Connect with us

कोरबा

तृतीय पुण्यतिथि में याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा

Published

on

कोरबा। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में 20 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मोतीलाल वोरा पार्षद चुने गये बाद में दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने फिर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, चार बार राज्यसभा सांसद के अलावा कांग्रेस पार्टी के 18 वर्षों तक कोषाध्यक्ष भी रहे। सभापति श्यामसुंदर सोनी ने मोतीलाल वोरा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए बताया कि मोतीलाल वोरा में न तो अहंकार था और ना ही पद पाने की लालसा थी। उन्हें जो मिलता था उसका सच्चे मन से पालन करते थे। उनके जैसा नेता आज की राजनीति में आदर्श नेता की तरह होते है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि मोतीलाल वोरा मोती की तरह चमकने वाला राजनेता थे। उनका जन्म 20 दिसंबर 1928 को जिला नागौर राजस्थान में हुआ था। उनके पिता मोहन लाल व माता अंबाबाई था। उनका विवाह शांति देवी वोरा से हुआ था। मोतीलाल वोरा जी के चार बेटियाँ और दो बेटे है। मोतीलाल वोरा का निधन 21 दिसंबर 2020 को 93 वर्ष के उम्र में हुआ। कार्यक्रम ने उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पुष्पा यादव, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, मधु राजपूत, माधुरी धु्रव, डेविड मिंज, योगेन्द्र श्रीवास, सुरेश कुमार अग्रवाल आदि ने मोतीलाल वोरा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन टीपी नगर चौक में सुबह 11.00 बजे

कोरब। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर द्वारा दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को प्रात: 11 बजे से टी पी नगर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध देश भर में 22 दिसम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा। अध्यक्ष द्वय ने जिला कांग्रेस कमेटी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पार्षदगण, सेवादल, जनप्रतिनिधिगण, विधायक प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड, बूथ कमेटी सहित सभी संगठन, प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677