छत्तीसगढ़
कांग्रेसी बोले- BJYM नेताओं ने काफिले रोककर गाली दी..खूब मारा:कवर्धा में राहुल टिकरिहा के दौरे का विरोध, महिलाओं के अपमान में दिखाए काले झंडे
कवर्धा,एजेंसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे। 9 अक्टूबर को टिकरिया के दौरे का कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेसियों ने राहुल टिकरिहा पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाए।
कवर्धा राजनांदगांव रोड में होटल थथ के पास युवा कांग्रेसियों ने काफिले के सामने हंगामा भी किया। जिसके बाद काफिले से उतरकर भाजयुमो नेता ने गाली दी और मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
कांग्रेसियों ने BJYM नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठ गए। रात तक यह हंगामा चला। कांग्रेसियों ने ये भी आरोप लगाया कि BJYM नेताओं का काफिला हथियार से लैस था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BJYM नेताओं ने काफिले से उतरते ही जो सामने आया उसे मारा।

कांग्रेस नेताओं ने काफिले को काले झंडे दिखाए।

रस्सी की बैरिकेडिंग हटाकर कार्यकर्ता दूर तक मारने दौड़े।
ये है पूरा मामला
कवर्धा जिला युवा कांग्रेस ने कहा कि राहुल टिकरिहा के ऊपर उनके आगे संबंधियों और युवती के द्वारा चरित्र हीनता का आरोप लगा है। इस विषय पर काले झंडे लेकर राहुल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे।
जैसे ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला उस जगह पर पहुंचने वाला था, उससे पहले कुछ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेसियों के ऊपर हमला बोल दिया और अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
साथ ही मारपीट करने का भी आरोप भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर लगा है, हालांकि की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी, जिनके बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया।

मौके पर मौजूद पत्रकार और कैमरामेन पर भी हमला हुआ है।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने रस्सी लगाए थे।

देर रात तक थाने के बाहर बैठे कांग्रेसी।
जांच में जुटी पुलिस
युवक कांग्रेसियों से मारपीट के विरोध में जिला इकाई के सदस्यों ने थाने में धरना देकर राहुल टिकरिया के साथ आए हुए सदस्यों के खिलाफ FIR करने की मांग करने के लिए देर तक थाने के सामने बैठे हुए थे।
पुलिस अधीक्षक कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि युवक कांग्रेस के द्वारा FIR के लिए आवेदन आया है, मामले की जांच के आगे की कार्रवाई की जावेगी।

कांग्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर लिखा है कि ये भाजपा युवा मोर्चा के ‘संस्कार’ – गालियां और गुंडागर्दी! कवर्धा में आज फिर भाजपा युवा मोर्चा के “संस्कार” देखने को मिले! जब युवा कांग्रेस ने काले झंडे से शांतिपूर्ण विरोध जताया, तो भाजपाई कार्यकर्ताओं ने माँ-बहन की गालियाँ देकर जवाब दिया।
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार? भाजपा के लिए तो यह गुंडागर्दी और अभद्र भाषा का पर्याय है! ऐसे असभ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल बोले- कांग्रेस मुद्दा विहिन हो चुकी है
खुद पर लगे आरोपों पर बोले राहुल टिकरिहा
इस मामले में राहुल टिकरिहा ने कहा कि काला झंडा दिखाया हमे इसकी भई जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा कुछ है तो जांच कराएंगे।
खुद पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि लड़की ने जो आरोप लगाया वह आरोप साल 2022 का था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। हम मजबूती से लड़े। उसका नतीजा ये था कि मुझ पर 14 FIR हुए। 5 बार जेल भी गया।
ऐसे कई मामले दबाने के लिए कांग्रेस ने निकाले। लेकिन हम फिर भी नहीं रुके। अब जब मैं प्रदेश अध्यक्ष बना हूं तो फिर से मामले को उखाड़ा जा रहा है। कांग्रेस मुद्दा विहिन हो चुकी है। इसलिए अब चरित्रिक हनन कर रही है।
राहुल टिकरिहा पर लगे 2 गंभीर आरोप
BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर 2 गंभीर आरोप लगे है। पहला आरोप कथित चाचा ने लगाया जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से राहुल के अवैध संबंध के बारे में कहा था। दूसरे मामले में एक लड़की ने वीडियो जारी कर राहुल टिकरिहा पर रेप का आरोप लगाया था।
छत्तीसगढ़
बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।
अफवाहों से बचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।
संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें
एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”
सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।
छत्तीसगढ़
सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।
छत्तीसगढ़
सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
