Connect with us

कोरबा

कोरबा एसपी ने केक काट दी नए साल की शुभकामनाएं, लोग अपने-अपने तरीके से मनाये नये साल का जश्र

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में नए साल 2024 के स्वागत में शहर के होटल, बस्ती और कॉलोनी में सभी ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। 31 दिसंबर की रात शहर के चौक चौराहा पर व्यवस्था देखने निकले एसपी जितेंद्र शुक्ला ने भी केट काटा और नए साल की शुभकामनाएं दी। बता दें एसपी जितेंद्र शुक्ला देर रात तक शहर के चौक चौराहा पर व्यवस्था देखने निकले हुए थे। उन्होंने चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं रात के 12 बजते ही एसपी ने पुराने बस स्टैंड में आम लोगों के साथ कार के बोनट पर रखे केक को काटा। अपने मताहतों को केक खिलाकर नए साल की बधाई दी।

नए साल पर नहीं हुई बड़ी घटना-दुर्घटना

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि 2024 सभी के लिए सुखमय हो और शांति व्यवस्था बनी रहे इसकी कामना करते हैं। जिले में नए साल पर किसी तरह की कोई बड़ी घटना-दुर्घटना नहीं हुई। इसके लिए एसपी ने जिले वासियों को भी बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह से सभी का सहयोग मिलता रह।

लोगों ने अपने तरीके से नए साल का किया स्वागत

नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर के टीपी नगर इलाके के सभी होटल बुक रहे। शाम से ही युवा वर्ग में नए साल को लेकर काफी उत्साह देखा गया। रात 12 के बाद शहर के अलग-अलग चौक चौराहा और इलाकों सब लोग अपने-अपने तरह से इंजॉय करते नजर आए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677