Connect with us

कोरबा

सुशासन सरकार की पहल से किसान सशक्त और समृद्धि

Published

on

पहली बार धान विक्रय करने वाले कृषक कंवर का अनुभव रहा अत्यंत सुखद
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लागू की जा रही सुशासन आधारित योजनाएं अब धरातल पर ठोस परिणाम देने लगी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और भरोसेमंद बनाया है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही धान खरीदी ने किसानों के बीच विश्वास का वातावरण तैयार किया है। सरकार द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किए जाने से कृषि कार्य को आर्थिक संबल मिला है और अन्नदाताओं का उत्साह बढ़ा है। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते खरीदी केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं देखी जा रही है।


इसी क्रम में ग्राम दोंदरो निवासी कृषक बाबू सिंह कंवर का धान विक्रय का पहला अनुभव उल्लेखनीय रहा। लगभग 16 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले श्री कंवर ने इस वर्ष पहली बार उपार्जन केंद्र सोनपुरी में 65 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सरल और सुचारू रही तथा तौल से भुगतान तक किसी भी स्तर पर कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
श्री कंवर ने कहा कि उपार्जन केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा समुचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनका अनुभव संतोषजनक रहा। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को उनकी मेहनत का सही प्रतिफल प्राप्त हो रहा है और वे भविष्य को लेकर आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।
अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी नीतियों, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था और सुगम प्रक्रिया ने छत्तीसगढ़ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नया विश्वास पैदा किया है। सरकार की यह पहल प्रदेश में समृद्ध और सशक्त कृषि व्यवस्था की मजबूत आधारशिला सिद्ध हो रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सेवानिवृत्त खाद्य अधिकारी कन्हैया लाल जायसवाल का निधन: तेरहवीं एवं शांतिपाठ कल

Published

on

कोरबा। कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सेवानिवृत्त जिला खाद्य अधिकारी, अधिवक्ता कन्हैया लाल जायसवाल का निधन गत 09 जनवरी को हो गया था। उनकी आत्मशांति के लिए पुत्रों द्वारा कल 22 जनवरी (गुरूवार) को चंदनपान/गंगापूजन एवं तेरहवीं (ब्रह्मभोज) का आयोजन निज निवास लालूराम कालोनी में दोपहर 12.00 बजे रखा गया है।
शांतिपाठ का आयोजन होटल हरिमंगलम में अपराह्न 4.00 बजे
स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र, जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि हमारे पिताश्री स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल की आत्मशांति के लिए शांतिपाठ 22 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को अपराह्न 4.00 बजे डीडीएम रोड स्थित होटल हरिमंगलम में किया गया है।

शांतिपाठ में शामिल होने अजय जायसवाल का अनुनय
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपने स्वर्गीय पिताश्री श्री कन्हैया लाल जायसवाल की आत्मशांति के लिए परिजनों द्वारा आयोजित शांतिपाठ में शामिल होने का अनुनय करते हुए कहा है कि मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने सामुहिक आयोजन शांतिपाठ रखा गया है, जिसमें शामिल होकर हमें कृतार्थ करें। उन्होंने कोरबावासियों सहित स्वजन, परिजन, शुभचिंतकों से सादर निवेदन किया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा भाजपा कार्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को, रायपुर में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल को दिया गया आमंत्रण

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कोरबा के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम (दिनांक 2 फरवरी) को लेकर आज रायपुर में उच्चस्तरीय सौजन्य भेंट की गई। उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों से भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रीमंडल ने आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

इसके पश्चात रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से भी सौजन्य भेंट कर भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को प्रस्तावित यह भूमिपूजन कार्यक्रम कोरबा में संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन भाजपा संगठन के विस्तार और जनहितकारी गतिविधियों को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण सिद्ध होगा।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में  मतदाता जागरूकता रैली का  हुआ आयोजन

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत के  निर्देशानुसार, स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत आज  शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में एसआईआर 2026 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस  के उपलक्ष्य में भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
यह रैली महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) एवं एन.सी.सी. (NCC) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करना था।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज लाजरस एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. लाजरस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उनके द्वारा मतदान किया जाना अनिवार्य है।

रैली का नेतृत्व एन.सी.सी. प्रभारी कुमारी वर्षा लकड़ा (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंपस एम्बेसडर ईशा एवं सोम सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। रैली के दौरान छात्राओं ने ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending