कोरबा
केंद्रीय रेल मंत्री के नाम कांग्रेस ने स्टेशन प्रबंधक कोरबा को ज्ञापन सौंपा: कहा-भाजपा सरकार का यह षडयंत्र, ताकि रेलवे को निजी हाथों में सौंपा जा सके
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा यात्री ट्रेनों की नियमित चालन हेतु केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक कोरबा को ज्ञापन सौंपा गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पिछले चार सालों से अचानक रद्द करने का सिलसिला चल पड़ा है। वर्तमान में भी 72 से अधिक ट्रेनों को राजनांदगांव कलमना रेलखंड के बीच तीसरी लाईन जोडऩे के नाम पर रद्द कर दिया गया है। खबर है 4 अगस्त से 19 अगस्त के बीच 72 यात्री ट्रेने प्रभावित रहेगी। रेलवे का यह कदम बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे समय में जब देश का प्रमुख त्यौहार रक्षाबंधन है। छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार हरेली है। इस समय इतनी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाना रेल यात्रियों के ऊपर अत्याचार है। रेलवे को यदि मेंटेनेंस करना था तो इसके लिये काम की समय सारणी का ऐसा प्रबंध किया जाना चाहिये जिससे यात्री सुविधायें बाधित न हो।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि पिछले चार वर्षों से देश की रेल सुविधाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। यात्री ट्रेनों को बिना कारण बताये रद्द कर दिए जाने का फरमान जारी कर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ों यात्री ट्रेनों को अनेकों बार महीनों तक के लिए रद्द किया गया है। महीनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन करवाने वाले यात्री रेलवे की इस मनमानी से परेशान होते हैं। त्यौहारों, छुट्टियों, शादी ब्याह के सीजनों मे रेल्वे बिना बताए, बिना कारण के यात्री ट्रेनों को रद्द कर देता है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द किये जाने का कारण मेंटेनेंस बताया जाता है, जबकि उन्हीं ट्रेकों पर यात्री ट्रेनों से 50 गुना अधिक क्षमता की मालवाहक ट्रेनों को चलाया जाता है। छत्तीसगढ़ से निकलने वाले कोयले का परिवहन कर दूसरे प्रदेश को भेजने के लिए भी छत्तीसगढ़ की यात्री सुविधाओं को बाधित किया जाना चिंतनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि रेल्वे द्वारा जिस प्रकार से यात्री ट्रेनों के संचालन में लगातार कोताही बरती जा रही है, उससे स्पष्ट हो रहा की रेल्वे यात्री सुविधाओं की अपेक्षा मालवाहक गाडिय़ों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है। यह जानबूझकर किया जाने वाला षडय़ंत्र है, ताकि जनमानस में रेल अलोकप्रिय हो और मोदी सरकार रेलवे को निजी हाथों विशेषकर अडानी समूह को सौंप सके। रेल देश के नागरिकों की सबसे सुलभ और लोकप्रिय सुविधा है। आजादी के पहले और बाद में भी सभी सरकारों ने घाटा उठा कर भी जनहित में रेलवे का संचालन अनवरत जारी रखा। रेलवे को बेचने का कोई भी प्रयास देश की जनता के साथ धोखा है, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
प्रदेश सचिव बी एन सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार यात्री ट्रेनों को नियमित चालन की व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही यात्री सुविधाओं विकलांग, बुजुर्ग, रिटायर्ड, सैनिकों, छात्रों, बच्चों को पूर्व में मिलने वाली रियायते बहाल की जाए तथा रेलवे के निजीकरण के षड्यंत्र पर तत्काल विराम लगे।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल अपने साथियों व परिवार के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में बाबा बैद्यनाथ की नगर देवघर जाने के लिए रेलवे आरक्षण काउंटर से विगत 4 माह पूर्व से ही टिकट आरक्षण कराया था, लेकिन जिस दिन उन्हें चांपा स्टेशन से बिलासपुर पटना एक्सप्रेस पकडऩा था, दो घंटे पूर्व पता चला कि उक्त ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी बार 45 यात्रियों के साथ साउथ बिहार एक्सप्रेस से 31 जुलाई को जाना तय कर टिकट आरक्षण कराया गया था, उस दिन भी सुबह 7 बजे पता चला कि उक्त ट्रेन मात्र झारसुगड़ा तक जायेगी। कारण टाटानगर के पास मेल के डिब्बे पटरी से उतर जाना बताया गया। सभी यात्रियों को सूचित किया गया और ट्रेन टिकट को कैंसिल कराया गया। कैंसिलेशन में हजारों रूपये कट गये, उपर से बस किराया, होटल रेट आदि का एडवांस भी जप्त हो गये। यह मानकर संतोष करना पड़ा कि शायद बाबा का बुलावा नहीं है। लेकिन हद तो तब हो गई कि उक्त ट्रेन अपने गंतव्य स्थान तक गई। इस घटना से सभी श्रद्धालु यात्रियों को अत्यंत निराश होना पड़ा। अब उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी हो रही है। सुरेश कुमार अग्रवाल ने 13 सितंबर को देवघर जाने के लिए तीसरी बार टिकट आरक्षण कराया है।
इस अवसर पर सुरेश सहगल, सुरेश अग्रवाल, रवि सिंह चंदेल, संतोष लांझेकर, राकेश पंकज, नारायण लाल कुर्रे, पंचराम निराला, यशवंत चौहान, ओमप्रकाश सिंह, खेल लाल, कुलदीप अहिरवार, सोनू सिंह, काशी नेताम, विजय ठाकुर, असरफ खान, निकील नेताम, लक्ष्मी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

