Connect with us

कोरबा

कमल लड़ रहा चुनाव, कमल जीतेगा तो हम सब जीतेंगे : डॉ सरोज पांडेय,

Published

on

पाली- तानाखार विधानसभा के दौरे पर रही भाजपा लोकसभा प्रत्याशी

कोरबा। मंगलवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय पाली- तानाखार विधानसभा के दौरे पर रही। इस दौरान वे ग्राम लैंगा में पसान मण्डल एवं ग्राम कोरबी में चोटिया मण्डल के बैठक में शामिल हुई, तो वहीं ग्राम जटगा के साप्ताहिक बाजार में जनसपंर्क कर आमजनों से रूबरू हुई। मण्डल की बैठक के पूर्व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण भाजपा में शामिल हुए। जिनका सुश्री पांडेय ने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। साथ में जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह एवं पूर्व विधायक रामदयाल उइके सहित भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक को जय मातिन दाई, जय बूढ़ा देव, जय ठाकुर देव के साथ सम्बोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी नीतियों के चलते उनके कार्यकर्ता भाजपा की ओर रुख कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा में प्रवेश लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हैं और उन्हें पूरे सम्मान का विश्वास दिलाते हैं। डॉ पांडेय ने कहा कि यहां कि कांग्रेस सांसद विगत 5 वर्षों से लापता रही, ना उन्होंने क्षेत्र की ओर दोबारा झांका औऱ ना ही विकास के लिए कोई कार्य किए। अब जब फिर से चुनाव नजदीक आ गए हैं तो वहीं कांग्रेस की सांसद फिर से क्षेत्र वासियों को धोखा देने के लिए बाहर आ रही हैं। इस बार ऐसे सांसद को सही सबक सिखाना है। सुश्री पांडेय ने कहा कि हमने विगत दिनों मातिन दाईं मंदिर के विकास के लिए 97 लाख की लागत के विकास कार्यों भूमिपूजन किया है, और आगे केंद्र सरकार से करोड़ों की राशि लाकर पर्यटन क्षेत्र को विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव, गरीब व महिलाओं की विशेष चिंता करते है। पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, शौचालय, आयुष्मान भारत आदि इसके उदाहरण है। राज्य में भाजपा की सरकार बनते हुए हमने महज 03 माह में मोदी की गारंटी पूरी की है। आज हर महिलाओं के खाते में 1 हजार महीने का आ गया है। उन्होंने कहा कि हम पूरे लोकसभा क्षेत्र में उच्च स्तर की शिक्षा, सुगम सड़क, अच्छे अस्पताल एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगे। हम सब कमल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए हम सभी को कमल के लिए मेहनत करनी है और कमल की जीत होगी तो आप सभी की जीत होगी।

सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

प्रमुख रूप से भाजपा प्रवेश करने वालों में पसान मण्डल से सरपंच रोहणी मरावी, कांग्रेस उपाध्यक्ष दिगम्बर सिंह, लेखराम अहीर, रेशमी सेन, आरिफ जावेद, मोहन तिवारी, संतोष श्रीवास, शिवपाल सिंह, सरमार सिंह, सुरेंद्र सिंह व अन्य शामिल है। वहीं चोटिया मण्डल से रामप्रसाद, गेंदलाल, ईश्वर सिंह, रतन सिंह, दुकालू साय, रामभरोस, मांगीलाल, चित्रपाल आदि ने प्रवेश लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो चिंटू राजपाल, मनोज शर्मा, किरण मरकाम, रामनारायण उरेती, रामप्यारी जाखड़, पवन पोया, प्रकाश चंद जाखड़,रवि मरकाम, नसीम खान, प्रताप मरावी, हिमांशु पाण्डेय, संगीता केशरवानी, अनुज जायसवाल, राकेश जायसवाल, प्रह्लाद सिंह, दीनदयाल शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राजस्व अनुविभाग स्तर पर 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर

Published

on

अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा योजनाओं का लाभ, एसडीएम बने नोडल अधिकारी

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक राजस्व अनुविभाग (सब-डिवीजन) स्तर पर 18 से 20 जून 2026 तक 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुख्य रूप से पात्र नागरिकों के नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निवारण किया जाएगा।
इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा प्रत्येक सब-डिवीजन स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों व मुनादी के माध्यम से सूचना देने के साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इन तीन-दिवसीय शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर नए पंजीयन के साथ ही त्वरित सुविधा लाभ देने की शासकीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न

Published

on

एनएचएआई को सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने किया निर्देशित

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा से अंबिकापुर) फोरलेन उन्नयन निर्माण परियोजना के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) निर्माण, तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार हेतु लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आगामी एक माह के भीतर संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने निर्देशित किय। उन्होंने राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने रेलवे, विद्युत वितरण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित कार्यों के अनुरूप अपने-अपने विभागीय कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करें तथा एनओसी एवं अन्य आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब ना हो।
इस अवसर पर  वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय,  ओएसडी तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,  एसडीएम सहित एनएचएआई , रेल्वे सभी सार्वजनिक उपक्रम के प्रतिनिधि  उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राध्यक्षों की बैठक संपन्न

Published

on

कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित- कलेक्टर

कोरबा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में  कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिले में कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों से केंद्रों में परीक्षा आयोजन की तैयारी की जानकारी लेते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों में समय रहते सीसीटीवी कैमरा, जैमर सहित आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देशित किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को परीक्षा के समय विद्युत आपूर्ति का ध्यान रखने एवं केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ड्यूटी लगाने एवं पालकों के लिए केंद्र के बाहर बैठक व्यवस्था, पेयजल व मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों के केंद्रों तक सुगम पहुँच हेतु ऑटो  चालकों को उपयुक्त किराया लेने की बात कही।
एसपी श्री तिवारी ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने, परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण एवं वितरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने सभी केंद्राध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन में सहयोग करने निर्देशित किया।
बैठक में बताया गया कि जिले में नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु 20 जून 2026 को सभी परीक्षा केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से परीक्षा दिवस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रवेश प्रक्रिया तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी तथा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष  उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677