Connect with us

कोरबा

कोरबा में हाथी ने किसान को उठाकर पटका

Published

on

सीने और पैर में गंभीर चोटें आई, 108 की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत आने वाले पसान रेंज के पनगवा गांव में दंतैल हाथी ने किसान को कुचल दिया। हाथी के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। सीने और पैर में गंभीर चोटें आई है। पनगवा निवासी गुलाब सिंह पिता रुप साय गोंड उम्र 56 वर्ष गांव से लगे खेत पर अरहर की खेती कर रहा है। जहांं फसल लगाने के बाद वह रोज रखवाली करने जाता है, ताकि जंगली जंतु और मवेशियों से फसल को बचा सके। मंगलवार 12 बजे लगभग वह खेत पर रखवाली कर रहा था।

जंगल में जा घुसा दंतैल हाथी

इस दौरान अचानक से उसके अरहर की बाड़ी में दंतैल हाथी से सामना हो गया, जिसके बाद वो खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने सूंड से उस पर हमला कर दिया। वह खेत के गड्ढे के में जा गिरा, जिसके बाद हाथी चिंघाड़ते हुए खेत से आगे जंगल निकल गया।

संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

आसपास हाथी की धमक पड़ी और ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे, तो वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और 108 को दी। मौके पर पहुंचे संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचला

जलके सर्किल के वन सहायक अधिकारी अनिल कश्यप ने बताया कि पनगवा निवासी गुलाब सिंह पिता रुप साय गोंड उम्र 56 वर्ष पर उसके अरहर की बाड़ी में अचानक आकर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हमले से उसके सीने और पैर में गंभीर चोटें आई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677