कोरबा
कोरबा में सरकारी जमीन पर बनी दो मंजिला बिल्डिंग ध्वस्त:प्रशासन और नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्रवाई
कोरबा। कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में रविवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने शासकीय भूमि पर बने एक अवैध दो मंजिला व्यावसायिक भवन को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार यह भवन गेंदराम द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद संबंधित भूमि की जांच कराई गई, जिसमें शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी किया गया और सुनवाई सहित पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया गया।

अधिकारीयों की मौजूदगी में ध्वस्त की गई बिल्डिंग
रविवार (28 जून) सुबह तहसील और नगर निगम की संयुक्त टीम जेसीबी, पोकलेन मशीन और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में दो मंजिला व्यावसायिक भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे और घटना के वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए।

नियमानुसार कार्रवाई के बाद हटाया गया अतिक्रमण
नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित भूमि पर शासकीय नियमों का उल्लंघन कर कब्जा किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच, नोटिस और सुनवाई की पूरी प्रक्रिया के बाद ही अवैध निर्माण हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में जहां भी अवैध निर्माण चिन्हित होंगे, वहां नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर कब्जा न करें और किसी भी निर्माण से पहले आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित मानकों का पालन करें।
कोरबा
Oath-Taking Ceremony of Newly Elected Office Bearers of CMOAI SECL Branch Held
BIlaspur/Korba. The oath-taking ceremony of the newly elected office bearers of the South Eastern Coalfields Limited (SECL) Branch of the Coal Mines Officers’ Association of India (CMOAI) was held 27 June 2026, at Vasant Club, Vasant Vihar, SECL.

The ceremony was graced by Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL, as the Chief Guest. Addressing the gathering, he expressed confidence that the newly elected executive committee would work constructively towards safeguarding the interests of officers while contributing positively to the growth and progress of both the Association and the Company.
On the occasion, Shri Ashish Tyagi (President), Shri Tilak Raj and Shri Ajay Pandit (Vice Presidents), Shri Alok Khullar (General Secretary), Dr. Anu Neha and Dr. Sumit Krishnan (Joint General Secretaries), Shri Anup Rahate (Treasurer) and Shri Ajay Gupta (Joint Treasurer) took the oath of office.
It is noteworthy that, as part of the election process for the CMOAI SECL Branch, polling was conducted at the SECL Headquarters on 6 June 2026 and across SECL Areas on 7 June 2026. The election results were declared on 8 June 2026.
The oath-taking ceremony was attended by a large number of SECL officers and members of CMOAI.
कोरबा
सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में दिनांक 27 जून 2026 को कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिकारियों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ संगठन और कंपनी की प्रगति में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष तिलकराज एवं अजय पंडित, महासचिव आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय तथा 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान संपन्न हुआ था। इसके उपरांत 8 जून 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।
शपथ ग्रहण समारोह में एसईसीएल के अधिकारीगण एवं सीएमओएआई के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
