Connect with us

खेल

हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत:वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान फ्लैग ओढ़कर जमीन पर लेटने का आरोप

Published

on

बेंगलुरु,एजेंसी। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत की है।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान पंड्या पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगाया गया है।

वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत

शिकायतकर्ता के अनुसार, टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में पंड्या अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़कर मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आरोप है कि जश्न के दौरान पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे दिखे। उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।

हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाते हुए दिखे। तिरंगा उनके कंधे पर था।

हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाते हुए दिखे। तिरंगा उनके कंधे पर था।

राष्ट्रीय ध्वज कानून का हवाला

वकील वाजिद खान ने कहा कि द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टु नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के अनुसार तिरंगे की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है। उनका आरोप है कि जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या इस बात का ध्यान नहीं रख पाए, जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है। इस मामले में उन्होंने इसी कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

यह कानून राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए बनाया गया है। इसके तहत तिरंगे को जमीन पर गिरने देना, उसे अनुचित तरीके से पहनना या किसी भी तरह उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना दंडनीय माना जाता है।

खान ने बताया कि उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि, खान ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी।

पुणे के वकील वाजेद खान बिडकर जिन्होंने पंड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुणे के वकील वाजेद खान बिडकर जिन्होंने पंड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब

भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। यह भारत का तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब है।

भारत इससे पहले 2007 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीत चुका है। साथ ही, यह पहली बार है जब किसी टीम ने अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीता और लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया।

Continue Reading

कोरबा

प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट टीम ने बड़े अंतर से जीता अपना लीग मैच

Published

on

कोरबा। प्रेस कोरबा  द्वारा आयोजित ऊर्जा कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में  बुधवार को आयोजित  कोरबा प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट टीम और लायंस स्कूल  इलेवन के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया निर्धारित 10 ओवर में प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने 94 रन का लक्ष्य दिया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस स्कूल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में निधरित रन नही बना पाए इस तरह से कोरबा प्रेस क्लब की टीम ने मैच पर जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई प्रेस क्लब कोरबा के सभी सदस्यों ने महिला क्रिकेट टीम की जीत पर उन्हें बधाई दी ।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ

Published

on

निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन

बिलासपुर/कोरबा। 12 मार्च 2026 को एसईसीएल वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे।

12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की सभी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह रणनीति, धैर्य, योजना और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट संगम है। 64 खानों वाले शतरंज पट पर हर निर्णय सोच-समझकर लेना होता है। यही गुण हमें अपने व्यावसायिक जीवन और दैनिक कार्यों में भी बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर श्रमसंघ प्रतिनिधियों में एसईसीएल कल्याण मंडल के सम्मानित सदस्य बजरंगी शाही, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षगण, एसईसीएल मुख्यालय कल्याण मंडल समिति, संयुक्त परामर्श समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न परिषदों एवं संघों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम के आरंभ में एक सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य तथा ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण जी. श्यामला राव, महाप्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शेख ज़ाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Continue Reading

खेल

87वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस टीम घोषित 

Published

on

रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संघ द्वारा इंदौर (मध्य प्रदेश) में दिनांक 14 से 21 मार्च 2026  तक “यूटीटी 87वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर राज्यीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025” आयोजित की जा रही है जिसके लिये रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेबल संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के  सीनियर (पुरूष एवं महिला)टीम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, पदाधिकारी विनय बैसवाड़े, प्रेमराज जाचक, पी.एन. मजूमदार, प्रवीण निरापुरे सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी। 

प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टीम के स्पोर्ट्स किट के प्रायोजक स्टेग ग्लोबल (STAG  GLOBAL) है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कि सीनियर (पुरुष एवं महिला) टीम कल दिनांक 12 मार्च को रवाना हो रही है । 

        टीम के कोच उमेश गोस्वामी (दुर्ग) एवं मेनेजर सुश्री काजल (दुर्ग) है। छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए राष्ट्रीय अंपायर लाभांशु यदु (गरियाबंद) को चुना गया है । 

 छत्तीसगढ़ टीम इस प्रकार है:-सीनियर पुरुष :-  अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर),  विशाल डेकाटे (रायपुर), एम. रविराज – कप्तान (रायपुर), राजीव साहू (रायपुर), अरिंदम  देबनाथ (रायपुर)

सीनियर महिला :-  सुष्मिता सोम – कप्तान (बिलासपुर), लावण्या पांडे (रायपुर), अक्षिता बीनू (बिलासपुर), अदिति खूंटिया  (बिलासपुर), प्रज्ञा पाठक (दुर्ग)

      उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677