायियों की समस्याएं, लघु एवं मध्यम उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियां तथा छोटे व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग प्रदान करने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी। व्यापार और उद्योग क्षेत्र को सरल, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान को और अधिक मजबूती देने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने, विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने तथा भारतीय उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर देश की आर्थिक मजबूती में व्यापारियों की भूमिका को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

साथ ही वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव एवं युद्ध जैसी स्थितियों के कारण उत्पन्न पेट्रोलियम पदार्थों एवं वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर भी गहन चर्चा की जाएगी। इन परिस्थितियों में देश के व्यापारियों द्वारा केंद्र सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस प्रकार सहयोग प्रदान किया जा सकता है, इस विषय पर भी विचार रखा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि इस राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष प्रस्ताव रखे जाएंगे, ताकि व्यापारियों को राहत एवं बेहतर व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

शराब दुकान के बाहर मारपीट, युवक का जबड़ा टूटा:दो गुटों में झगड़ा, बीच-बचाव करने गए युवक पर 7-8 लोगों ने किया हमला, केस दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा में शराब दुकान के बाहर दो गुटों में हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गए एक युवक का जबड़ा टूट गया। घटना बीती रात रामपुर बस्ती में हुई, जहां 7-8 लोगों ने युवक पर ईंट-पत्थर से हमला किया। घायल युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

सिविल लाइन थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित 27 वर्षीय करण बरेठ मारुति एजेंसी में काम करता है। वह रात करीब 9:40 बजे ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी उसने रामपुर भट्टी के सामने तुलसीराम चौहान और रमेश एक्का को लड़ते देखा। रमेश के बुलाने पर करण वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा।

आरोपियों ने ईंट-पत्थर से करण के जबड़े पर किया हमला

इसी दौरान तुलसीराम के दोस्त बंटी चौहान, शुभम चौहान और 7-8 अन्य साथी कार और बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने करण और रमेश एक्का पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से करण के जबड़े पर वार किया, जिससे वह पूरी तरह टूट गया।

हमलावर करण को वहीं छोड़कर रमेश एक्का को गाड़ी में बैठाकर ढेंगुरनाला पुल की ओर ले गए। सूचना मिलने पर करण के पिता राजेश बरेठ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करण को खून से लथपथ पाया, जिसके सिर, कान और जबड़े में गंभीर चोटें थीं। करण को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सिटी स्कैन में जबड़ा टूटने की पुष्टि हुई।

शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

करण को पहले जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

राजेश बरेठ की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी चौहान, शुभम चौहान और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ FIR नंबर 419/26 दर्ज की है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 115(2), 3(5), 3(1)-BNS के तहत पंजीकृत किया गया है।

घायल युवक के पिता ने बताया कि शराब दुकान पर भीड़भाड़ के दौरान रमेश का शराब लेने को लेकर किसी युवक से विवाद हुआ था, जिसके बाद बाहर मारपीट शुरू हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677